NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत, हजारों यात्रियों को होगा फायदा
    अगली खबर
    UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत, हजारों यात्रियों को होगा फायदा
    UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत

    UK की 'रेड लिस्ट' से हटा भारत, हजारों यात्रियों को होगा फायदा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 05, 2021
    10:50 am

    क्या है खबर?

    भारत से यूनाइटेड किंगडम (UK) जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, UK ने भारत को 'रेड लिस्ट' से हटाकर 'एंबर लिस्ट' में डाल दिया है। इसका मतलब है कि अब भारत से जाने वाले यात्रियों को वहां 10 दिनों तक अनिवार्य रूप से होटल में क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा।

    UK की 'एंबर लिस्ट' में शामिल देशों से आने वाले यात्री घर या अपनी मनपसंद जगहों पर 10 दिनों के लिए क्वारंटीन हो सकते हैं।

    UK

    ताजा समीक्षा के बाद 'रेड लिस्ट' से बाहर हुआ भारत

    बीते महीने के अंत में UK ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से आने वाले पूरी तरह वैक्सीनेटेड यात्रियों को ऐसी छूट दी थी। हालांकि, तब भारत 'रेड लिस्ट' में शामिल था। ताजा समीक्षा के बाद भारत को अब 'रेड लिस्ट' से हटा दिया गया है।

    अब भारत से जाने वाले यात्री अपनी मनपंसद जगहों पर क्वारंटीन हो सकेंगे। पांच दिनों के क्वारंटीन के बाद वो कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने पर बाहर भी जा सकेंगे।

    UK की यात्रा

    इन शर्तों का करना होगा पालन

    भारत से अब UK जाने वाले यात्रियों को उड़ान के तीन दिन पहले कोरोना वायरस टेस्ट करवाना होगा। इसमें नेगेटिव आने पर ही उन्हें विमान में बैठने दिया जाएगा।

    इसके अलावा उन्हें इंग्लैंड पहुंचने के दूसरे और आठवें दिन भी कोरोना टेस्ट करवाना होगा और इनकी बुकिंग पहले से होनी चाहिए।

    साथ ही उन्हें अपने रुकने की जगह और जरूरत पड़ने पर संपर्क किए जाने की जानकारी देने वाला फॉर्म भी भरना जरूरी होगा।

    UK

    रविवार से लागू होगा नियम

    भारत से जाने वाले यात्री अगर चाहें तो निजी सेंटर से पांचवें दिन टेस्ट करवा सकते हैं। अगर इसका और दूसरे दिन हुए टेस्ट का परिणाम नेगेटिव होता है तो वह यात्री क्वारंटीन खत्म कर सकता है।

    इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को कम से कम पांच दिनों तक इंग्लैंड में रुकना होगा।

    'रेड लिस्ट' से हटने से भारत के हजारों परिवारों और छात्रों को इसका फायदा होगा। रविवार से यह नियम लागू हो जाएगा।

    जानकारी

    कतर और बहरीन को भी मिली छूट

    UK ने भारत के साथ कतर और बहरीन को 'एंबर लिस्ट' में शामिल किया गया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को भी अब रविवार से UK में 10 दिनों तक अनिवार्य रूप से होटल क्वारंटीन नहीं होना होगा।

    बता दें, UK में दोनों खुराकें लगवा चुके 18 वर्ष से कम के नाबालिगों, अमेरिका और यूरोप से आने वाले पूरी तरह वैक्सीनेटेड यात्रियों के लिए होम क्वारंटीन भी जरूरी नहीं है और वो सामान्य यात्रा कर सकते हैं।

    कोरोना वायरस

    UK और भारत में संक्रमण की क्या स्थिति?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण भारत दुनिया का दूसरा और UK छठा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    भारत में अब तक 3.18 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 4.26 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं UK में 59.8 लाख लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 1.30 लाख लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कतर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    अमेरिका

    कौनसे देश दे रहे एक व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीनों की खुराकें लगाने की अनुमति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनिया को अब भारत पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटाना चाहिए- सरकार विदेश मंत्रालय
    कोरोना: 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का बड़ा ट्रायल करेगी फाइजर वैक्सीन समाचार
    शराब से लेकर गांजे तक, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दिए जा रहे हैं ये ऑफर भारत की खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में क्या है महामारी की स्थिति और कहां हो रही पाबंदियों की वापसी? ब्राजील
    कोरोना वायरस: UK में जनवरी से लोगों को दी जा सकती है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन भारत की खबरें
    बुजुर्गों में भी युवाओं जितनी इम्युनिटी पैदा करने में कामयाब रही ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दूसरी लहर के कारण फ्रांस और जर्मनी के बाद अब UK में भी लॉकडाउन फ्रांस

    कतर

    AFC एशियन कप: दूसरे सेमीफाइनल में हुई शर्मनाक घटना, कतर के खिलाड़ियों पर फेंके गए जूते-चप्पल फुटबॉल समाचार
    जानें क्या है OIC जिसमें पहली बार शामिल हुआ भारत, विरोध में पाकिस्तान ने किया बहिष्कार भारत की खबरें
    सबसे बड़ा इवेक्युएशन अभियान: पहले हफ्ते में 13 देशों से वापस लाए जाएंगे 14,800 भारतीय सऊदी अरब
    कोरोना वायरस: बड़ी संख्या में मामलों के बावजूद इन दो देशों में मृत्यु दर सबसे कम इटली

    कोरोना वायरस

    देश में फिर बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, पाबंदियों में छूट का वक्त नहीं- सरकार मानसून
    शिवराज सरकार पर घटिया टेस्टिंग किट के इस्तेमाल का आरोप, कांग्रेस ने कही घोटाले की बात दक्षिण कोरिया
    सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों की यात्रा पर रोक लगाई, नियम तोड़ने पर कार्रवाई पाकिस्तान समाचार
    कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण दुनियाभर में एक सप्ताह में 21 प्रतिशत बढ़ी मौतें- WHO भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025