Page Loader
'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट
करण जौहर ने शो के फॉर्मेट के बारे में दी जानकारी

'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट

Aug 04, 2021
08:19 pm

क्या है खबर?

बिग बॉस टीवी का लोकप्रिय शो माना जाता है। 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 8 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू होगा। पहली बार इस शो को टीवी पर प्रसारित करने से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जा रहा है। OTT पर इस शो को सलमान की जगह मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करेंगे। अब करण ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। उन्होंने शो के फॉर्मेट के बारे में भी जानकारी दी है।

जानकारी

प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला करेंगे दर्शक

करण के द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो के मुताबिक, इस बार शो में प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला करने में दर्शक अहम भूमिका निभाएंगे। सलमान शो को होस्ट तब करेंगे, जब इसका प्रसारण टीवी पर शुरू हो जाएगा। करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रोमो वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने प्रोमो में आगामी सीजन के फॉर्मेट के बारे में कई हिंट दिए हैं। प्रोमो में करण प्रतिभागियों को टास्क देते नजर आए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए शो का नया प्रोमो

सूचना

प्रतिभागियों को दिए जाएंगे बोल्ड टास्क

पहले बिग बॉस प्रतिभागियों के लिए सजा तय करते थे। अब दर्शक यह तय करेंगे कि प्रतिभागी को कैसी सजा दी जाए। इस बार प्रतिभागियों को पहनने के लिए अनुचित कपड़े (जो प्रोमो में दिख रहा है) और बोल्ड टास्क दिए जा सकते हैं। प्रोमो में करण कहते हैं, "टीवी पर सलमान होस्ट करेंगे सूट में, बूट में और मैं होस्ट करूंगा बिग बॉस OTT वूट में। मेरे साथ बिग बॉस OTT के मजे लूट पहली बार 24x7।"

प्रसारण

24 घंटे होगा शो का लाइव प्रसारण

दर्शक 24 घंटे शो का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। 'कॉफी विद करण' के कई सीजन को होस्ट करने के बाद करण इस बार नई भूमिका में दिखेंगे। करण ने दावा किया था कि बिग बॉस का OTT संस्करण बहुत अधिक सनसनीखेज और नाटकीय होने वाला है। उन्होंने कहा था कि उन्हें आशा है कि वह दर्शकों और अपने दोस्तों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने बताया था कि करण और उनकी मां इस शो के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

पहला सीजन

2006 में आया था 'बिग बॉस' का पहला सीजन

अभी तक शो में केवल एकमात्र प्रतिभागी नेहा भसीन के शामिल होने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। शो में कई कलाकार नजर आ सकते हैं। यह अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है। 'बिग बॉस 15' को पहले वूट पर 6 हफ्ते के लिए प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।