NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत, मिला 'रामायण' की सीता का साथ
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत, मिला 'रामायण' की सीता का साथ
    मनोरंजन

    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत, मिला 'रामायण' की सीता का साथ

    लेखन नेहा शर्मा
    July 03, 2021 | 11:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत, मिला 'रामायण' की सीता का साथ
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत

    धारावाहिक 'महाभारत' में दुर्योधन बने पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर इन दिनों चर्चा में हैं और हों भी क्यों ना, वह डिजिटल जगत में जो कदम रख रहे हैं। पुनीत, दीपिका चखलिया अभिनीत वेब सीरीज 'जय मां वैष्णो देवी' से OTT जगत की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा सिद्धांत एक दूसरी वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात की। आइए जानते हैं सिद्धांत ने क्या कहा।

    भगवान राम की भूमिका निभाएंगे सिद्धांत

    आजतक से बातचीत में सिद्धांत ने कहा, "मैं अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इसमें मैं भगवान राम के अलग-अलग रूपों में नजर आऊंगा। यह वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके लिए मैं आजकल नाइट शिफ्ट कर रहा हूं।" बता दें कि इस वेब सीरीज का निर्माण सागर आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। इस सीरीज से 'रामायण' की सीता उर्फ दीपिका चिखलिया भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

    अपनी दूसरी वेब सीरीज में खलनायकी दिखाएंगे सिद्धांत

    सिद्धांत की दूसरी वेब सीरीज 'टाइटल रोल' है। इस पर उन्होंने कहा, "मैं इसमें मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं। यह या तो इस महीने के अंत तक या फिर अगले महीने तक जरूर रिलीज हो जाएगी।" उन्होंने कहा, "जैसे मधुर भंडारकर ने 'पेज 3' और 'फैशन' के जरिए फिल्मी दुनिया की घिनौनी सच्चाई से दुनिया को अवगत कराया था, वैसे ही 'टाइटल रोल' के जरिए टीवी इंडस्ट्री की गंदी और काली सच्चाई दुनिया के सामने आने वाली है।"

    दो शॉर्ट फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं सिद्धांत

    सिद्धांत इससे पहले दो शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। वह लंबे समय से थिएटर की दुनिया में सक्रिय हैं। भारत के सबसे सफल लाइव थिएटर नाटक 'महाभारत- एन एपिक टेल' में सिद्धांत इस्सर ने दुर्योधन के रूप में काम किया है, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा भी गया है। सिद्धांत ने फिल्म 'लास्ट डील' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अपने दम पर यह फिल्म हासिल की थी। सिद्धांत ने खुद ही जाकर ऑडिशन दिया था।

    बॉलीवुड और टीवी का जाना-माना नाम हैं पुनीत अस्सर

    बात करें सिद्धांत के पिता पुनीत इस्सर की तो उन्हें 'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग किस्म के किरदार निभाए हैं। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'कुली' से की थी। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। अभिनय करने के अलावा पुनीत ने कुछ शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिसमें सलमान खान की फिल्म 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' भी शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनोरंजन
    OTT प्लेटफॉर्म
    सिद्धांत चतुर्वेदी

    मनोरंजन

    क्या तलाक के बाद दिल्ली के इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं मिनिषा लांबा? मनोरंजन
    टाइगर की फिल्म 'गणपत' से बाहर नोरा फतेही, इस अभिनेत्री की हो सकती है एंट्री अजय देवगन
    विद्या ने क्यों नहीं की शाहरुख के साथ कोई फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    हरभजन सिंह के जन्मदिन पर जारी हुआ उनकी फिल्म 'फ्रेंडशिप' का नया पोस्टर हरभजन सिंह

    OTT प्लेटफॉर्म

    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' मनोरंजन
    नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन प्राइम से जुड़ीं माधुरी, कर सकती हैं करियर की पहली वेब फिल्म मनोरंजन
    'हंगामा 2' की रिलीज डेट जारी, इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म शिल्पा शेट्टी
    OTT पर एंट्री करने की तैयारी में रणवीर, बेयर ग्रिल्स के साथ कर सकते हैं काम मनोरंजन

    सिद्धांत चतुर्वेदी

    जोया अख्तर की अगली फिल्म में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव बॉलीवुड समाचार
    'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन मुंबई
    फरहान अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' में दिखेगी अनन्या, सिद्धांत और आदर्श की तिकड़ी बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का ट्रेलर जारी बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023