NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, कांस्य पदक के लिए खेलेगी
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, कांस्य पदक के लिए खेलेगी

    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, कांस्य पदक के लिए खेलेगी

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 04, 2021
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार मिली है।

    सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

    भारतीय टीम का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और कांस्य पदक के लिए भारत का सामना शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

    भारत की ओर से गुरजीत कौर ने इकलौता गोल किया। दूसरी तरफ अर्जेंटीना के लिए मारिया बैरियोन्यूवो ने दोनों गोल किए।

    एक नजर डालते हैं मुकाबले पर।

    पहला हॉफ

    हॉफ टाइम के बाद बराबरी पर रही दोनों टीमें

    भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया और दूसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किया, जिसमें गुरजीत कौर के गोल करके बढ़त दिलवा दी। अर्जेंटीना ने कुछ अच्छे आक्रमण किए लेकिन गोल नहीं हो सका।

    दूसरी तरफ अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में मारिया बैरियोन्यूवो ने गोल करके मैच को बराबरी पर खड़ा कर दिया। मारिया ने मैच के 18वें मिनट में मारिया ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए ही गोल किया।

    दूसरा हॉफ

    दूसरे हॉफ में अर्जेंटीना का रहा दबदबा

    पहले हॉफ के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। ऐसे में तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने कई दफा भारतीय रक्षापंक्ति को भेदा। मैच के 36वें मिनट में मारिया बैरियोन्यूवो ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल किय, जो कि निर्णायक साबित हुआ।

    दूसरी तरफ भारतीय टीम अर्जेंटीना के डिफेन्स को भेदने में असफल हुई।

    बता दें इससे पहले अर्जेंटीना ने ओलंपिक में अपना आखिरी पदक (रजत) 2012 में जीता था।

    इतिहास

    पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी भारतीय महिला टीम

    भारतीय महिलाओं के लिए यह केवल तीसरा ओलंपिक है। 1980 ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय महिला टीम ने सीधे 2016 में ओलंपिक खेला था और 12वें स्थान पर रही थीं।

    इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था।

    बता दें ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

    पुरुष हॉकी टीम

    कल पुरुष हॉकी टीम भी हारी अपना सेमीफाइनल

    इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी अपने सेमीफाइनल में हार मिली थी।

    बीते बुधवार को सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    49 सालों के लम्बे अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई है।

    पुरुष टीम कांस्य पदक के मुकाबले में कल को जर्मनी से खेलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    हॉकी समाचार

    हॉकी वर्ल्ड कप: कनाडा को 5-1 से पीटते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: मलेशिया को 5-3 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची जर्मनी हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: इंग्लैंड और फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, चीन और न्यूजीलैंड बाहर हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: बेल्ज़ियम और नीदरलैंड पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, कनाडा और पाकिस्तान हुए बाहर हॉकी टूर्नामेंट

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश, पदक से एक जीत दूर मुक्केबाज़ी
    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार हॉकी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025