NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती के फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती के फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला
    कुश्ती में ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवे भारतीय बने दहिया

    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती के फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 05, 2021
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया को फाइनल मुकाबले में हार मिली है।

    रसियन ओलंपिक कमेटी (ROC) के जौर रिजवानोविच उगुवे ने 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में रवि को 7-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

    इस हार के साथ ही रवि को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

    वह सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पहलवान बने हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा मुकाबला

    दो बार के विश्व चैंपियन रूस के उगुवे ने पहले राउंड में रवि पर बढ़त हासिल की। उन्होंने पहले राउंड में 4-2 से बढ़त बना ली।

    दूसरे राउंड में भी दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और ROC के पहलवान ने 7-2 से बढ़त बना ली। रवि कड़ी मशक्क्त के बावजूद हार गए।

    ROC के उगुवे ने पहली बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है।

    क्या आप जानते हैं?

    कुश्ती में ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवे भारतीय बने दहिया

    रवि कुमार दहिया ओलंपिक में पदक जीतने वाले सिर्फ पांचवे भारतीय पहलवान बने हैं। उनसे पहले केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक कुश्ती में ओलंपिक पदक हासिल कर चुके हैं।

    सफर

    टोक्यो ओलंपिक में ऐसा रहा रवि का सफर

    रवि दहिया ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

    रवि ने प्री क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया के ऑस्कर टिगेरोस को एकतरफा मुकाबले में 13-2 से हराया। विपक्षी खिलाड़ी टिगेरोस, भारत के रवि को चुनौती देने में नाकाम रहे।'

    उसके बाद क्वार्टरफाइनल में उन्होंने बुल्गारिया के जॉर्जी वैंगेलोव को भी एकतरफा मुकाबले में 14-4 से हराया।

    रवि ने अपने दोनों मुकाबले टेक्नीकल सुपीरियॉरिटी से जीते।

    जानकारी

    विक्ट्री बाय फॉल से सेमीफाइनल में जीते रवि

    सेमीफाइनल में रवि ने कजाकिस्तान के नूरइस्लाम को 'विक्ट्री बाय फॉल' से हरा दिया। एक समय नूरइस्लाम ने रवि पर 9-2 से बढ़त हासिल की लेकिन आखिरी मिनट में रवि ने जबरदस्त वापसी करते हुए विपक्षी पहलवान को चित किया और फाइनल में जगह बनाई।

    इतिहास

    लगातार चौथे ओलंपिक में भारत ने कुश्ती में जीता पदक

    इसके साथ ही यह लगातार चौथा ओलंपिक है, जब कुश्ती में भारत ने पदक पक्का किया हो।

    बीजिंग ओलंपिक 2008 में सुशील कुमार (66 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता था। वहीं लंदन ओलंपिक 2012 में सुशील ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए रजत जीता था। इसके अलावा योगेश्वर दत्त (60 किग्रा) ने भी लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

    वहीं पिछले रियो ओलंपिक में महिलाओं में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    कुश्ती

    WWE में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं ये भारतीय रेसलर्स WWE
    वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की 5 महिला रेसलर्स WWE
    WWE में कभी थे ये 5 कपल, जिन्हें आज भूल चुके हैं लोग WWE
    WWE: जॉन सीना के बारे में 5 दिलचस्प बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर मुफ्त मूवी टिकट देने का ऐलान किया बॉलीवुड समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: दीपिका-सिंधु ने जीते अपने-अपने मैच, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन पीवी सिंधु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025