Loading...

राम मंदिर: खबरें

राम मंदिर दान चोरी में 67 लोगों के शामिल होने का दावा, राय-मिश्रा सरकारी गवाह बने

अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को क्लीन चिट दी है। तीनों को आरोपी नहीं, बल्कि सरकारी गवाह बनाया गया है।

अयोध्या के राम मंदिर में 70 नहीं 105 बार CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

स्वरा भास्कर ने सलमान-शाहरुख और आमिर से क्यों मांगी माफी? बोलीं- हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया याद कर कहा कि इस निर्णय से वो काफी दुखी और असहज महसूस कर रही थीं।

कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा?

भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे राम मंदिर के पहले स्थायी CEO होंगे। आज हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया।

02 Sep 2026
• अयोध्या

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राम मंदिर के CEO नियुक्त किए गए, 3 ट्रस्टियों का भी ऐलान

अयोध्या के राम मंदिर को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल गया है। पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राम मंदिर के CEO नियुक्त किए गए हैं।

18 Aug 2026
• अयोध्या

राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को मिली क्लीन चिट

अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट मिल गई है।

11 Aug 2026
• अयोध्या

राम मंदिर के CEO के लिए 18 उम्मीदवारों का हो रहा साक्षात्कार, जानिए कौन-कौन शामिल

अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के बीच मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए मंगलवार से साक्षात्कार शुरू हो गया है।

राहुल गांधी ने पैलेट-गन मामले पर अमित शाह का इस्तीफा और प्रधानमंत्री की माफी मांगी

केंद्र सरकार ने संसद में गतिरोध के बीच सोमवार को घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को पूरा भाषण सुनना होगा।

05 Aug 2026
• राज ठाकरे

महाराष्ट्र: सिद्धिविनायक मंदिर में करोड़ों की दान चोरी के आरोप, उपमुख्यमंत्री ने दिए ऑडिट के आदेश

अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये का दान चोरी हो रहा है।

31 Jul 2026
• अयोध्या

संसद परिसर बना विपक्ष का राजनीतिक रंगमंच, 'राम मंदिर चंदा चोरी' पर नुक्कड़ नाटक

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला शांत होते नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर संसद परिसर में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया, जो नुक्कड़ नाटक जैसा था।

संसद परिसर में विपक्ष का राम मंदिर चंदा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन, संसद में भी हंगामा

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी है। इस बीच, विपक्षी सांसदों में गुरुवार को संसद परिसर पर 'राम मंदिर चंदा चोरी' और छात्रों पर पैलेट गन के मुद्दे पर संयुक्त प्रदर्शन किया।

राम मंदिर चंदा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराध का राजनीतिकरण न करें, SIT का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले को साधारण अपराध बताते हुए उसका राजनीतिकरण न करने का सुझाव दिया।

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई मुद्दों को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने होंगे।

17 Jul 2026
• अयोध्या

बाथरूम में मिले 40,000 रुपयों से कैसे हुआ राम मंदिर दान चोरी का खुलासा?

अयोध्या के राम मंदिर में दान विवाद में हुई गड़बड़ी बाथरूम में मिली नगदी से सामने आई थी। एक सुरक्षा गार्ड को बाथरूम में करीब 40,000 रुपये नगद छिपे हुए मिले थे, जिसके बाद जांच शुरू हुई और इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

17 Jul 2026
• अनुपम खेर

'श्रीराम भूमि' के पहले चरण की शूटिंग पूरी करके भावुक हुए अनुपम खेर, साझा किया पोस्ट

अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'श्रीराम भूमि' को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना बोले- जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं किया उनका पैसा चोरी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर एक बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

15 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट में हो सकती है चंपत राय की वापसी, उनके समर्थन में पूरा ट्रस्ट

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस्तीफा देने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय एक बार फिर से मंदिर का कामकाज संभाल सकते हैं।

14 Jul 2026
• अनुपम खेर

राम मंदिर विवाद पर अनुपम खेर की दो टूक, बोले- सच बोलना मेरा अधिकार, नहीं डरता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' को लेकर चर्चा में हैं।

13 Jul 2026
• अयोध्या

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली CEO की भर्ती, ये मांगी योग्यता

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CE0) की खोज शुरू कर दी है।

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने SIT से रिपोर्ट मांगी, सरकार-ट्रस्ट को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई की।

11 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर में दान की गणना के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए अब क्या होगा

अयोध्या के राम मंदिर में चल रहे दान विवाद के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान की गणना के नए नियम लागू किए हैं।

10 Jul 2026
• अयोध्या

अयोध्या के राम मंदिर से 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, सामने आया ये कारण

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले की जांच के बीच करीब ठेके पर काम करने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

08 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर दान विवाद: ठगी का नया तरीका सामने आया, पुलिस ने बरामद कीं फर्जी रसीदें

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

07 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी पर चंपत राय ने चुप्पी तोड़ी, कहा- मैंने मौन धारण किया

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने आखिरकार मंगलवार को अपनी चुप्पी तोड़ी।

07 Jul 2026
• अयोध्या

कांग्रेस की मांग- राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, नए ट्रस्ट में धर्माचार्यों को शामिल किया जाए

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आड़े हाथों लिया और उसे भंग करने की मांग की।

07 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने 2 साल में 4 कार्यक्रमों पर खर्चे 124 करोड़, SIT की नजर

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के बीच एक नया खुलासा हुआ है, जिसने विशेष जांच दल (SIT) की जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

07 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने अब तक मिले चंदे का खुलासा किया, बताया कहां उपयोग हुई चांदी

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने और पारदर्शिता मजबूत करने की कोशिश की है।

06 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, अब VHP के बजरंग बागड़ा होंगे महासचिव

अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बैठक कर बड़ा फैसला लिया है।

05 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर से 5 करोड़ की रामचरितमानस गायब, दान देने वाले पूर्व IAS बोले- रसीद नहीं दी

अयोध्या के राम मंदिर को लेकर रोज नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उन्होंने सोने से मढ़ी जो रामचरितमानस मंदिर में दान की थी, वो गायब हो गई है।

04 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा घोटाला: अनुकल्प और उनके बहनोई पर करोड़ों की संपत्ति का खरीदने का संदेह

अयोध्या के राम मंदिर चंदा घोटाले की जांच में संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

04 Jul 2026
• केदारनाथ

राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ-बद्रीनाथ में दान में गड़बड़ी के आरोप, जांच शुरू

अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है कि एक और प्रतिष्ठित मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

04 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर: महाकुंभ के दौरान बढ़ी चंदा चोरी, ट्रस्ट सदस्यों की लड़ाई से खुला मामला- रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर चंदा विवाद में अब नए खुलासे हुए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चंदा चोरी लंबे समय से हो रही थी, लेकिन छोटी-मोटी घटनाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता था।

03 Jul 2026
• अयोध्या

कर्मचारियों को बिना जेब वाले कपड़े, तलाशी जरूरी; विवाद के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला?

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में गबन का मामला देशभर में छाया हुआ है। SIT की जांच, गिरफ्तारियों और नगदी की बरामदगी के साथ ही इस मामले ने मंदिर की व्यवस्था में भी कई बदलाव ला दिए हैं।

03 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS ने पहली बार बयान दिया, जानिए क्या कहा

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहली बार बयान आया है।

02 Jul 2026
• अयोध्या

क्या राम मंदिर दान विवाद का 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर होगा असर?

अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद का मुद्दा लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और अभी भी जांच जारी है। इस मामले में राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

02 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों में किसके पास सबसे ज्यादा माल बरामद?

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) ने छापा मारकर बड़ा माल बरामद किया है।

जगन्नाथ, तिरुपति से लेकर वैष्णोदेवी तक; बड़े मंदिरों में कैसे होता है दान का प्रबंधन?

अयोध्या का राम मंदिर दान में हुई गड़बड़ी के चलते देशभर में चर्चा में है। मंदिर में दान की गणना और बैंक से जुड़े कर्मचारियों ने ही राशि में हेरफेर की, जिसके चलते मंदिर प्रबंधन को करोड़ों की चपत लगी है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

02 Jul 2026
• अयोध्या

अयोध्या के वकीलों ने चंपत राय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, विरोध-प्रदर्शन करेंगे

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। यहां के वकीलों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव रहे चंपत राय के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

01 Jul 2026
• अयोध्या

राममंदिर चंदा चोरी: गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा का वेतन 15,000 रुपये, 65 लाख का घर और फॉर्म-हाउस

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदे की चोरी में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें अनुकल्प मिश्रा चोरी के मास्टरमाइंड्स में से एक है।

01 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी की जांच कर रही SIT को 15 दिन की मोहलत

अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) को उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 दिन की मोहलत दी है। जांच टीम अब 15 जुलाई को अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेगी।

01 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर दान विवाद: गिरफ्तार आरोपी ने किए कई खुलासे, अनिल मिश्रा को लेकर ये कहा

अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

01 Jul 2026
• अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में और हो सकती है गिरफ्तारी, वाराणसी की सुरक्षा कंपनी घिरी

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला एक बड़े संगठित अपराध की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें और अधिक गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

30 Jun 2026
• अयोध्या

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई सांसद और विधायक नजरबंद

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी से जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार रात को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।