Loading...
टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज  का दिन

टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज का दिन

Aug 05, 2021
06:41 pm

क्या है खबर?

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत के खाते में दो पदक आए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना कांस्य पदक का मुकाबला जीता है। वहीं भारतीय पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में पांच पदक हो गए हैं। ऐसे में 05 अगस्त का दिन पदक के लिहाज से भारत के लिए शानदार बीता है। आइए जानते हैं कैसा रहा भारत के लिए आज का दिन।

हॉकी

41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है।

भारत ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक में पदक जीता है।

भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह ने दो जबकि हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और रुपिंदर पाल ने एक-एक गोल किए।

कुश्ती

फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया को फाइनल मुकाबले में हार मिली है।

रसियन ओलंपिक कमेटी (ROC) के जौर रिजवानोविच उगुवे ने 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में रवि को 7-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

इस हार के साथ ही रवि को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

वह सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पहलवान बने हैं।

ADVERTISEMENT

कुश्ती

कांस्य पदक से चूके दीपक पुनिया

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया कांस्य पदक से चूक गए हैं।

86 किग्रा फ्रीस्टाइल के कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में सैन मारिनो के माइल्स अमीन ने दीपक को 4-2 से हरा दिया।

2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके दीपक पूरे मुकाबले के दौरान हावी नजर आए, लेकिन मैच के अंतिम लम्हों में हार गए।

ADVERTISEMENT

कुश्ती

विनेश फोगाट हारकर हुई बाहर

महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में विनेश को क्वार्टरफाइनल में बेलारूस की वनेसा कलाड्जिंसकाया ने 9-3 से हरा दिया।

इसके अलावा विनेश रेपेचेज राउंड में प्रवेश नहीं कर सकीं।

उनको क्वार्टर फाइनल में हराने वाली वनेसा को सेमीफाइनल में चीन की क़ियानयू पैंग ने हराया और उसी के साथ विनेश के कांस्य पदक की दौड़ से भी बाहर हो गई।

वहीं अंशु मलिक भी अपने रेपचेज के मैच में हार गई।

गोल्फ और पैदलचाल

गोल्फ और पैदलचाल में ऐसा रहा भारतीयों का प्रदर्शन

भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे। वहीं राहुल और अनुभवी केटी इरफान ने भी निराश किया और क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया।

गोल्फ में भारतीय महिला खिलाड़ी अदिति अशोक ने अपने प्रदर्शन से पदक की उम्मीद जगा दी है। दूसरे राउंड का खेल खत्म होने तक अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। जबकि दीक्षा डागर 53वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT