NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ
    अगली खबर
    पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ
    पुष्कर सिंह धामी

    पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 03, 2021
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।

    राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर धामी आज देर शाम शपथ लेंगे।

    इससे पहले आज दोपहर में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और बाद में मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम का ऐलान कर दिया गया।

    45 वर्षीय धामी कुमाऊं क्षेत्र के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा सीट से दूसरी बार के विधायक हैं।

    पृष्ठभूमि

    तीरथ सिंह के इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ था पद

    इस साल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह राज्य की कमान संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों के चलते महज 115 दिन बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    उन्होंने शुक्रवार देर रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा।

    उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री की तलाश के लिए भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व में ही विधायक दल की बैठक हुई थी।

    बयान

    पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए चुना- धामी

    विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा था, "मेरी पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता और एक्स-सर्विसमैन के बेटे को राज्य की सेवा के लिए चुना है। हम साथ मिलकर लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।"

    वहीं भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य को युवा मुख्यमंत्री मिला है। भाजपा अगले साल विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है।

    जानकारी

    बचपन और शिक्षा

    पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में हुआ था। उनके पिता सेना में थे।

    शिक्षा की बात करें तो धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधित विषय में मास्टर्स की है। इसके बाद उन्होंने वकालत की पढ़ाई की।

    पिछले विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में उन्होंने वकालत को अपना पेशा बताया था।

    उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी।

    राजनीति

    राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं धामी

    धामी लगभग 10 सालों तक ABVP के जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदों पर रहे, जिसके बाद उन्हें ABVP का प्रदेश मंत्री बनाया गया।

    साल 2002-08 तक वो दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उत्तराखंड बनने के बाद वो मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी के OSD बने और उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाया।

    संघ से बेहतर रिश्ते रखने वाले धामी को राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है।

    उत्तराखंड

    ये नाम थे रेस में आगे

    उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के अलावा सतपाल महाराज, बिशन सिंह चुपल, मदन कौशिक और धन सिंह रावत का नाम आगे चल रहा था।

    इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी इस सूची में शामिल था। हालांकि, उन्होंने इसका खंडन किया था।

    कुछ जानकारों का यह भी कहना था कि पार्टी इस बार भी पिछली बार की तरह कोई नया नाम सामने लाकर सबको चौंका सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    भाजपा समाचार
    तीरथ सिंह रावत

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड आपदा: प्रधानमंत्री मोदी रख रहे स्थिति पर नजर, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड में क्यों आई बाढ़ और अभी यहां क्या स्थिति है? प्राकृतिक आपदा
    उत्तराखंड बाढ़: अब तक बरामद हुए 14 शव, 170 से अधिक अभी भी लापता प्राकृतिक आपदा
    उत्तरारखंड बाढ़: जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे हैं 30-35 श्रमिक, बचाने का काम जारी बचाव अभियान

    भाजपा समाचार

    पुणे: मोदी और फड़णवीस के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्ट करने पर 54 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज पुणे
    महाराष्ट्र: अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने पर खर्च होंगे छह करोड़, हो रही आलोचना महाराष्ट्र
    वैक्सीन की कमी पर बोले केंद्रीय मंत्री गौड़ा, कहा- क्या खुद को फांसी पर लटका लें? केंद्र सरकार
    बंगाल: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन भाजपा विधायक पश्चिम बंगाल

    तीरथ सिंह रावत

    उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भगवान राम से तुलना की उत्तराखंड
    महिलाओं को फटी जीन्स में देखकर हैरानी होती है- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    फिर सुर्खियों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बोले- अमेरिका ने भारत पर 200 साल राज किया उत्तराखंड
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025