LOADING...

02 Jul 2021


जून में हीरो ने बेची लगभग 4.7 लाख यूनिट्स, जानें सेल में आया कितना उछाल

टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2021 में अपनी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है।

व्हाट्सऐप में हाई-क्वॉलिटी वीडियोज भेजना होगा आसान, मिलेंगे नए विकल्प

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स टेक्स्ट के अलावा मीडिया फाइल्स एकदूसरे को मीडिया फाइल्स भेजने के लिए करते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर हुआ जारी, फीचर्स सहित कई चीजों का किया गया खुलासा

ओला इलेक्ट्रिक भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल सकेगी भारतीय टीम- रिपोर्ट

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

जून में बढ़ी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री, यहां देखिये बीते महीने की सेल्स रिपोर्ट

दूसरे कार निर्माताओं की तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी लॉकडाउन के बाद जून महीने में बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।

जीमेल ने स्टोरेज से जुड़े नियमों में किए बदलाव, आपकी 'जेब' पर पड़ सकता है असर

जीमेल दुनिया की सबसे लोकप्रिय ईमेल सेवाओं में से एक है और करोड़ों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।

विंबलडन 2021: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने जीता ऐतिहासिक मिक्स्ड डबल्स मुकाबला, भारतीय जोड़ी को दी मात

विंबलडन 2021 के मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी ने अंकिता रैना और रामकुमार रामानाथन की दूसरी भारतीय जोड़ी को 6-2, 7-6 (5) के अंतर से हरा दिया है।

ट्विटर पर मिलने वाले हैं तीन नए फीचर्स, जानें इनके बारे में

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पिछले एक साल में तेजी से अपनी सेवा अपडेट कर रही है और नए फीचर्स को इसका हिस्सा बना रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' थिएटर के बजाय सीधे OTT पर रिलीज होगी- रिपोर्ट

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कोरोना की इस महामारी के कारण कई फिल्मों की रिलीज का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई थी फिल्म 'शोले'? खुद बताई वजह

बॉलीवुड के शॉटगन उर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लंबे करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

अब गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकेंगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या हैं गाइडलाइंस

भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय किया है। सरकार ने अब गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लगवाने की अनुमति दे दी है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी बना सकती है निसान, तलाश रही संभावनाएं

जापानी कार निर्माता निसान मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए एक अध्ययन शुरू किया है।

कोरोना वैक्सीन की दोेनों खुराकों से 98 प्रतिशत कम हो जाता है मौत का खतरा- सरकार

कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन को माना जा रहा है। यही कारण है कि सरकार तेजी से वैक्सीनेशन करने में जुटी है।

आईफोन और आईपैड्स को मिलने लगा iOS 15 बीटा अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

ऐपल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन iOS 15 और आईपैडOS 15 कंपनी ने बीते दिनों लॉन्च कर दिया है।

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की 'दुबई रिटर्न' बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज

दिवंगत अभिनेता इरफान खान हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। पिछले साल इरफान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इंग्लैंड बनाम भारत: टेस्ट सीरीज से पहले एलिस्टर कुक ने बताई भारतीय टीम की कमजोरी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज टेस्ट सीरीज में इंग्लिश गेंदबाजों के सामने परेशानी में पड़ सकते हैं।

'रिफ्यूजी' के 21 साल, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें

निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' की रिलीज को 21 साल पूरे हो गए हैं और इसी के साथ बॉलीवुड के दो सितारे अभिषेक बच्चन और करीना ने इंडस्ट्री में 21 साल का सफर पूरा कर लिया है।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में 13 लाख प्रवासी मजदूरों ने छोड़ी दिल्ली- रिपोर्ट

कोरोना वायरस महामारी ने घरों से दूर रहकर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

देश में होंडा गोल्ड विंग मोटरसाइकिल की भारी डिमांड, 24 घंटों में बुक हुईं सारी यूनिट्स

भारत में होंडा की 2021 गोल्ड विंग टूअर मोटरसाइकिल की भारी डिमांड देखी जा रही है।

द हंड्रेड: टूर्नामेंट से हटे केन विलियमसन और शाहीन अफरीदी

पहली बार होने वाली 'द हंड्रेड' लीग से बड़े खिलाड़ियों का हटने का सिलसिला जारी है। अब इस क्रम में केन विलियमसन का नाम भी शुमार हो गया है।

कई केंद्रीय एजेंसियों के पास स्थायी बॉस नहीं, कार्यकारी प्रमुखों के तहत कर रहीं काम

देश की सात बड़ी केंद्रीय एजेंसियों के पास इस वक्त स्थायी बॉस नहीं हैं और ये कार्यकारी प्रमुखों के अधीन काम कर रही हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने यामी गौतम को किया तलब, 7 जुलाई को होना होगा पेश

बॉलीवुड सितारे कानूनी मामलों में फंसते रहते हैं। अब शादी के बाद अभिनेत्री यामी गौतम कानूनी मामले में फंसती नजर आ रही हैं।

PCB ने जारी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, हसन अली और मोहम्मद रिजवान को मिला प्रमोशन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में कुल 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो 01 जुलाई, 2021 से 30 जून, 2022 तक चलेगा।

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर में भी दिखा ड्रोन, भारत में जताई कड़ी आपत्ति

जम्‍मू में वायुसेना स्‍टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर में भी ड्रोन दिखाई देने की खबर सामने आई है।

टोक्यो ओलंपिक: यूनिवर्सिटी कोटा के तहत भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने किया क्वालीफाई

भारतीय महिला तैराक माना पटेल के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने साफ किया है कि उन्हें यूनिवर्सिटी कोटा के तहत गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

ट्विटर अकाउंट लॉग-इन करने के लिए कर सकेंगे 'चाभी' का इस्तेमाल

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने मार्च, 2021 में नए सिक्योरिटी फीचर की जानकारी दी थी और बताया था कि जल्द यूजर्स सिक्योरिटी-की से लॉग-इन कर पाएंगे।

बंगाल: चुनाव बाद हिंसा पर हाई कोर्ट सख्त, सभी पीड़ितों के मामले दर्ज करने का आदेश

विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है।

भारत की दूसरे दर्जे की टीम की मेजबानी करना श्रीलंका के लिए अपमानजनक- अर्जुन रणतुंगा

इस समय विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। वहीं शिखर धवन की कप्तानी में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर मौजूद है।

अनुष्का अभिनीत झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में होगी शुरू

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। साल की शुरुआत में पहली बार मां बनने के बाद से वह अपनी बेटी वामिका की देखभाल में समय बिता रही हैं।

हरियाणा: JBT घोटाला मामले में सजा काट चुके पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को मिली रिहाई

हरियाणा में जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर (JBT) भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट चुके हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (86) को शुक्रवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से औपचारिक रूप से रिहाई मिल गई है।

टोक्यो ओलंपिक: टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुआ फेडरर और जोकोविच का नाम

विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर का नाम टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है।

राहुल ने उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- उनकी समस्या क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

बीते महीने मारूति सुजुकी की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, देखिये सेल्स रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जून 2021 की कुल बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है।

कोरोना वायरस: छह राज्यों में नहीं घट रहे संक्रमण के मामले, केंद्र ने भेजी टीमें

भारत में भले ही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप कम हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आई है।

करिश्मा ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, वीडियो में दिखाई सफर की झलक

करिश्मा कपूर को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो गए हैं। वह उस खानदान से संबंध रखती हैं, जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है।

भारत में लॉन्च हुई शानदार फीचर्स वाली BMW M5 कंपीटिशन, जानें कीमत

कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई 2021 M5 कंपीटिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम का पब्लिक वर्जन लॉन्च, ऐसे करें डाउनलोड

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम की लंबे वक्त से बीटा टेस्टिंग चल रही थी और इसे सीधे प्ले स्टोर से डाउनलोड करने का विकल्प नहीं मिल रहा था।

डेल्टा वेरिएंट को निष्क्रिय करने में कामयाब रही जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन

अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) ने कहा है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट को निष्क्रिय कर सकती है और उसके खिलाफ मजबूत एंटीबॉडीज विकसित करती है।

विंबलडन 2021: दूसरे राउंड के मैच में फेडरर ने ब्रिटिश खिलाड़ी गैस्कट को हराया

स्विस स्टार रोजर फेडरर ने विंबलडन 2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले में रिचर्ड गैस्कट को हरा दिया है और अब तीसरे राउंड में उनका सामना ब्रिटेन के कैमरून नोरी से होगा।

हंसल की फिल्म से शशि के पोते जहान करेंगे डेब्यू, परेश के बेटे भी आएंगे नजर

फिल्मी कलाकारों के बच्चों ने भी बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। मौजूदा दौर में कई स्टार किड्स फिल्म जगत में अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं।

फिक्सिंग पर ICC ने की कार्यवाई, UAE के दो खिलाड़ियों पर लगाया आठ साल का प्रतिबंध

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच फिक्स करने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो क्रिकेटर्स के खिलाफ सख्त कार्यवाई की है।

महामारी रोकने के लिए सितंबर तक हर देश की 10 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन जरूरी- WHO

कई देशों में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ टेड्रोस अधेनोम गेब्रिएसेस ने कहा कि महामारी को नियंत्रण में करने के लिए सभी देशों को सितंबर तक अपनी 10 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगानी होगी।

फिल्म 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं हैं विद्या बालन, खुद बताई सच्चाई

फिल्म 'भूल भुलैया' में मंजुलिका बनकर सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री विद्या बालन 'भूल भुलैया 2' में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराएंगी।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 46,617 नए मरीज, कुल मृतकों का आंकड़ा चार लाख पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,617 नए मामले सामने आए और 853 मरीजों की मौत हुई।

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों को मिल सकती है जगह

अगले दो-तीन दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

बीती रात वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 21 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है।

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी और विश्वकप के आयोजन की दावेदारी पेश करेगा PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के बाद 2024 से 2031 के बीच होने वाले छह ICC इवेंट के आयोजन की दावेदारी पेश करने का फैसला किया है।

'बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी

छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन को लेकर निर्माताओं की तैयारी जारी है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दूसरा वनडे जीतकर इंग्लैंड ने जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

दूसरे वनडे में श्रीलंका को आठ विकेट से हराते हुए इंग्लैंड ने एक मैच शेष रहते हुए ही वनडे सीरीज जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनंजया डिसिल्वा (91) की बदौलत श्रीलंका ने 241/9 का स्कोर खड़ा किया था।

सूर्य मुद्रा: स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है यह योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

योग में ऐसी कई महत्वपूर्ण हस्त मुद्राएं हैं जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक हैं। इन्हीं में शामिल सूर्य मुद्रा हमारे लिए एक वरदान है क्योंकि यह हमारे शरीर, आत्मा और दिमाग पर गहरा असर डालती है।

01 Jul 2021


फेस मास्क का इस्तेमाल करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां

जब भी बात चेहरे की डीप क्लींनिंग की आती है तो इसके लिए फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन कई बार फेस मास्क लगाने के बाद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है।

बढ़िया हींग खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान

हींग एक तरह का घरेलू मसाला है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इसलिए कई लोग इसकी अच्छी मात्रा घर पर स्टोर करके रखना पसंद करते हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डि वेनुटो और जेफ वॉन को सहायक कोच नियुक्त किया

ऑस्ट्रेलिया ने पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के लिए माइकल डि वेनुटो और जेफ वॉन को सहायक कोच नियुक्त किया है। गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है।

मूत्र मार्ग के संक्रमण से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आमतौर पर मूत्र मार्ग का संक्रमण कीटाणुओं के कारण होता है।

PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे के लिए बतौर कवर टीम में जुड़े टॉम बैंटन

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में टॉम बैंटन को शामिल कर लिया है। इंग्लिश टीम ने बैंटन को डेविड मलान के कवर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज मलान 04 जुलाई को ब्रिस्टल में होने वाले तीसरे वनडे में व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं हैं।

इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है जामुन का सेवन

जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन-C जैसे जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

IPL 2021: लीग के बचे मैचों में उपलब्ध रहेंगे अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए मैचों में ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने की उम्मीद है। लीग के बचे मैचों से खुद को हटा चुके पैट कमिंस के अलावा अन्य सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में उपस्थित रहने वाले हैं।

आखिर क्या हैं डिजिटल असेट्स NFTs जिन्हें लोग लाखों-करोड़ों रुपये में खरीद रहे?

डिजिटल दुनिया में नए ट्रेंड्स आते रहते हैं और इन दिनों यूजर्स ट्वीट, फेसबुक पोस्ट और फोटोज जैसे डिजिटल असेट्स खरीद रहे हैं।

त्योहारी सीजन से पहले शुरू हो जाएगी बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की डिलीवरी

टू-व्हीलर निर्माता बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की डिलीवरी त्योहार सीजन से पहले शुरू कर सकती है।

राजस्थान में राजनीतिक हलचल: सचिन पायलट गुट के 15 नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में अंदरूनी कलह का सामना कर रही है। वर्तमान में जहां पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्दू तथा कर्नाटक में सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच सियासी घमासान चल रहा है, वहीं अब इस सूची में राजस्थान में शामिल हो गया है।

अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार बनीं मां, फैन को इस अंदाज में दी खुशखबरी

अभिनेत्री लीजा हेडन के घर तीसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। उन्होंने अपने पति के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत किया है।

कोरोना वैक्सीनेशन: UK में सितंबर से बूस्टर खुराक लगाने की तैयारी

यूनाइडेट किंगडम (UK) की सरकार अधिक जोखिम वाले लोगों को कोरोना वायरस की बूस्टर खुराक (तीसरी खुराक) लगाने की तैयारी कर रही है और सितंबर से ये अभियान शुरू किया जा सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक न हो तो बालों का झड़ना, थकान, त्वचा का रूखा होना, हाथ-पैर ठंडे पड़ना, मांशपेशियों में दर्द होना और दिल की धड़कन के अनियमित होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

क्या होता है कोरोना वायरस एंटीबॉडी टेस्ट और कितने सटीक होते हैं इसके परिणाम?

इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार वैक्सीन लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनेगी और उसके बाद लोग संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।

बायो-बबल तोड़ने वाले गुनाथिलका, मेंडिस और डिकवेला पर लग सकता है एक साल का बैन- रिपोर्ट

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर बायो बबल प्रोटोकॉल तोड़ने वाले श्रीलंका के निरोशन डिकवेला, दनुश्का गुनाथिलका और कुसल मेंडिस पर बड़ी कार्यवाई की जा सकती है।

ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से नहीं मिली आजादी, जज ने खारिज की मांग

अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले कुछ समय से पिता जेमी स्पीयर्स के साथ अपनी कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं।

भारत में जून में रोजाना लगीं औसतन 40 लाख खुराकें, चीन के बाद सबसे अधिक

जून में भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई और दैनिक औसत बढ़कर 40 लाख के आंकड़े को पार कर गया। इसके मुकाबले मई में रोजाना औसतन महज 19.7 लाख खुराकें लगाई गई थीं।

विंबलडन 2021: सानिया मिर्जा ने जीता विमेंस डबल्स में अपना पहले राउंड का मैच

सानिया मिर्जा और बेथेनी मैटेक-सैंड्स की जोड़ी ने विंबलडन विमेंस डबल्स के अपने पहले राउंड के मुकाबले में डेजिरे क्रावचिक और अलेक्सा गुराछी की जोड़ी को हरा दिया है।

नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन प्राइम से जुड़ीं माधुरी, कर सकती हैं करियर की पहली वेब फिल्म

लगता है बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अब डिजिटल जगत में अपने पांव जमाने की ठान ली है।

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, पिछले छह महीने में 140 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

देश में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। तेल कंपनियों ने इस साल के छह महीनों में ही पांच बार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

FC बार्सिलोना के साथ खत्म हुआ लियोनल मेसी का कॉन्ट्रैक्ट, बन गए हैं फ्री एजेंट

स्पैनिश फुटबॉल क्लब FC बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनल मेसी का क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद मेसी अब फ्री एजेंट हो गए हैं।

कनाडा और उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में रिकॉर्ड गर्मी क्यों पड़ रही है?

कनाडा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। देश के वेंकूवर इलाके में अधिक गर्मी के कारण लगभग 134 लोगों की मौत हो चुकी है।

40 करोड़ रुपये में बिका वर्ल्ड वाइड वेब का सोर्स कोड

बुधवार को वर्ल्ड वाइड वेब (www) का ओरिजनल सोर्स कोड लगभग 40 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

इस 112 वर्षीय शख्स के नाम दर्ज हुआ सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति होने का रिकॉर्ड

पोर्टो रीको निवासी एमिलियो फ्लोर्स मार्केज के नाम सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति (पुरुष) होने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

ठाणे नगर निगम का कारनामा, जिंदा अध्यापक को मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया

महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम में कोरोना महामारी के दौरान हुई हजारों लोगों की मौत के प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।

कान की खुजली से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

खुजली होने पर आप कान को शरीर के अन्य हिस्सों की तरह सामान्‍य रूप से नहीं खुजला सकते हैं क्योंकि यह समस्या कान के आंतरिक भाग में होती है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने पर गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद के बीच नौ यूरोपीय देशों ने कोविशील्ड को दी 'ग्रीन पास' में जगह

यात्रा विवाद के बीच नौ यूरोपीय देशों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अब कोविशील्ड लगवाने वाले भारतीय यात्री इन देशों की यात्रा कर सकेंगे।

डेल्टा प्लस को अधिक खतरनाक बताने के लिए नहीं है पर्याप्त डाटा- AIIMS निदेशक

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद सामने आए वायरस के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट ने लोगों और चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

जून में कैसी रही बजाज और MG मोटर्स की बिक्री? देखें इनकी सेल्स रिपोर्ट

कोरोना की वजह से मई महीने में ऑटो सेक्टर में काफी गिरावट देखी गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि जून महीने से इसमे तेजी देखी जा सकती है।

जलसा जाने से डरते थे मिजान जाफरी, नव्या नवेली के साथ अफेयर पर कही ये बातें

जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी काफी समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका: चौथे टी-20 का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज आज रात होने वाले मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

UAPA के तहत गिरफ्तार हुए थे बशीर अहमद, 11 साल बाद बेगुनाह साबित होकर घर लौटे

श्रीनगर के रहने वाले बशीर अहमद बाबा 11 साल बाद अपने घर लौटे हैं। गुजरात पुलिस ने 13 मार्च, 2010 को उन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

12 साल के अभिमन्यु मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास, बने सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा ने बीते बुधवार को इतिहास रच दिया है। 12 साल के अभिमन्यु विश्व के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। उन्होंने सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बनने का लगभग 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

जायडस कैडिला ने भारत में बिना सुई वाली कोरोना वैक्सीन के लिए मंजूरी मांगी

फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया है।

'देली बेली' के 10 साल, इस किरदार के लिए ऑडिशन तक देने को तैयार थे आमिर

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'देली बेली' को आए 10 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 1 जुलाई, 2011 को दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया था।

चोटिल हैं शुभमन गिल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले कुछ टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु होने में अभी एक महीने का समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्री को नहीं मिली स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण का ट्रायल करने की अनुमति

भारत में एक खुराक वाली कोरोना वायरस वैक्सीन आने की उम्मीदों को झटका लगा है।

विंबलडन 2021: एंडरसन को हराकर जोकोविच ने तीसरे दौर में किया प्रवेश

विश्व नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2021 में अपने दूसरे दौर का मुकाबला सीधे सेटों में जीत लिया है।

मध्य प्रदेश में खुला एशिया का सबसे बड़ा हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, जानिये खासियत

हर भारतीय के लिए यह गर्व की बात होगी कि मध्य प्रदेश में एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड नैट्रेक्स टेस्ट ट्रैक शुरू किया गया है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे वनडे का ड्रीम इलेवन, टीवी इंफो और संभावित एकादश

टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद श्रीलंका के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। पहले वनडे में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के पास वनडे सीरीज में वापसी के लिए आखिरी मौका आज रहेगा।

महामारी के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई के लिए सबसे बड़ा खतरा है डेल्टा वेरिएंट- शीर्ष विशेषज्ञ

व्हाइट हाउस के प्रमुख मेडिकल सलाहकार डॉ एंथनी फाउची ने कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को महामारी के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

रिलीज होते ही वायरल हुआ 'फिलहाल 2' का टीजर, मिले 83 लाख से ज्यादा व्यूज

अक्षय कुमार और नुपुर सैनन पर फिल्माए गए गाने 'फिलहाल 2' की रिलीज का दर्शक कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसका अंदाजा टीजर की लोकप्रियता से ही लगाया जा सकता है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,786 मरीज, कुल मृतकों की संख्या चार लाख के करीब

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,786 नए मामले सामने आए और 1,005 मरीजों की मौत हुई।

इंग्लैंड बनाम भारत, महिला वनडे: दूसरा वनडे जीतकर इंग्लैंड ने बनाई अजेय बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मिताली राज (59) की बदौलत 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

सीरम इंस्टीट्यूट को झटका, नहीं मिली बच्चों पर कोरोना वैक्सीन कोवावैक्स के ट्रायल की मंजूरी

इसी महीने से कोरोना वायरस वैक्सीन कोवावैक्स का बच्चों पर ट्रायल शुरू करने की योजना बना रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को इसकी अनुमति नहीं मिली है।

क्या हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करने वाली हैं अलाया? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला जल्द ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ एक फिल्म करने जा रही है।

पृथ्वी मुद्रा: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है यह योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

पृथ्वी मुद्रा स्वास्थ्य को ढेरों लाभ देने वाली हस्त मुद्रा है।