Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन
दुनिया

रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन

रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन
लेखन भारत शर्मा
Apr 04, 2022, 02:01 pm 4 मिनट में पढ़ें
रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन
रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। दूसरी ओर यूक्रेन की सेना ने रूस द्वारा हासिल किए कीव के कई क्षेत्रों पर फिर से अपना अधिकार जमा लिया है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि रूस से हासिल किए गए क्षेत्रों में अब तक 410 आम नागरिकों के शव मिल चुके हैं और यह रूस द्वारा किए गए नरसंहार का परिणाम है। हालांकि, रूस ने इन दावों को खारिज किया है।

दावा
अभियोजक जनरल ने किया शव मिलने का दावा

यूक्रेन के अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर दावा किया, "उनकी सेना ने मुकाबला करते हुए रूसी सेना से राजधानी कीव के पूरे क्षेत्र का नियंत्रण वापस ले लिया है। उसके बाद से इन क्षेत्रों में आम नागरिकों के 410 शव बरामद किए जा चुके हैं।" उन्होंने कहा, "इन सभी शवों की फोरेंसिक जांच की जा रही है और अभी तक फोरेंसिक विशेषज्ञ 140 से अधिक नागरिकों के शवों की जांच कर चुके हैं।"

आरोप
यूक्रेन ने शनिवार को रूस पर लगाया था जानबूझकर नरसंहार करने का आरोप

बता दें कि यूक्रेन ने शनिवार को रूसी सेना से पूरे कीव क्षेत्र से नियंत्रण वापस ले लिया था। इनमें इरपिन, बुका, गोस्टोमेल समेत अन्य क्षेत्र शामिल थे। उसके बाद राजधानी कीव से 37 किमी (23 मील) उत्तर-पश्चिम की ओर शहर की सड़कों पर सैकड़ों शव पड़े हुए देखे गए थे। वहीं एक चर्च में सामूहिक कब्र भी थी और उसके ऊपर की मिट्टी लाल थी। इसको लेकर यूक्रेन ने रूस पर जानबूझकर नरसंहार करने का आरोप लगाया था।

दावा
बुका के मेयर ने किया नागरिकों को गोली मारे जाने का दावा

बुका शहर के मेयर अनातोली फेडोरुक ने दावा किया था कि, "हम पहले ही 280 लोगों के शवों को सामूहिक कब्रों में दफन कर चुके है। एक ही गली में 20 शवों को देखा गया है। सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है।" इसी तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा, "कीव के बाहर बुका शहर में नागरिकों की हत्याओं के लिए रूस का नेतृत्व जिम्मेदार है।"

जानकारी
सैटेलाइज इमेज में दिखी सामूहिक कब्र

इसी बीच अमेरिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरों की मदद से दावा किया है कि यूक्रेन के सेंट एंड्रयू और पायरवोज़्वनोहो ऑल सेंट्स चर्च के मैदान में 45 फुट लंबी एक सामूहिक कब्र दिख रही है। यह बेहद गंभीर मामल है।

खारिज
रूस ने किया यूक्रेन के दावों को खारिज

इधर, रूस ने यूक्रेन के नरसंहार के सभी दावों को खारिज कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "जिस समय यह क्षेत्र रूसी सशस्त्र बलों के नियंत्रण में था तब किसी भी आम नागरिक को हिंसक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा।" उन्होंने आगे कहा, "लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत हैं और यूक्रेन और पश्चिमी मीडिया एक और उकसावे की कोशिश कर रहा है। इस तरह के आरोपों को बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।"

बधाई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन को दी बधाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राजधानी कीव समेत प्रमुख क्षेत्रों से रूसी बलों को सफलतापूर्वक पीछे धकेलने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बधाई दी है। शनिवार शाम टेलीफोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन ने कहा कि रूस के साथ चल रहे युद्ध में देश के अन्य हिस्सों में बड़ी चुनौतियां कायम हैं। दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए प्रतिबंधों को जारी रखने के महत्व पर सहमति व्यक्त की है।

ऐलान
रूस ने किया था सैन्य गतिविधियां कम करने का ऐलान

बता दें कि बातचीत में विश्वास बहाली के लिए रूस ने पिछले सप्ताह सप्ताह कीव और दूसरे इलाकों में अपनी सैन्य गतिविधियां कम करने का ऐलान किया था। उसके बाद यूक्रेनी सेना ने बुका और इरपिन शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। यूक्रेन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि रूस की तरफ से हवाई और मिसाइल हमलों में कमी आई है। हालांकि, रूस ने कई महिलाओं को मारकर उनके शवों को जला दिया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
यूक्रेन
व्लादिमीर पुतिन
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
मोटोरोला एज 30 लाइट के स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा, जानें कैसा होगा फोन
मोटोरोला एज 30 लाइट के स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा, जानें कैसा होगा फोन टेक्नोलॉजी
अजीब और अनोखे डिजाइन आइडिया देने पर 78 करोड़ रुपये दे रही है Airbnb
अजीब और अनोखे डिजाइन आइडिया देने पर 78 करोड़ रुपये दे रही है Airbnb बिज़नेस
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं मनोरंजन
अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा
अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा करियर
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय राजनीति
रूस समाचार
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
और खबरें
यूक्रेन
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन दुनिया
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका दुनिया
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट देश
कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट
कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट दुनिया
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना दुनिया
और खबरें
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? दुनिया
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की दुनिया
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन दुनिया
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया?
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? दुनिया
रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा
रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
भारत ने गेंहू निर्यात पर लगाई रोक, तुरंत प्रभाव से फैसला लागू
भारत ने गेंहू निर्यात पर लगाई रोक, तुरंत प्रभाव से फैसला लागू देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022