ड्रोन: खबरें
काला सागर में रूसी तेल से लदे तुर्की टैंकर पर ड्रोन हमला
काला सागर में गुरुवार को रूसी तेल से लदे तुर्की टैंकर M/T अल्टुरा पर इस्तांबुल के बोस्पोरस जलडमरूमध्य के पास ड्रोन हमला हुआ है।
अबू धाबी में मिसाइल के मलबे से 2 की मौत, सऊदी ने 30 ड्रोन नाकाम किए
अमेरिका के शांति प्रस्ताव के बाद भी पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हुआ है। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी समेत कई खाड़ी देशों पर ईरान ने मिसाइल-ड्रोन हमला जारी रखा।
ट्रंप का समझौता ईरान ने ठुकराया? कुवैत और सऊदी समेत खाड़ी देशों पर मिसाइलों की बौछार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा सुविधाओं पर 5 दिन तक हमला न करने और समझौता बातचीत की पेशकश को ईरान ने ठुकरा दिया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो और युद्ध मंत्री हेगसेथ के आवास के ऊपर मंडराए रहस्यमयी ड्रोन
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित फोर्ट मैकनेयर सैन्य अड्डे के ऊपर रहस्यमय ड्रोन देखे गए हैं।
AI टूल्स कैसे वन्यजीव संरक्षण में कर रहे हैं बड़ा बदलाव?
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वन्यजीवों को बचाने के काम में तेजी से मदद कर रहा है।
AI तकनीक से खेती में परागण कैसे बढ़ाया जा रहा है?
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खेती के कई कामों को आसान बना रहा है।
दुबई हवाई अड्डे के पास ईरान का भीषण ड्रोन हमला, उड़ानें निलंबित
अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में फंसे ईरान का खाड़ी देशों पर हमला जारी है। सोमवार तड़के उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भीषण हमला किया है।
दुबई में बुर्ज खलीफा के डाउनटाउन परिसर में ड्रोन हमला, ज्यादा नुकसान नहीं
ईरान का खाड़ी देशों पर हमला जारी है। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में कई बड़े हमले किए गए हैं, जिसके बाद सलाह जारी की गई है।
ईरान ने अब अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर गिराया आत्मघाती ड्रोन, दोहा में 3 धमाके
अमेरिका और इजरायल के हमले झेल रहे ईरान ने अब अपने जंग का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को उसने अजरबैजान को निशाने पर लिया है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने पहले दिन 7,000 करोड़ खर्च किए, सस्ते ईरानी ड्रोन ने कैसे बिगाड़ा बजट?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब हथियारों के साथ-साथ पैसों की लड़ाई बनता जा रहा है। युद्ध में ईरान के सस्ते ड्रोन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं।
दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमला, अमेरिका ने नागरिकों से UAE छोड़ने को कहा
ईरान लगातार मध्य-पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अब दुबई स्थित अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके बाद दूतावास परिसर में आग लग गई, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में जान या माल का कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है।
ईरान ने किया दुबई में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर हमला, हुआ धमाका
मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायली बलों के खिलाफ ईरान का जवाबी हमला तेज होता जा रहा है। मंगलवार तड़के सऊदी अरब में कई जगह ईरानी ड्रोन से हमले किए गए हैं।
सऊदी और कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन से हमला, ट्रंप की कड़ी चेतावनी
सऊदी अरब और कुवैत में स्थित अमेरिका दूतावासों को ईरान ने मंगलवार को ड्रोन से निशाना बनाया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी।
ओमान तट के पास एक ड्रोन नाव तेंल टैंकर से टकराया, भारतीय नागरिक की मौत
ईरान और अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच ओमान के तट पर बम से लदा एक ड्रोन नाव तेल टैंकर जहाज से टकरा गया, जिसके बाद भीषण धमाका हुआ।
पाकिस्तान के नूर खान सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुआ था क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान सैन्य अड्डा एक बार फिर चर्चा में है। रविवार रात अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने नूर खान समेत कई सैन्य अड्डों पर हमला किया है।
LAT एयरोस्पेस ने रक्षा रोबोटिक्स स्टार्टअप शारंग शक्ति का किया अधिग्रहण, जानिए क्या है इसका उद्देश्य
विमानन उद्यम LAT एयरोस्पेस ने रक्षा रोबोटिक्स स्टार्टअप शारंग शक्ति का अधिग्रहण कर स्वदेशी रक्षा क्षमता के क्षेत्र में प्रवेश किया है।
गुरुग्राम में अब होगी ड्रोन और AI रोबोट से डिलीवरी, इस कंपनी ने की शुरुआत
भारत की ड्रोन लॉजिस्टिक कंपनी स्काई एयर मोबिलिटी ने गुरूग्राम में देश की पहली एंड-टू-एंड ऑटोनॉमस ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोबोट डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर एडवांस ड्रोन समेत ये हथियार खरीद सकता है भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इजरायल दौरे पर जाने वाले हैं।
AI शिखर सम्मेलन में थर्माकोल से बना ड्रोन मॉडल, अब उड़ रहा मजाक
दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मजाक बनाया जा रहा है।
क्या है यूनिट्री रोबोडॉग? AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के इस प्रदर्शन से उपजा विवाद
दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन चर्चा में आ गया है।
भारतीय सेना मेरठ में बना रही देश का पहला ड्रोन रनवे, क्या है खासियत?
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत लगातार सेना को उन्नत और नए जमाने के युद्ध के हिसाब से ढाल रहा है। भारतीय सेना मेरठ में ड्रोन और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA) के लिए पहला समर्पित रनवे बनाने जा रही है।
रक्षा बजट में ऐतिहासिक 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सेना के आधुनिकीकरण पर ध्यान; जानें खास बातें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया है। इसमें रक्षा बजट में भारी भरकम 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
सीमा पर क्यों बढ़ी पाकिस्तानी ड्रोनों की गतिविधियां, तस्करी या सैन्य उद्देश्य है वजह?
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने भारी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया था। अब करीब 8 महीने बाद फिर से भारतीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
लश्कर और खालिस्तानी संगठनों के पास आए पैराग्लाइडर-ड्रोन समेत अन्य हवाई उपकरण, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
खबर है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और खालिस्तानी चरमपंथी समूहों समेत कई आतंकवादी संगठनों ने पैराग्लाइडर और इससे जुड़े उपकरण हासिल कर लिए हैं। इससे भारत की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी क्षेत्र में LoC के पास फिर देख संदिग्ध ड्रोन, तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मंगलवार शाम को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास फिर से संदिग्ध ड्रोन नजर आए।
वेनेजुएला के कराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, ड्रोन और विमान देखे गए
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद देश में तनाव का माहौल है। इस बीच मंगलवार तड़के राजधानी कराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी हुई है।
ड्रोन से रक्त नमूनों के वितरण का हो रहा परीक्षण, जानिए कैसे काम करेगा
वेल्स में रक्तदान के नमूनों को पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने का परीक्षण किया जा रहा है, जिसे ड्रैगन हार्ट प्रोजेक्ट नाम दिया है।
नए साल पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से ड्रग्स और गोला-बारूद गिराया
नए साल पर पाकिस्तान ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की है।
नागरिक हवाई अड्डों पर लगाई जाएगी ड्रोन-रोधी प्रणाली, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार देश के हर बड़े नागरिक हवाई अड्डे पर ड्रोन-रोधी प्रणाली तैनात करने पर विचार कर रही है, ताकि किसी भी संभावित हमले को नाकाम किया जा सके।
राजस्थान: जैसलमेर के खेतों में इंजन में खराबी के बाद मजबूरन उतारा गया रिमोट विमान
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना (IAF) को रिमोट से चलने वाल एक विमान को इंजन की खराबी के बाद खेतों में मजबूरन उतारना पड़ा।
दीपिंदर गोयल ने LAT एयरोस्पेस के पहले इलेक्ट्रिक फिक्स्ड-विंग ड्रोन का किया अनावरण
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने आज (13 नवंबर) अपने नए स्टार्टअप LAT एयरोस्पेस का पहला इलेक्ट्रिक फिक्स्ड-विंग UAV (ड्रोन) दिखाया है।
चीन ने सैन्य परेड में परमाणु मिसाइल और आधुनिक ड्रोन समेत किन हथियारों का प्रदर्शन किया?
चीन की राजधानी बीजिंग में आज 'विक्ट्री डे परेड' हुई। इसमें चीन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है।
उत्तर प्रदेश में अब बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर गैंगस्टर और NSA के तहत होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में ड्रोन के जरिए लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाया है।
भारतीय सेना में शामिल की जा रही 'रुद्र' और 'भैरव' ब्रिगेड क्या हैं? ये कितनी घातक?
कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कारगिल के द्रास में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
CDS चौहान बोले- सैन्य क्षमताओं को आधुनिक करना होगा, पुराने हथियारों से जीत संभव नहीं
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने की तत्काल जरूरतों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज का युद्ध आने वाले कल की तकनीकों से लड़ा जाना चाहिए न कि पुरानी प्रणालियों से।
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 550 मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।
नोएडा के रक्षा स्टार्टअप राफे एमफिबर को मिला 860 करोड़ रुपये का निवेश
भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप राफे एमफिबर ने जनरल कैटालिस्ट की अगुवाई में 10 करोड़ डॉलर (लगभग 860 करोड़ रुपये) का निवेश जुटाया है।
भारतीय सांसदों को लेकर मॉस्को पहुंचा विमान ड्रोन हमले के कारण चक्कर लगाता रहा, सुरक्षित उतरा
पाकिस्तान को लेकर भारतीय रुख और 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी देने रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा।
भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत?
पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने स्वदेशी ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का सफर परीक्षण किया है। ओडिशा के गोपालपुर में 13 मई को किए गए परीक्षण के वीडियो भी सामने आए हैं। इस दौरान 'भार्गवास्त्र' ने सफतलापूर्व लक्ष्यों को मार गिराया।
ड्रोन के झुंड को जवाब देने के लिए स्वदेशी 'भार्गवस्त्र' का सफल परीक्षण, जानिए खासियत
सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने एक ऐसा कम लागत वाला छोटा मिसाइल काउंटर ड्रोन प्रभाली 'भार्गवस्त्र' विकसित किया है, जो ड्रोन के झुंड के बढ़ते खतरे का मुकाबला करेगा।
पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से घायल हुई महिला की मौत
पाकिस्तान से सटे पंजाब के फिरोजपुर में 9 मई को पाकिस्तान की ओर से जो ड्रोन और मिसाइल दागे गए थे, उसकी चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई थी, जिनकी मंगलवार को मौत हो गई।