Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो
मनोरंजन

बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो

बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो
लेखन नेहा शर्मा
Apr 03, 2022, 07:36 pm 3 मिनट में पढ़ें
बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो
(तस्वीर- insta/@urvashirautela)

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भले ही अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बनाई, लेकिन अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। आए दिन किसी ना किसी वजह से वह लाइमलाइट में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर तो कभी अपने डांस को लेकर। अब फिर उर्वशी सुर्खियों में हैं। वह बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

उत्साह
उर्वशी ने जताई खुशी

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि बुर्ज अल अरब पर परफॉर्मेंस देने वाली मैं पहली भारतीय हूं।' अभी तक विश्व के सात सितारों ने ही बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म किया था। अब उन नामों में उर्वशी का नाम भी शामिल हो गया है। एक यूजर ने लिखा, इसलिए हमें आपके ऊपर गर्व है।

जानकारी
जानिए क्यों खास है बुर्ज अल अरब

दुबई का बुर्ज अल अरब ऐसी जगह है, जहां आपकी कल्पना के सारे नमूने देखने को मिलते हैं। अरब भाषा में 'बुर्ज' का मतलब टावर होता है। 'बुर्ज अल अरब' का मतलब अरब का टावर है। यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल भी है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

इससे पहले भी उर्वशी इराक की एक मैगजीन, बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के मार्च 2021 के कवर पर आने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं, वहीं 2020 में अरब फैशन वीक में वह ऐसी पहली भारतीय थीं, जो शो स्टॉपर के रूप में दिखाई दी थीं।

करियर
एक्टिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में उर्वशी

उर्वशी ने 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह 'भाग जॉनी', 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'काबिल', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती' और 'भानुप्रिया' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना जाता है।

सीरीज
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी दिखेंगी उर्वशी

उर्वशी पिछले काफी समय से वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में उनके साथ दिग्गज अभिनेता रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। 'इंस्पेक्टर अविनाश' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के एक सेवानिवृत्त अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी पर आधारित है। सुपरकॉप अविनाश की भूमिका में रणदीप नजर आएंगे। उर्वशी इसमें अविनाश की पत्नी पूनम मिश्रा की भूमिका निभा रही हैं।

आगाज
बॉलीवुड के बाद अब साउथ का रुख कर रहीं उर्वशी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के मामले में उर्वशी की दाल गल नहीं रही है, क्योंकि उन्हें ज्यादातर फिल्मों में ग्लैमरस किरदार मिल रहे हैं। वह पर्दे पर ग्लैम डॉल बनकर रह गई हैं। शायद यही वजह है कि अब उर्वशी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने चली हैं। जल्द ही उन्हें तमिल फिल्म 'द लीजेंड' में सरवाना के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा फिल्म 'ब्लैक रोज' से उर्वशी तेलुगु फिल्मों में भी एंट्री करने वाली हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
दुबई
बॉलीवुड समाचार
उर्वशी रौतेला
ताज़ा खबरें
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति खेलकूद
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स मनोरंजन
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP?
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? देश
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी टेक्नोलॉजी
दुबई
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में आई तकनीकी खराबी, कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में आई तकनीकी खराबी, कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग देश
दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा
दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा देश
बेटे की ओलंपिक की तैयारी के लिए पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हुए आर माधवन
बेटे की ओलंपिक की तैयारी के लिए पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हुए आर माधवन मनोरंजन
असम पुलिस ने बरामद की दुबई से चोरी हुई डिएगो माराडोना की घड़ी, आरोपी गिरफ्तार
असम पुलिस ने बरामद की दुबई से चोरी हुई डिएगो माराडोना की घड़ी, आरोपी गिरफ्तार देश
क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?
क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह?
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन मनोरंजन
15 जुलाई को रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लड़की'
15 जुलाई को रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लड़की' मनोरंजन
आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का टीजर रिलीज, ब्लैक कॉमेडी है फिल्म
आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का टीजर रिलीज, ब्लैक कॉमेडी है फिल्म मनोरंजन
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें मनोरंजन
और खबरें
उर्वशी रौतेला
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मनोरंजन
इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला
इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला मनोरंजन
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी मनोरंजन
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला मनोरंजन
उर्वशी रौतेला फिल्म में बनी इजिप्ट की रानी, पहनी 37 करोड़ रुपये की गोल्ड ड्रेस
उर्वशी रौतेला फिल्म में बनी इजिप्ट की रानी, पहनी 37 करोड़ रुपये की गोल्ड ड्रेस मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022