LOADING...

10 Apr 2022


RR बनाम LSG: तीन रन से राजस्थान ने दर्ज की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को तीन रनों से हरा दिया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर (59*) की बदौलत 165/6 का स्कोर बनाया था।

कार हादसे की स्थिति में आपको बचाएगा ऐपल आईफोन, मिलेगा 'कार क्रैश डिटेक्शन' फीचर

एडवांस्ड फीचर्स देने के अलावा ऐपल आईफोन कार हादसे जैसी स्थितियों में आपकी जान भी बचा सकता है।

अप्रैल में निसान और डैटसन की कारों पर मिल रहा है 55,000 रुपये तक डिस्काउंट

अप्रैल में नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। निसान और डैटसन अपनी कारों पर कई ऑफर्स दे रही हैं।

RR बनाम LSG: लखनऊ को मिला 166 रनों का लक्ष्य, हेटमायर ने लगाया शानदार अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 165/6 का स्कोर खड़ा किया है। RR के लिए शिमरोन हेटमायर (59*) ने सबसे अधिक रनों का योगदान दिया।

'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाथ 'गॉडफादर' में निभाएंगे खास किरदार

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी काफी समय से अपनी फिल्म 'गॉडफादर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में मनोरंजन जगत के कई बड़े कलाकारों का जमघट देखने को मिलेगा।

रूस के मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हुआ मध्य यूक्रेन का निप्रो हवाई अड्डा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। रूस की ओर से सैन्य गतिविधियां कम करने का ऐलान करने के बाद भी रूसी सेना यूक्रेन के शहरों पर लगातार हमले कर रही है। इससे प्रतिदिन आम नागरिकों की जान जा रही है।

आयशा टाकिया और उनके पति के साथ गोवा एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए मामला

अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से ना जाने कितनों का दिल जीत लिया होगा। आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।

कई नए रंगों में आने वाली है रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350, डीलरशिप पर दिखी झलक

रॉयल एनफील्ड अपनी लोकप्रिय मीटिओर 350 बाइक को नए हरे रंग पेश करने वाली है। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले ही एक डीलरशिप में इसके नए ब्लू रंग को भी देखा गया था।

KKR बनाम DC: दिल्ली ने दर्ज की दूसरी जीत, मैच में बने ये रिकार्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 44 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

त्रिपुरा: TBSE ने जारी किया कक्षा 10 और 12 की दूसरे टर्म की परीक्षाओं का शेड्यूल

त्रिपुरा बोर्ड से कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है।

RR बनाम LSG: टॉस जीतकर लखनऊ की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। LSG ने चार में से तीन और RR ने तीन में से दो मैच जीते हैं।

हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व को लेकर बने संशय को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को खत्म कर दिया है।

SRH बनाम GT: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) से होनी है।

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स खुद रिपेयर कर पाएंगे यूजर्स, कंपनी लाई खास प्रोग्राम

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स को हार्डवेयर से जुड़ी परेशानी के लिए अब सर्विंस सेंटर के चक्कर नहीं काटने होंगे।

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

KKR बनाम DC: दिल्ली ने दिया 216 रनों का लक्ष्य, पृथ्वी-वार्नर ने लगाए अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 19वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 215 रन बनाए हैं।

लद्दाख: लेह में तेज हवाओं से गिरा निर्माणाधीन पुल, 4 मजदूरों की मौत और 2 घायल

लद्दाख में बड़ा हादसा घटित हुआ है। लेह में शनिवार को तेज हवाओं के झोंके से एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे पुल पर काम कर रहे छह मजदूर दब गए।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 35 कार्यक्रमों को टॉप 100 में मिली जगह

दुनियाभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग जारी करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स(QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने 2022 की रैंकिंग जारी की है।

दुनिया-जहां: इमरान खान की सरकार गिरने के पाकिस्तान और दुनिया के लिए क्या मायने?

पाकिस्तान में हफ्तों से चला आ रहा सियासी ड्रामा शनिवार को खत्म हो गया। आधी रात को अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और उसके खिलाफ 174 सांसदों ने वोट किया जो 172 के बहुत से दो ज्यादा है।

पाकिस्तान: सोमवार को अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शहबाज शरीफ

पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान के बाद रविवार देर रात आखिरकार इमरान खान की सरकार गिर गई।

VLC मीडिया प्लेयर की मदद से आपकी जासूसी कर रहे हैं चाइनीज हैकर्स, ऐसे बचें

लोकप्रिय मीडिया प्लेइंग ऐप्स में शामिल VLC मीडिया प्लेयर का इस्तेमाल लाखों PC यूजर्स करते हैं।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की शूटिंग लखनऊ में हुई शुरू

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने हाल में अपनी फिल्म 'बवाल' का ऐलान किया था। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से इसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है।

KKR बनाम DC: टॉस जीतकर कोलकाता की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं।

महाराष्ट्र: शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर बजाई हनुमान चालीसा, MNS नेता को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में नमाज (अजान) पढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

GUJCET 2022: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड (GSHSB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

इमरान खान ने की थी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश- रिपोर्ट

शनिवार को अपनी सत्ता गंवाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की थी। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिस जारी नहीं किया और पाकिस्तान एक बड़े संकट से बच गया।

IPL: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

एसएस राजामौली की 'RRR' ने दुनियाभर में कमाए 1,000 करोड़ रुपये

'RRR' की सफलता ने एक बार फिर एसएस राजामौली को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। उन्होंने हाल में फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए शानदार पार्टी दी थी।

IPL 2022: हर्षल पटेल की बहन का हुआ निधन, बबल छोड़कर घर हुए रवाना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में हिस्सा ले रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षल कल रात ही पुणे से अपने घर चले गए हैं। उनके एक दिन के बाद वापस टीम से जुड़ने की संभावना है।

महिंद्रा ने एक महीने में बेची XUV700 की 6,000 से ज्यादा यूनिट्स

महिंद्रा की XUV700 की मांग कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले साल अगस्त में लॉन्च होने के बाद से इसकी लगातार जबरदस्त मांग देखी जा रही है।

ट्विटर ब्लू में कई बदलाव चाहते हैं एलन मस्क, बने कंपनी बोर्ड का हिस्सा

एलन मस्क इन दिनों अपने ट्विटर फॉलोअर्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलावों से जुड़े सुझाव मांग रहे हैं।

2019 में इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कोच क्रिस सिल्वरवुड बने श्रीलंका के हेडकोच

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के पूर्व हेडकोच क्रिस सिल्वरवुड को अपना नया हेडकोच नियुक्त किया है। क्रिस को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इससे पहले श्रीलंका की टीम अंतरिम कोच के साथ खेल रही थी।

हरियाणा: गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात को पिकअप सवार गौ तस्करों ने जमकर आतंक मचाया। गौरक्षकों के पीछे पड़ने के बाद तस्करों ने फिकअप को तेज रफ्तार में दौड़ाकर उसमें भरी गायों को फेंकना शुरू कर दिया।

खतरनाक शार्कबॉट मालवेयर फैला रही थीं प्ले स्टोर पर मौजूद एंड्रॉयड ऐप्स, देखें लिस्ट

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हर बार नई ऐप इंस्टॉल करना मालवेयर से जुड़ा रिस्क लेकर आता है, क्योंकि मालिशियस ऐप्स गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच गई हैं।

कोरोना वैक्सीनेशन: देश में आज से सभी वयस्कों को बूस्टर खुराक लगना शुरू, जानिए कीमत

देश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लगना शुरू हो गई है। अभी तक केवल स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर खुराक लगाई जा रही थी, लेकिन अब कोई भी वयस्क बूस्टर खुराक लगवा सकता है।

पाकिस्तान: इमरान खान की सरकार गिराने में इन चार नेताओं ने निभाई सूत्रधार की भूमिका

देर रात तक चले सियासी ड्रामे के बाद पाकिस्तान में शनिवार को आखिरकार इमरान खान की सरकार गिर गई। आधी रात को हुई अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 सांसदों ने इमरान सरकार के खिलाफ वोट डाला जो बहुमत के आंकड़े 172 से दो अधिक है।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में डेविड वॉर्नर के लिए पहला मुकाबला अच्छा नहीं रहा था। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वह 12 गेंदों में केवल चार ही रन बना सके थे। आज दोपहर को वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कुर्सी गंवाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने इमरान, आधी रात क्या-क्या हुआ?

देर रात तक चले सियासी ड्रामे के बाद पाकिस्तान में शनिवार को आखिरकार इमरान खान की सरकार गिर गई। आधी रात को हुई अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 सांसदों ने इमरान सरकार के खिलाफ वोट डाला जो बहुमत के आंकड़े 172 से दो अधिक है।

कौन हैं शहबाज शरीफ जिनका पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय?

देर रात तक चले सियासी ड्रामे के बाद पाकिस्तान में आखिरकार इमरान खान की सरकार गिर गई। आधी रात को हुई अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 सांसदों ने इमरान सरकार के खिलाफ वोट डाला जो बहुमत के आंकड़े 172 से दो अधिक है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 1,054 नए मामले, कई राज्यों में कोई नई मौत नहीं

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,054 नए मामले सामने आए और 29 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है आंद्रे रसेल का प्रदर्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। चार मैचों में तीन जीत के साथ KKR अंक तालिका में पहले स्थान पर है। इस सीजन आंद्रे रसेल का बल्ला खूब चल रहा है।

कृति सैनन अभिनीत मीना कुमारी की बायोपिक को निर्देशित करेंगे हंसल मेहता

दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक बनाने पर काम जोर-शोर से चल रहा है। इसे बॉलीवुड का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

भारत में कब लॉन्च होंगी हुंडई आयोनिक 5 और किआ EV6 इलेक्ट्रिक कार?

देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ रही है और इस वजह से कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं।

पाकिस्तान: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित, इमरान खान की सरकार गिरी

पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। आज अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में सरकार अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई और उसके खिलाफ ज्यादा वोट पड़े।

09 Apr 2022


RCB बनाम MI: मुंबई को हराकर बैंगलोर ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत, बने ये रिकार्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को सात विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

सीरीज 'सेवन वन' में पुलिस की भूमिका में दिखेंगी हिना खान

हिना खान टीवी जगत की लोकप्रिय अदाकारा हैं। इस अभिनेत्री ने अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को साबित किया है। अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट में पुलिस की वर्दी में नजर आने वाली हैं।

घर पर अपनी कार के केबिन की बेहतरीन सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स

आप अपनी कार के केबिन का कितना भी ध्यान रखते हो, लेकिन यह गंदा हो ही जाता है। ऐसे में आपको बाहर जाकर कार की सफाई करवानी पड़ती है और इसमें पैसे और वक्त दोनों लगते हैं।

अब ग्रीन कलर में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा, जानें क्या है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा को कंपनी ने एक नए ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने भारत में गैलेक्सी S22 सीरीज को इस साल फरवरी में लॉन्च किया था, जिसमें गैलेक्सी S22, गैलेक्सी S22+ और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल थे।

चोरी-छिपे यूजर्स का डाटा चुरा रही थीं ढेरों मोबाइल ऐप्स, गूगल ने लगाया बैन

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने यूजर्स का पर्सनल डाटा चुरा रहीं दर्जनों एंड्रॉयड ऐप्स पर बैन लगाया है।

भारत के लिए टोयोटा ला रही है 500 किलोमीटर की रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV

टोयोटा और मारुति सुजुकी एक मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही हैं, जो ब्रांड की सबसे बड़ी SUV होगी।

RCB बनाम MI: मुंबई ने दिया 152 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ छह विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं।

चार साल बाद फिल्म 'द कन्फेशन' से वापसी करेंगे नाना पाटेकर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। भले वह काफी समय से रूपहले पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।

बेहतर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M53 स्मार्टफोन, जानें और क्या है खास

सैमसंग गैलेक्सी M53 5G के तौर पर सैमसंग की M सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

RR बनाम LSG: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

RCB बनाम MI: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, टीम में हुए ये बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हैं।

'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम

'सन ऑफ सरदार' अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी। अश्वनी धीर ने फिल्म का निर्देशन किया था।

CSK बनाम SRH: अभिषेक के अर्धशतक से जीता हैदराबाद, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आठ विकेट से हरा दिया है। यह CSK की इस सीजन लगातार चौथी हार है तो वहीं SRH ने सीजन की पहली जीत हासिल की है।

भारत में जल्द लॉन्च होंगे रियलमी GT 2 और GT नियो 3 स्मार्टफोन

रियलमी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स रियमली GT 2 और रियलमी GT नियो 3 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है।

अविश्वास प्रस्ताव: इमरान खान सरकार के खिलाफ संसद में क्या समीकरण?

तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन के लीक हुए सभी रेंडर, जानें कैसा होगा फोन

वनप्लस कंपनी अपनी नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन नॉर्ड 2T पर काम कर रही है। फोन के स्पेसिफिकेशंस पहले भी लीक हो चुके हैं, लेकिन अब इस फोन की डिजाइन सामने आई है।

स्पॉटिफाइ टेस्ट कर रही है टिक-टॉक जैसा नया फीचर, नए गाने खोजना होगा आसान

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाइ अपने यूजर्स को टिक-टॉक जैसा नया फीचर देने जा रही है।

महंगी हुई स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स, कुछ चुनिंदा मॉडल का उत्पादन हुआ बंद

देश की सबसे बड़ी बाइक निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स अब 500 से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं।

क्या आप जानते हैं? आज तक सिर्फ ट्विंकल खन्ना के प्यार में पड़े हैं करण जौहर

करण जौहर की फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी, वहीं उन्हें छोटे पर्दे पर शो होस्ट करते हुए भी देखा होगा, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

हीरो, होंडा और यामाहा ने बढ़ाए अपने दोपहिया वाहनों के दाम, जानें क्या होंगी नई कीमतें

अप्रैल से कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प, होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया और यामाहा जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

कश्मीर: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में "देश विरोधी" नारेबाजी के आरोप में 13 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की जामिया मस्जिद के अंदर "देश विरोधी नारे" लगाने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

CSK बनाम SRH: हैदराबाद को मिला 155 रनों का लक्ष्य, मोईन ने बनाए 48 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 17वें मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 154/7 का स्कोर खड़ा किया है। CSK के लिए मोईन अली (48) ने सबसे अधिक रनों का योगदान दिया।

भारत में गेमिंग इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा, लॉन्च किया जाएगा खास रिसर्च अभियान

डिजिटल गेमिंग का मार्केट दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है और भारत भी इसके क्रेज से अछूता नहीं है।

मायावती को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने को तैयार थी कांग्रेस, लेकिन नहीं मिला जवाब- राहुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को गठबंधन का ऑफर दिया था। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खरीदनी है 10 लाख रुपये से कम में ज्यादा एयरबैग वाली कार? यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आपके पास गाड़ी खरीदने के लिए 10 लाख रुपये से कम का बजट है और चाहते हैं कि इसी बजट में आपको दो से ज्यादा एयरबैग का विकल्प मिले तो आपको कई शोरूम्स के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कोरोना वैक्सीनेशन: देश में कितनी रह सकती है बूस्टर खुराकों की कीमत?

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक (प्रिकॉशन डोज) लगवाने की अनुमति दे दी।

टाटा की गाड़ियों पर मिल रही 45,000 रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं मौके का फायदा

अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट लेकर आई है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी A73 5G स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें क्या है कीमत

सैमसंग कंपनी ने पिछले हफ्ते भारत में सैमसंग गैलेक्सी A73 5G को लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री 8 अप्रैल से शुरू हो गई है।

CSK बनाम SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के तीसरे डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की चुनौती है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में SRH के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

टिंडर स्कैम में युवक ने गंवाई 20 लाख रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, आप भी रहें सतर्क

लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर से जुड़े एक स्कैम में अमेरिकी युवक ने 2.7 लाख डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी गंवा दी।

बिना ड्राइवर वाली 'रोबोटैक्सी' लाएगी टेस्ला, एलन मस्क ने किया वादा

इलेक्ट्रिक कारें बनाने वाली कंपनी टेस्ला की ओर से आने वाले दिनों में 'डेडिकेटेड' सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी लॉन्च की जा सकती है।

पिछले महीने खूब बिकीं ये हैचबैक कारें, टॉप-5 में इन मॉडल्स ने बनाई जगह

मार्च महीने के खत्म होते ही हैचबैक कारों की सेल्स रिपोर्ट जारी हो गई है। इसमें कुछ कारों ने हमेशा की तरह बाजार में अपना दबदबा कायम रखा तो कुछ की बिक्री में गिरावट देखी गई है।

KKR बनाम DC: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कठिन चुनौती रहने वाली है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को साफ कर दिया है कि केवल हिजाब और हलाल मीट जैसे मुद्दों से काम नहीं चलेगा और उनकी सरकार को अच्छे प्रशासन पर भी ध्यान देना होगा।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर हुई करोड़ों की लूटपाट- रिपोर्ट

अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशी बांटी थी।

मतदाताओं को देखना होगा मुफ्त लाभों का असर, नहीं रद्द हो सकती पार्टियों की मान्यता- EC

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि चुनाव से पहले या बाद में मुफ्त लाभों की घोषणा करना राजनीतिक दलों का नीतिगत फैसला है। आर्थिक रूप से ये निर्णय कितने व्यवहारिक हैं, इसका फैसला करना मतदाताओं के हाथ में है।

ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध

ऑस्कर 2022 में अमेरिकन एक्टर विल स्मिथ ने भले ही 'King Richard' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीत लिया, लेकिन वह इससे अधिक विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे।

भारत में लॉन्च हुआ वीवो Y21G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में वीवो Y21G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Y सीरीज का सबसे लेटेस्ट फोन है।

लॉन्च से पहले जारी हुआ मारुति सुजुकी अर्टिगा का टीजर, सामने आए ये फीचर्स

दिग्गज वाहन निर्माता मारुति सुजुकी के अपडेटेड अर्टिगा मॉडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपने पहले तीनों मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस (MI) का सामना आज रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अब तक खेले मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

कनाडा: टोरंटो में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

कनाडा के टोरंटो में गुरूवार को एक रेलवे स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय कार्तिक वासुदेव के तौर पर हुई है। जिस समय कार्तिक पर हमला हुआ, वह अपने काम पर जा रहा था।

असहनीय दांत दर्द से राहत दिलाने में सहायक हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल

दांत में दर्द होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन कई बार दांत के दर्द को सहन कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

पहले भी मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं राहुल तेवतिया, जानें उनकी बेहतरीन पारियां

बीती रात को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम एक यादगार मुकाबले का गवाह बना, जिसमें गुजरात के राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों में छक्के लगाकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

होंडा की गाड़ियां खरीदने के लिए देने होंगे अब ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाए दाम

होंडा उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने इस महीने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की है।

योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक, सरकार ने कही कठोरतम कार्रवाई की बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंडर शनिवार रात को हैक हो गया था।

रूमेटाइड अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये चाय, जानिए इनकी रेसिपी

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है।

इसी महीने दस्तक देगी मर्सिडीज की ऑल-इलेक्ट्रिक कार EQS, सिंगल चार्ज में चलेगी 770 किलोमीटर

लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कार EQS को इसी महीने की 19 तारीख को विश्वभर में पेश करने वाली है। कंपनी इस कार का उत्पादन भारत में भी करेगी।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र का पांच राज्यों को पत्र, निगरानी बढ़ाने को कहा

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखा है।

IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत विराट कोहली ने अच्छे तरीके से की थी, लेकिन अगले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया। आज रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैदान में उतरना है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,150 नए मरीज, 83 मौतें दर्ज

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,150 नए मामले सामने आए और 83 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इमरान खान का संबोधन, भारत को सराहा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है।

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दोनों टीमें इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। एमएस धोनी एक बार फिर CSK के लिए काफी अहम खिलाड़ी होने वाले हैं।

भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का किफायती स्मार्टफोन मोटो G22, जानें क्या है कीमत

मोटोरोला ने अपने किफायती हैंडसेट्स को भारत मे भी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था।

विद्युत ने फिर मिलाए 'कमांडो 3' के निर्देशक से हाथ, एक्टर के साथ बने प्रोड्यूसर

अभिनेता विद्युत जामवाल एक बार फिर 'कमांडो' के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ काम करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि जहां आदित्य इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे, वहीं फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विद्युत पर है।

पेचिश के जोखिमों को कम करने में सक्षम हैं ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास

पेचिश पेट की बीमारी है, जो शिगेला नामक बैक्टीरिया और एटामोइबा हिस्टोलिटिका नामक पैरासाइट इंफेक्शन के कारण होती है।