Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी
देश

दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी

दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी
लेखन प्रमोद कुमार
Aug 04, 2021, 12:00 pm 4 मिनट में पढ़ें
दिल्ली में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

दिल्ली कैंट में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ कथित रेप के बाद उसकी हत्या कर शव का जबरदस्ती अंतिम संस्कार करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को कई पार्टियों के नेता बच्ची के घर पहुंचे थे। बुधवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता से मिलकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। राहुल आज सुबह बच्ची के माता-पिता से मिलने पहुंचे और गाड़ी में बैठकर करीब 10 मिनट तक उनसे बातचीत की।

बयान
न्याय के रास्ते पर मैं परिवार के साथ- राहुल

परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने परिवार से बात की है और परिवार को न्याय चाहिए। उनकी मदद की जानी चाहिए। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।" बाद में उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'माता-पिता के आँसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं- उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है। और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूँ।'

ट्वीट
प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली, नांगल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना दर्दनाक एवं निंदनीय है। सोचिए क्या बीत रही होगी उसके परिवार पर? दिल्ली में कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृहमंत्री जी यूपी सर्टिफिकेट बांटने गए थे, लेकिन खुद की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं। हाथरस से नांगल तक: जंगलराज है।' कई अन्य विपक्षी नेताओं ने घटना की निंदा की है।

जानकारी
मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिले थे ये नेता

मंगलवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान आजाद ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में बच्ची सुरक्षित नहीं है तो देश के बाकी हिस्सों के हालात समझे जा सकते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों ने नेताओं के मौके पर पहुंचने का विरोध करते हुए कहा कि इसे राजनीति का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए।

नोटिस
दिल्ली महिला आयोग का पुलिस को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बच्ची की कथित हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 5 अगस्त को रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने पुलिस से मामले की FIR, परिवार का धारा 164 के तहत दिया गया बयान, मामले में गिरफ्तारी आरोपी की जानकारी और पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। आयोग ने मामले को गंभीर बताते हुए इस पर तुरंत ध्यान देने को कहा है।

मामला
क्या है घटना?

पुराने नांगल इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची वाटर कूलर से पानी लेने गई थी। थोड़ी देर बाद श्मसान घाट में रहने वाले पुजारी ने बच्ची के परिजनों और दो चार अन्य लोगों को बुलाया और कहा कि बच्ची को वाटर कूलर से करंट लग गया है। पुजारी पर परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप है। परिवार ने पुजारी और अन्य लोगों पर बच्ची का रेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बयान
पुलिस का क्या कहना है?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कैंट इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर परिवार को बिना बताए अंतिम संस्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। DCP वेस्ट ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत है कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने FIR में POCSO, SC/ST एक्ट और दूसरी धाराएं जोड़ी हैं। लड़की का पुराने नांगल श्मसान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
राहुल गांधी
क्राइम समाचार
प्रियंका गांधी
चंद्रशेखर आजाद
ताज़ा खबरें
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये ऑटो
दिल्ली
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका देश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव देश
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत देश
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या देश
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू करियर
और खबरें
राहुल गांधी
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण राजनीति
कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर राजनीति
राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला
राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला राजनीति
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर
कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर राजनीति
और खबरें
क्राइम समाचार
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या देश
लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा
लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा देश
मध्य प्रदेश: बच्चे ने मांगे पैसे तो पुलिसकर्मी ने कर दी गला घोंटकर हत्या
मध्य प्रदेश: बच्चे ने मांगे पैसे तो पुलिसकर्मी ने कर दी गला घोंटकर हत्या देश
भीलवाड़ा: युवक की हत्या के बाद बंद का आह्वान, तनावपूर्ण माहौल में इंटरनेट सेवाएं स्थगित
भीलवाड़ा: युवक की हत्या के बाद बंद का आह्वान, तनावपूर्ण माहौल में इंटरनेट सेवाएं स्थगित देश
उत्तर प्रदेश: आगरा में पड़ोसी ने छत पर सो रहे परिवार पर फेंका तेजाब, 4 झुलसे
उत्तर प्रदेश: आगरा में पड़ोसी ने छत पर सो रहे परिवार पर फेंका तेजाब, 4 झुलसे देश
और खबरें
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर देश
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया राजनीति
कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान'
कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' देश
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी राजनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल राजनीति
और खबरें
चंद्रशेखर आजाद
सपा के साथ नहीं जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कहा- अखिलेश को दलित नेता नहीं चाहिए
सपा के साथ नहीं जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कहा- अखिलेश को दलित नेता नहीं चाहिए राजनीति
टाइम मैगजीन के 100 उभरते हुए नेताओं में भीमा आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मिली जगह
टाइम मैगजीन के 100 उभरते हुए नेताओं में भीमा आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मिली जगह राजनीति
भीम आर्मी प्रमुख ने पैसों के लिए जातिगत हिंसा से किया इनकार, योगी को दी चुनौती
भीम आर्मी प्रमुख ने पैसों के लिए जातिगत हिंसा से किया इनकार, योगी को दी चुनौती देश
हाथरस मामला: उच्च जाति के लोगों की सभा, मांगा आरोपियों के लिए न्याय
हाथरस मामला: उच्च जाति के लोगों की सभा, मांगा आरोपियों के लिए न्याय देश
दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय की मांग लेकर जंतर-मंतर पर जुटी प्रदर्शनकारियों की भीड़
दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय की मांग लेकर जंतर-मंतर पर जुटी प्रदर्शनकारियों की भीड़ देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022