Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
मनोरंजन

ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस

ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
लेखन नेहा शर्मा
Apr 04, 2022, 03:44 pm 3 मिनट में पढ़ें
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ग्रैमी पुरस्कारों में शामिल नहीं हुआ लता मंगेशकर का नाम

सुरों की कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका जाना उनके चाहनेवालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। 92 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। लता भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन संगीत के पन्नों में उनका नाम हमेशा दर्ज रहेगा। हैरानी की बात है कि हाल ही में हुए संगीत की दुनिया के सबसे बड़े समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स में लता को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। आइए पूरी खबर जानते हैं।

नाराजगी
ऑस्कर और ग्रैमी से नाराज प्रशंसक

समारोह में ब्रोडवे कंपोजर स्टेफन सोन्धियम, टेयरल हॉकिन्स और टॉम पार्कर जैसे कई दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन लता मंगेशकर और दिवंगत गायक बप्पी लहरी को इस सेक्शन में शामिल नहीं किया गया। ग्रैमी से पहले ऑस्कर में भी लता को शामिल नहीं किया गया था। फैंस ने सोशल मीडिया पर ग्रैमी और ऑस्कर पर गुस्सा जाहिर किया है कि उन्होंने सिर्फ हॉलीवुड गायकों और संगीतकारों को याद किया। भारत के दो दिग्गज गायकों को इसमें शामिल नहीं किया।

गुस्सा
प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी जताई नाराजगी

प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'ऑस्कर में दिलीप कुमार जी और लता दीदी को भुलाया गया। अब ग्रैमी में भी यही हुआ। आप इस तरह से इतनी महान शख्सियतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।' लता के एक फैन ने लिखा, ना तो ऑस्कर और ना ही ग्रैमी में लता जी की जगह है। बहुत दुख की बात है। एक ने लिखा, शर्मनाक। एक ने लिखा, बायकॉट ऑस्कर और ग्रैमी।

ट्विटर पोस्ट
गिरीश जौहर का पोस्ट

In #Oscars #DilipKumar Sir #LataMangeshkar ji... both were omitted to pay tributes by @TheAcademy
Now in the #GRAMMYs too has failed to pay tribute to #Lata ji #GrammyAwards ...you simply cant ignore these legends icons of Indian Entertainment @RecordingAcad

— Girish Johar (@girishjohar) April 4, 2022
ट्विटर पोस्ट
ऑस्कर और ग्रैमी को बायकॉट करने की मांग

Boycott #GrammyAwards #Oscars
For not giving tribute
to our national heroes or heroine#LataMangeshkar bharat ratna#BappiLahiri #dilip kumar

— SATYA PRAKASH GUPTA (@pintoo0003) April 4, 2022
दुखद
इस साल 6 फरवरी को हुआ था लता का निधन

6 फरवरी, 2022 को लता का निधन हुआ था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह बहुत दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थीं। 13 साल की उम्र से अपना करियर शुरू करने वाली लता को भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड व तीन नेशनल फिल्म पुरस्कार समेत और भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

निधन
लता के जाने के कुछ दिन बाद बप्पी दा ने भी कहा अलविदा

बप्पी लहरी, लता के निधन के कुछ दिनों बाद 15 फरवरी को हम सभी को छोड़कर चले गए। वह चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। बॉलीवुड के डिस्कों किंग बप्पी दा ने 'डिस्को डांसर', 'हिम्मतवाला', 'शराबी', 'डांस डांस', 'सत्यमेव जयते', 'कमांडो' और आज के शहंशाह जैसी फिल्मों में गाने गाए और उनके सभी गानें हिट रहे हैं। इतना ही नहीं 2020 में फिल्म 'बागी 3' में भी उन्होंने 'भंकास' गाना गाया था, जो हिट था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

ग्रैमी और ऑस्कर समारोह में हर साल उन दिग्गजों को याद किया जाता है, जिन्होंने हाल-फिलहाल में दुनिया को अलविदा कहा हो। हालांकि, इससे पहले समारोहों में इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जा चुकी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
ऑस्कर पुरस्कार
ग्रैमी अवार्ड्स
लता मंगेशकर
बप्पी लहरी
ताज़ा खबरें
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना मनोरंजन
अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित कोर्स शुरू करेगा शिक्षा मंत्रालय, IGNOU के साथ होगा समझौता
अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित कोर्स शुरू करेगा शिक्षा मंत्रालय, IGNOU के साथ होगा समझौता करियर
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? देश
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम का ऐलान
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम का ऐलान खेलकूद
अग्निपथ योजना: कई जगहों पर युवाओं का प्रदर्शन, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी उठाए सवाल
अग्निपथ योजना: कई जगहों पर युवाओं का प्रदर्शन, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी उठाए सवाल देश
ऑस्कर पुरस्कार
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी मनोरंजन
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध मनोरंजन
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज'
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' मनोरंजन
क्रिस रॉक थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी की सदस्यता से दिया इस्तीफा
क्रिस रॉक थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी की सदस्यता से दिया इस्तीफा मनोरंजन
और खबरें
ग्रैमी अवार्ड्स
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड मनोरंजन
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब मनोरंजन
और खबरें
लता मंगेशकर
लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन
मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
और खबरें
बप्पी लहरी
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण हुआ बप्पी लहरी का निधन, जानिए क्या है यह बिमारी
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण हुआ बप्पी लहरी का निधन, जानिए क्या है यह बिमारी लाइफस्टाइल
अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी
अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क
क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क मनोरंजन
पॉप म्यूजिक के महारथी बप्पी लहरी से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप
पॉप म्यूजिक के महारथी बप्पी लहरी से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन
कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार
कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022