NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब
    अगली खबर
    ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब
    ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला गायक बनीं अरूज आफताब

    ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 04, 2022
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    64वें ग्रैमी अवॉर्ड पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। यह सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है, जिसके विजेताओं का इंतजार दुनियाभर के लोगों का था।

    यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सिंगर अरूज आफताब ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। अरूज को 'बेस्ट ग्लोबल ऑफ द ईयर' कैटेगरी में 'मोहब्बत' गाने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    उत्साह

    अवॉर्ड मिलने के बाद अरूज ने जताई खुशी

    ग्रैमी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा गया, 'अरूज आफताब के 'मोहब्बत' गाने ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस 2022 का ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अरूज ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली और बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं।'

    अरूज ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं बेहोश हो जाऊंगी। वाओ, थैंक यू सो मच। यह कैटेगरी अपने आप में बहुत पागल कर देने वाली रही है। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्वीट

    .@Arooj_Aftab's "Mohabbat" wins Best Global Music Performance at the 2022 #GRAMMYs.

    Aftab is the first Pakistani woman to win a GRAMMY and is also nominated for Best New Artist. 👏 https://t.co/kpqljYmSdy

    — Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) April 3, 2022

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अरूज के ग्रैमी जीतने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं माहिरा खान ने भी उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत बहुत बहुत फख्र है तुम पर अरूज। तुम जगमगा रही हो क्रेजी स्टार।'

    पेशा

    गायिका होने के साथ-साथ संगीतकार और निर्माता भी हैं अरूज

    अरूज पाकिस्तान की मूल कलाकार हैं। वह ब्रुकलिन आधारित पाकिस्तानी गायक, संगीतकार और निर्माता हैं। उनका संगीत गजलों से निकला है और इसमें जैज और रेगे जैसी कई शैलियों का प्रभाव है।

    अरूज का जन्म 11 मार्च, 1985 सऊदी अरब में प्रवासी पाकिस्तानी माता-पिता के घर हुआ था।

    जब वह 10 साल की थीं तो वे अपने मूल शहर पाकिस्तान लाहौर लौट आए थे। जैसे-जैसे अरूज बड़ी हो रही थीं, संगीत में उनकी दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी।

    शिक्षा

    अमेरिका में की संगीत की पढ़ाई

    2005 में 19 साल की उम्र में अरूज संगीत की पढ़ाई के लिए अमेरिका आ गई थीं। उन्होंने बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत का अध्ययन किया।

    अप्रैल, 2011 में अरूज को एक समकालीन शास्त्रीय संगीत इंटरनेट रेडियो स्टेशन द्वारा 100 संगीतकारों में 40 नंबर पर रखा गया।

    उनका अपना पहला एल्बम 'बर्ड अंडर वॉटर' 2014 में आया। इसे फाइनेंशियल टाइम्स के डेविड होनिगमैन से आलोचकों की प्रशंसा मिली, जिन्होंने एल्बम को पांच में से चार स्टार दिए।

    आयोजन

    31 जनवरी को होने वाले थे ग्रैमी अवॉर्ड्स

    ग्रैमी अवॉर्ड्स लास वेगास के MGM ग्रैंड गार्डन एरीना में दिए जा रहे हैं। पहले यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला था, लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसकी तारीख और जगह में बदलाव किया गया।

    1959 के बाद से हर साल यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।

    अमेरिकी सिंगर जॉन बैटिस्ट को इस बार सबसे अधिक नामांकन मिले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पाकिस्तान समाचार

    गुजरात तट: पाकिस्तान की गोलीबारी से भारतीय मछुआरे की मौत, उच्च स्तर पर मामला उठाएगा भारत गुजरात
    डेंगू: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रसार तेज, जानिये कैसे फैलता है यह बुखार विश्व स्वास्थ्य संगठन
    नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने किया निकाह, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी अफगानिस्तान
    केंद्र सरकार ने दिया गुरु पर्व का तोहफा, कल से फिर खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025