NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई थी फिल्म 'शोले'? खुद बताई वजह
    अगली खबर
    शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई थी फिल्म 'शोले'? खुद बताई वजह
    शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई फिल्म 'शोले'?

    शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई थी फिल्म 'शोले'? खुद बताई वजह

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 02, 2021
    07:52 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के शॉटगन उर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लंबे करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

    अन्य सितारों की तरह शत्रुघ्न ने भी कुछ फिल्में अपनी मर्जी से ठुकराईं तो कुछ उन्हें मजबूरन छोड़नी पड़ीं।

    ऐसी ही एक फिल्म है 'शोले', जो हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। शत्रुघ्न ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। उन्होंने हाल ही में इसकी वजह बताई।

    आइए जानते हैं शत्रुघ्न ने क्या कुछ कहा।

    मलाल

    शत्रुघ्न ने फिल्म ना करने का अफसोस जताया

    शत्रुघ्न ने यह खुलासा शो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर किया। शो के जज हिमेश रेशमिया ने जब उनसे 'शोले' छोड़ने का कारण पूछा तो शत्रुघ्न अफसोस जताते दिखे।

    उन्होंने कहा, "मुझे इस फिल्म को छोड़ने का पछतावा आज भी है। आप इसे मेरी गलती कह सकते हैं। रमेश सिप्पी साहब बहुत अच्छी फिल्में बनाते थे। उन्होंने 'शोले' बनाई, जो सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म भारत रत्न और ऑस्कर विजेता सत्यजीत रे साहब को भी पसंद आई थी।"

    कारण

    शत्रुघ्न को इस वजह से ठुकरानी पड़ी फिल्म

    शत्रुघ्न ने कहा, "उस समय मैं लगातार फिल्मों की शूटिंग करता रहता था। मेरे पास डेट्स नहीं होती थीं। इसी वजह से मैं 'शोले' साइन नहीं कर सका। मुझे इसका दुख है, लेकिन साथ में खुशी भी है कि शोले के जरिए अमिताभ बच्चन को इतना बड़ा ब्रेक मिला, जो मेरे प्रिय मित्र भी हैं।"

    उन्होंने कहा, "डेट्स के कारण कई बार फिल्में छोड़नी पड़ती हैं। अमिताभ 'कालीचरण' करना चाहते थे, लेकिन वह नहीं कर सके। यह बहुत स्वाभाविक है।"

    जानकारी

    कैसा रहा शत्रुघ्न के साथ फिल्माया गया शो का एपिसोड?

    इस बार 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग के दौरान शो के युवा और उत्साही प्रतियोगियों ने अपनी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांध लिया।

    शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ शो के सेट पर मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान सभी प्रतियोगियों ने अपने चहेते मेहमानों और जजों हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के सामने अपना टैलेंट दिखाया।

    शूटिंग के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ। हिमेश रेशमिया भी फुल मस्ती के मूड में नजर आए।

    लोकप्रियता

    शत्रुघ्न ने इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान

    शत्रुघ्न ने अपने करियर में बेहद कम ही फिल्मों में लीड रोल निभाए हैं। अधिकतर फिल्मों में वह सहायक भूमिका में नजर आए हैं और उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी।

    उनकी मौजूदगी किसी भी फिल्म में भले ही कम समय के लिए रही हो, लेकिन अपने दमदार व्यक्तित्व और आवाज के बलबूते वह दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं।

    शत्रुघ्न को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमिताभ बच्चन
    शत्रुघ्न सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग

    अमिताभ बच्चन

    इस दिन रिलीज होगी अमिताभ और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' मुंबई
    बनने जा रहा है फिल्म 'आंखें' का दूसरा भाग, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन अभिनीत सूरज बड़जात्या की फिल्म का नाम होगा 'ऊंचाई' बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन की होगी सर्जरी, ब्लॉग पर दी सूचना बॉलीवुड समाचार

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025