NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी
    अगली खबर
    'बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी
    बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी

    'बिग बॉस 15' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 02, 2021
    07:30 am

    क्या है खबर?

    छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन को लेकर निर्माताओं की तैयारी जारी है।

    आए दिन शो से नए कलाकारों का नाम जुड़ रहा है। निर्माता लगातार नए-नए कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं।

    अब खबर है कि फिल्मों से लेकर डिजिटल जगत में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं मशहूर अभिनेत्री प्रिया बनर्जी भी इसका हिस्सा बन सकती हैं।

    आइए जानते हैं और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    प्रिया के संपर्क में हैं 'बिग बॉस' के निर्माता

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 15' के निर्माताओं ने अब वेब शो 'बेकाबू' से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी से संपर्क किया है।

    अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक मेकर्स लगातार उनके इस सिलसिले में बातचीत कर रहे हैं।

    हालांकि, प्रिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस निश्चित रूप से नए सीजन में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।

    चर्चा

    शो से जुड़ा चुका है इन कलाकारों का नाम

    खबरें थीं कि 'बिग बॉस 15' में रिया चक्रवर्ती नजर आ सकती हैं। सुशांत मामले में आरोपी के तौर पर देखे जाने के चलते रिया की छवि काफी खराब हुई है, जिसे सुधारने के लिए वह 'बिग बॉस' का सहारा ले सकती हैं।

    शो के लिए पार्थ समथान का नाम भी चर्चा में था। उनके अलावा अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, मोहसिन खान दिशा परमार और नेहा मर्दा का नाम भी शो से जुड़ चुका है।

    लोकप्रियता

    छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो है 'बिग बॉस'

    'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' प्रारूप का अनुसरण करता है।

    घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है।

    'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

    परिचय

    जानिए प्रिया बनर्जी के बारे में

    ALT बालाजी की वेब सीरीज 'बेकाबू' में प्रिया बनर्जी अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। इसमें उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था।

    इसके बाद 'ट्विस्टेड 3', 'लव बाइट्स', और '8 घंटे' जैसी वेब सीरीज में भी उनके काम की प्रशंसा हुई थी।

    प्रिया ने वेब शो 'जमाई 2.0' में भी अपने अभिनय से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। वह साउथ और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    सलमान खान
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    मनोरंजन

    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग हुई पूरी, आलिया बोलीं- मैंने अपना एक हिस्सा खो दिया आलिया भट्ट
    'बिग बॉस 15' में शामिल नहीं हो रही हैं अंकिता लोखंडे, लगाया अफवाहों पर विराम रिया चक्रवर्ती
    किसी महल से कम खूबसूरत नहीं प्रियंका का अमेरिका वाला घर, देखें वीडियो प्रियंका चोपड़ा
    मलयालम हिट फिल्म 'वन' की हिन्दी रीमेक बनाएंगे बोनी कपूर बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान

    सलमान की बहनें अर्पिता और अलविरा हुई थीं कोरोना पॉजिटिव, अभिनेता ने किया खुलासा मुंबई
    सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले ही किया सीक्वल का ऐलान कोरोना वायरस
    रिलीज के कुछ घंटे बाद ही पायरेसी का शिकार हुई सलमान खान की फिल्म 'राधे' OTT प्लेटफॉर्म
    रिव्यू: केवल सलमान खान के फैंस ही देख सकते हैं 'राधे' जैकी श्रॉफ

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    शादी के बंधन में बंधे काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, देखिए इनसाइड तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    काजल अग्रवाल ने दिखाई हनीमून रूम की तस्वीरें, 37 लाख रुपये है एक रात का किराया बॉलीवुड समाचार
    क्या दोबारा शादी करने जा रहे हैं कोरियोग्राफर प्रभू देवा? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025