NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,111 मरीज, सक्रिय मामले घटकर पांच लाख से कम
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,111 मरीज, सक्रिय मामले घटकर पांच लाख से कम
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,111 मरीज, सक्रिय मामले घटकर पांच लाख से कम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 03, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,111 नए मामले सामने आए और 738 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,05,02,362 हो गई है। इनमें से 4,01,050 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,95,533 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 57,477 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 57,477 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,96,05,779 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,76,036 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 41.61 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,79,352 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,22,353 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 29,49,128 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 13,505 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,49,997 ​मामलों और 35,222 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,88,407 मामलों और 32,818 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,753 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 156 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 12,095 लोगों को संक्रमित पाया गया और 146 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,984 मामले सामने आए और 88 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 4,230 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 97 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 34,46,11,291 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 43,99,298 खुराकें लगाई गईं। एक बार तेज होने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार फिर धीमी हो रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.30 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.30 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.63 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.37 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.05 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.87 करोड़ संक्रमितों में से 5.22 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    आमिर के बेटे जुनैद की 'महाराजा' लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाली पहली फिल्म बनी बॉलीवुड समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव मुंबई
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले कर्नाटक

    केरल

    कोरोना वायरस: बीते दिन देश में सामने आए 53,480 मामले, 354 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 72,330 नए मामले, 459 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    केरल कांग्रेस ने जारी की 4.3 लाख दोहरे मतदाताओं की सूची, आयोग ने बताया गलती कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: बीते दिन देशभर में सामने आए 89,129 मामले, 714 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें कोरोना वायरस के मामले
    भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को पछाड़ा, अब तक लगाई 32.36 करोड़ खुराकें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: डेल्टा वेरिएंट के कारण ऑस्ट्रेलिया की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पर पाबंदियां ऑस्ट्रेलिया
    मुंबई में 51 प्रतिशत बच्चे हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित, सर्वे में मिली एंटीबॉडी मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    दिल्ली: तीन महीने बाद 400 से कम कोरोना मामले, 0.5 प्रतिशत पर आई पॉजिटिविटी रेट दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 1 लाख नए मामले, 4 अप्रैल के बाद सबसे कम कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले महाराष्ट्र
    कोविड उपचार की सूची से हटाई गईं आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लिन समेत कई दवाएं कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025