LOADING...

25 May 2021


आंखों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

सूजी आंखों से चेहरा भी बहुत अजीब सा लगने लगता है और यह समस्या अधिक रोने, अनिद्रा की समस्या, हैंगओवर, गलत खान-पान और एलर्जी आदि की कारणों से हो सकती है।

कितना देखे गए रील्स वीडियोज? अब इंस्टाग्राम ऐप में देख सकते हैं इनसाइट्स

फेसबुक फैमिली की फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम को रील्स और इंस्टाग्राम लाइव वीडियोज के लिए इनसाइट्स विकल्प लेकर आई है।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: दूसरा वनडे जीतकर बांग्लादेश ने जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

ढाका में खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 103 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

IPL 2021: UAE में 19 सितंबर से खेले जा सकते हैं लीग के बचे हुए मैच

कोरोना वायरस के मामलों के कारण निलंबित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर शुरु हो सकती है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर UAE में IPL के मुकाबले खेले जाएंगे।

एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' कहने से लेकर 'कोरोनिल' के समर्थन तक रामदेव के प्रमुख विवादित बयान

योग गुरु बाबा रामदेव के एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' बताने को लेकर विवाद गहराया हुआ है।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में ये रिकार्ड्स बना सकते हैं विलियमसन

02 जून से लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरु होने वाली है। दोनों देशों के बीच 10 जून से दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला जाना है।

बॉलीवुड के इस अभिनेता के साथ रोमांस करना चाहती हैं सामंथा अक्किनेनी

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी पिछले काफी समय से वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर सुर्खियों में है।

कोविड-19 से जुड़ी राहत मरीजों तक पहुंचाएगी ट्रूकॉलर ऐप, जल्द मिलेगा अपडेट

स्पैम कॉल्स डिटेक्ट करने वाली ऐप ट्रूकॉलर पर यूजर्स को जल्द अपडेट्स दिए जाएंगे, जिनके साथ उनतक कोविड-19 से जुड़ी मदद पहुंच सके।

प्रभास अभिनीत 'सालार' में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर

दिग्गज अभिनेता प्रभास की मौजूदगी से ही किसी फिल्म का महत्व बढ़ जाता है। इस अभिनेता ने अपने अभिनय और एक्शन से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में डांस नंबर करेंगी दिशा पटानी

दिशा पटानी पिछले काफी समय से फिल्म 'राधे' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म सुपर-डुपरहिट हो गई है। भले ही इसमें उनके काम की तारीफ हुई या नहीं, लेकिन दिशा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। अब उनके खाते से एक और फिल्म जुड़ गई है।

फ्रेंच ओपन में इतिहास रच सकते हैं राफेल नडाल, जानिए उनकी उपलब्धियां

फ्रेंच ओपन 2021 की शुरुआत 30 मई से होनी है, जिसमें स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगे।

यूरोपा लीग फाइनल: विलरियाल बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड मुकाबले से जुड़ी अहम बातें और आंकड़े

बुधवार की रात यूरोपा लीग के फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और विलरियाल के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है। स्पैनिश टीम विलरियाल पहली बार यूरोपा लीग खिताब जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं 2016-17 में खिताब जीतने के बाद यूनाइटेड पहला यूरोपा लीग खिताब जीतना चाहेगी।

कई पोषक तत्वों से समृद्ध माना जाता है सोयाबीन का तेल, जानिए इसके सेवन के फायदे

ज्यादातर लोग सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका इस्तेमाल केवल यहीं तक सीमित नहीं है।

क्या प्रभास को मिला था टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का प्रस्ताव?

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने ना सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल की है। 'बाहुबली' जैसी फिल्म में काम कर उन्होंने दुनियाभर में दर्शकों से वाहवाही बटोरी है।

गूगल ने दिया ऐक्टिविटी पेज पर पासवर्ड लगाने का विकल्प, ऐसे सुरक्षित करें अपना डाटा

गूगल ने यूजर्स के 'वेब एंड ऐक्टिविटी' पेज को पासवर्ड प्रोटेक्ट करने से जुड़ा नया फीचर रोलआउट किया है।

फंगस संक्रमण को लेकर विशेषज्ञों की सलाह, कहा- रंग की बजाय लक्षणों पर ध्यान दें

कोरोना वायरस महामारी के बीच अब म्यूकरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका

हाल में मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर सुर्खियों में थे। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि 'बैजू बावरा' संजय की आगामी फिल्म हो सकती है।

कोरोना की जंग जीतकर भारतीय टीम के बायो-बबल में शामिल हुए रिद्धिमान साहा और प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल और टेस्ट सीरीज के लिए तीन महीने से भी लम्बा इंग्लैंड का दौरा करना है, जिसके लिए टीम मुंबई में क्वारंटाइन हो गई है।

त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए सिर्फ तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को लगाना ही काफी नहीं है। इन प्रोडक्ट्स को लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए और इसके साथ ही आपको हाइजीन (स्वच्छता) पर भी ध्यान देना चाहिए।

टेस्ट क्रिकेट को दोबारा जिंदा करने के लिए रिचर्ड हैडली ने की भारत की तारीफ

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली को विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। 69 वर्षीय हैडली यदि किसी की तारीफ करें तो वाकई में यह उसके लिए काफी गर्व की बात होगी।

कोरोना काल में 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे अक्षय

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने अलग अंदाज से सभी को प्रभावित किया है। कॉमेडी से लेकर जबरदस्त एक्शन के द्वारा अक्षय ने प्रशंसकों को अपना मुरीद बना लिया है।

असम: काला जादू करने के शक में शख्स की मॉब लिंचिंग, 150 लोगों ने पीटकर मारा

देश में मॉब लिचिंग का खतरनाक चलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है और हर 15-20 दिन में कहीं न कहीं से इससे संबंधित खबरें आती रहती हैं।

क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम? सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

भारत के करोड़ों यूजर्स रोज फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं और इनके बंद होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

वनडे डेब्यू में हैट्रिक लेने वाले इकलौते दक्षिण अफ्रीकी हैं रबाडा, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा मंगलवार (25 मई) को 26 साल के हो गए हैं। वह पिछले कुछ समय से टीम के मुख्य गेंदबाज रहे हैं।

कोरोना से मौत के डर के आधार पर नहीं दी जा सकती अग्रिम जमानत- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सिर्फ कोरोना से मौत होने के डर के आधार पर अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है। इसके लिए अपराध के स्वरूप और गंभीरता पर विचार करना जरूरी है।

आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में पहली बार टॉप-4 बल्लेबाजों ने लगाए थे शतक

25 मई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा है और इस दिन भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रचा था। बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक, वसीम जाफर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाए थे।

भाजपा सांसद ने की शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग, जानें कारण

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पहली बार भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को 'भारतीय वेरिएंट' कहने के लिए दुबे ने थरूर के खिलाफ इस कार्रवाई की मांग की है।

मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह

हाल में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर विवादों में छा गई थीं। मामला इतना बढ़ गया था कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

मुंबई क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए वसीम जाफर समेत इन दिग्गजों ने किया आवेदन

पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। अब तक पवार मुंबई की टीम के कोच की भूमिका निभा रहे थे। उनकी नियुक्ति के बाद मुंबई के कोच का पद खाली हो गया है।

अब सांस के जरिए महज 60 सेकंड में होगा कोरोना टेस्ट, सिंगापुर ने दी आंशिक मंजूरी

देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी के बीच सबसे बड़ी समस्या इसका पता लगाने में लगने वाले अधिक समय को लेकर है।

प्राइवेसी पॉलिसी नहीं मानी तब भी कर पाएंगे चैटिंग, व्हाट्सऐप ने सरकार को दिया जवाब

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर साल 2021 की शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है।

अपने 2: धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के साथ दिखेंगे करण देओल, शुरू की बॉक्सिंग ट्रेनिंग

काफी समय से धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'अपने 2' की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी के बेटे करण देओल भी नजर आने वाले हैं।

'कांग्रेस टूलकिट' मामला: ट्विटर इंडिया के ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को भी नोटिस

कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद में सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली स्थित कार्यालय का दौरा किया।

पिक्सल 6 प्रो में मिलेगा गूगल का इन-हाउस प्रोसेसर और हाई-एंड ट्रिपल कैमरा सेटअप

गूगल की पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस तो देती है लेकिन हार्डवेयर के मामले में ज्यादा प्रयोग नहीं करती।

कोरोना मरीजों को कोरोनिल की एक लाख किट बांटेगी हरियाणा सरकार, होम किट में होगी शामिल

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की विवादित दवा 'कोरोनिल' अब हरियाणा सरकार की मुफ्त कोविड किट का हिस्सा होगी और होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को यह दवा दी जाएगी।

सूखे नींबू को फेंकने की बजाय इन बेहतरीन तरीकों से करें इस्तेमाल

जब नींबू फ्रिज में रखे-रखे सूख जाते हैं तो अधिकतर लोग उन्हें खराब समझकर फेंक देते हैं।

'मनी हाइस्ट 5' का टीजर जारी, रिलीज डेट भी सामने आई

सुपरहिट क्राइम ड्रामा सीरीज 'मनी हाइस्ट' के पांचवें सीजन की घोषणा तो काफी पहले हुई थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ था।

भारत-इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज के कार्य्रकम में नहीं होगा बदलाव, ECB से नहीं बनी बात- रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 04 अगस्त से खेली जानी है।

नीलोत्पल मृणाल ने TVF की वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' पर लगाया कहानी चोरी का आरोप

देश की चर्चित डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी TVF की हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' पर कंटेंट चोरी करने का आरोप लगा है।

साइक्लोन यास: पश्चिम बंगाल में तेज हवा से 40 घरों को नुकसान, दो लोगों की मौत

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवता यास मंगलवार रात भीषण चक्रवात में बदल गया और भारतीय मौसम विभाग ने आज इसके अति भीषण चक्रवात में बदलने का अनुमान लगाया गया है।

फ्रेंच ओपन 2021: जानें इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम अहम बातें

फ्रेंच ओपन का 2021 संस्करण 30 मई से फ्रांस के पेरिस में शुरु होने वाला है। टूर्नामेंट का क्वालीफायर बीते सोमवार को ही शुरु हुआ है और इसका मेन राउंड 30 मई से शुरु होगा। इसके लिए ऑर्डर ऑफ प्ले का निर्णय अभी नहीं लिया जा सका है।

राधे: हाईकोर्ट ने फिल्म की पायरेटेड कॉपियां साझा कर रहे अकाउंट सस्पेंड करने के आदेश दिए

सलमान खान की फिल्म 'राधे' बॉलीवुड की कई दूसरी फिल्मों की तरह पायरेसी की चपेट में आ गई थी। ZEE5 पर रिलीज हुई यह फिल्म कुछ ही घंटों बाद पाइरेटेड साइटों पर उपलब्ध हो गई थी।

कोरोना वायरस: देश में 41 दिन बाद दो लाख से कम नए मामले, 3,511 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,96,427 नए मामले सामने आए और 3,511 मरीजों की मौत हुई। 14 अप्रैल के बाद ये पहली बार है जब देश में दो लाख से कम नए मामले सामने आए हैं।

फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध स्पेन के बार्सिलोना में बनेगा क्रिकेट मैदान, जानिए कैसे बनी बात

फुटबॉल के लिए लोकप्रिय देश स्पेन में अब क्रिकेट भी धीमे-धीमे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। दरअसल, स्पेन के बार्सिलोना में लोगों ने अपनी सरकार से क्रिकेट के मैदान बनवाने की मांग की है।

डिप्रेशन से जूझ चुकीं समीरा रेड्डी बोलीं- करियर की बुलंदियों पर खुद को नाकारा समझती थी

अभिनेत्री समीरा रेड्डी भले ही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। समीरा अपनी जिंदगी से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभव मीडिया के साथ साझा करती हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग: कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण नसीम शाह को किया गया लीग से बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अगले महीने से UAE में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मैचों का आयोजन करने वाली है। इसके लिए उन्होंने सभी टीमों और खिलाड़ियों का आइसोलेशन शुरु कर दिया है।

एंटीगुआ में लापता हुआ PNB घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी- वकील

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में लापता हो गया है और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

केवी विजयेंद्र की फिल्म 'सीता' में रावण बनेंगे रणवीर सिंह, सीता की भूमिका निभाएंगी करीना

बॉलीवुड में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों के प्रति फैंस की रुचि देखने को मिली है। इस वक्त कई फिल्में पौराणिक कथाओं के आधार पर बनाई जा रही हैं।

व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करने के लिए 19 जून है नई डेडलाइन- रिपोर्ट

व्हाट्सऐप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू कर दी है, हालांकि पॉलिसी स्वीकार करने के लिए इस दिन की डेडलाइन खत्म कर दी गई थी।

50 साल से अधिक उम्र के लोग करें इन योगासनों का अभ्यास, रहेंगे फिट एंड फाइन

जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हमारे शरीर को घेरने लगती हैं। अगर आपकी उम्र भी 50 साल से अधिक है तो आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कुछ मिनट योगाभ्यास करना चाहिए।

बैक इंजरी के कारण PSL के इस सीजन से बाहर हुए शाहिद अफरीदी

मुल्तान सुल्तांस के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2021 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। बैक इंजरी के कारण उन्होंने PSL के मौजूदा सीजन से हटने का फैसला किया है।

24 May 2021


परेश रावल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत 'हंगामा 2' OTT पर होगी रिलीज, मेकर्स ने की पुष्टि

हाल में कोरोना महामारी के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए कई फिल्मों की डिजिटल रिलीज का ऐलान किया गया है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में मिलेगा PUBG मोबाइल जैसा इरेंगल मैप, दिखा टीजर

'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया' गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो चुका है और इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशंस शुरू हो गए हैं।

न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड की टीम 02 जून से लॉर्ड्स के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ पांच टेस्ट की मेजबानी करेगी।

iOS

WWDC 2021: ऐपल का सबसे बड़ा इवेंट, iOS 15 और हार्डवेयर ला सकती है कंपनी

ऐपल की एनुअल वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस अगले महीने होने वाली है और कंपनी का मेगा इवेंट 7 जून, 2021 को शुरू होगा।

कुत्ते के पिल्ले की काटने की आदत छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आपके पास कुत्ते का पिल्ला है और वह खेलते-खेलते या फिर कभी भी आपके हाथ और पैर पर काटने लगता है तो आपके लिए जरूरी है कि आप उसकी इस आदत को छुड़ाएं।

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने के नहीं मिले हैं संकेत- AIIMS निदेशक

देश में अभी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर चल रही है, लेकिन कई विशेषज्ञ इसके बाद तीसरी लहर भी आने की आशंका जता चुके हैं।

इमली के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी हैं स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, जानिए इनके सेवन के लाभ

आमतौर पर लोग इमली की पत्तियों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमली की तरह इसकी पत्तियों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है?

BCCI दान करेगी 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या ने भी दिया योगदान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए 10 लीटर क्षमता वाले 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने की घोषणा की है। अगले कुछ महीनों में बोर्ड पूरे देश में इन्हें बांटने का काम करेगी।

छुट्टी की तस्वीरें शेयर करने वालों से बोले अनु कपूर- नुमाइश क्यों कर रहे हो?

अनु कपूर ने कोरोना महामारी के दौरान छुट्टी मनाने वाले सितारों पर अब एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है।

सही चल रही है राहुल की रिकवरी, टेस्ट टीम के साथ ही जा सकते हैं इंग्लैंड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए अपेंडिसाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती होने और फिर सर्जरी से गुजरने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की रिकवरी काफी अच्छी चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि राहुल टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सकेंगे।

कश्मीर: घटती मांग के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर दूध बहाने को मजबूर हुए डेयरी किसान

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से बचाने के लिए राज्यों में लागू किए गए लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों ने व्यापार और व्यापारियों को खासा असर डाला है।

छोटे बच्चों की हिचकी दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

बड़ों की तरह छोटे बच्चों को हिचकी आना भी सामान्य है और ये आमतौर पर कुछ मिनट बाद अपने आप बंद हो जाती हैं।

देश में जितनी वैक्सीन बन रही, उसमें से मात्र 57 प्रतिशत का हो रहा उपयोग- सरकार

जहां देश के कई राज्य कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने केरल हाई कोर्ट में हलफमाना दाखिल कर कहा है कि अभी देश में कुल उत्पादन की मात्र 57 प्रतिशत वैक्सीनों का उपयोग हो रहा है।

सलमान की 'टाइगर 3' में पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान लोकप्रियता के मामले में काफी आगे नजर आते हैं। सलमान अपने स्टाइल और लुक की वजह से लाइम लाइट में बने रहते हैं।

भारत में शुरू हुआ 'स्पूतनिक-V' का उत्पादन, हर साल 10 करोड़ खुराक बनाएगी पैनेसिया बायोटेक

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार वैक्सीनों की कमी के कारण धीमी हो गई है। इसी बीच बड़ी राहत की खबर आई है।

संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह

8 मई को कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता का निधन हुआ था। संभावना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी।

वसीम अकरम की PCB और चयनकर्ताओं को सलाह, कहा- आमिर को नजरअंदाज नहीं करें

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह लगातार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर सवाल दागते रहते हैं।

महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में एक के बाद एक नई आफत सिर उठा रही है।

भारतीय महिला टीम को इस हफ्ते मिलेगी पिछले टी-20 विश्व कप की इनामी राशि

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी। लगभग 15 महीने लम्बे अंतराल बाद, इस हफ्ते के अंत तक भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है।

क्या औद्योगिक ऑक्सीजन के उपयोग से हो रही ब्लैक फंगस बीमारी, जांच करेगी कर्नाटक सरकार

देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों पर म्यूकरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

लापरवाही: कहीं घोड़े के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग, कहीं विमान में रचाई शादी

कोरोना वायरस महामारी के इस भयंकर प्रकोप के बीच भी कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर अपने साथ-साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं।

गौतम गंभीर पर दवा की जमाखोरी के आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के खिलाफ जांच शुरू करने को कहा है।

जल्द व्हाट्सऐप की मदद से कर पाएंगे इंस्टाग्राम लॉगिन, मेसेजिंग ऐप पर आएगा कोड

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम जल्द अपने यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) से जुड़ा नया फीचर दे सकती है।

भारत में भी रिलीज होगा शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन', जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा

लोकप्रिय अमेरिकी शो 'फ्रेंड्स' का स्पेशल एपिसोड 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' अब एक नए कलेवर के साथ दर्शकों के बीच आ रहा है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

प्राइम नाउ डिलिवरी ऐप बंद कर रही है अमेजन, जानें क्यों किया है बदलाव

शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपनी स्टैंडअलोन प्राइम नाउ डिलिवरी ऐप बंद करने का फैसला किया है।

अगस्त-सितंबर में UAE में पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेल सकता है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ UAE में लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलने की योजना बना रहा है।

मुरादाबाद: तथाकथित गौरक्षकों ने की मुस्लिम युवक की पिटाई, पुलिस ने पीड़ित को ही किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तथाकथित गौरक्षकों के मांस का व्यापार करने वाले एक मुस्लिम युवक को सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को उस समय पीटा जब वह भैस का मांस लेकर जा रहा था।

वैक्सीनेशन अभियान: अब सरकारी केंद्रों पर जाकर भी पंजीयन करा सकेंगे 18-44 साल के लोग

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे मेगा वैक्सीनेशन अभियान में सोमवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को नई सुविधा दी गई है।

नई इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट ला रही है सरकार, जून के पहले सप्ताह होगी लाइव

सरकार ने घोषणा की है कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के लिए जल्द एक नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।

राज्यसभा सांसद की 'द फैमिली मैन 2' को बैन करने की मांग, सरकार को लिखा पत्र

मनोज बाजपेयी काफी समय से अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज के पहले सीजन में मनोज को दमदार भूमिका में देखा गया था।

खुद के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन तरीके

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में अगर आपको अकेलेपन के कारण तनाव और चिंता जैसे मानसिक विकारों से जूझना पड़ रहा है तो आपके लिए खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताना फायदेमंद साबित हो सकता है।

फाइजर और मॉडर्ना का वैक्सीन देने से इनकार, केंद्र से सौदे की बात कही- केजरीवाल

पंजाब के बाद अब दिल्ली को भी फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोना वायरस वैक्सीन देने से इनकार कर दिया है।

वुहान लैब: महामारी से पहले कोरोना जैसे लक्षणों से अस्पताल में भर्ती हुए थे तीन कर्मचारी

कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत से ठीक पहले नवंबर, 2019 में कोरोना वायरस पर रिसर्च करने वाले चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) के तीन शोधकर्ता गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

एशिया कप 2021 हुआ स्थागित, अब 2023 में होगा इस संस्करण का आयोजन

इस साल होने वाला एशिया कप अब अधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने बीते रविवार को यह ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश: वैक्सीनेशन से बचने के लिए नदी में कूदे ग्रामीण, समझाने पर 14 ने लगवाई

पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञ इससे बचने के लिए वैक्सीन को एकमात्र उपाय बता रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने से निराश हैं जयदेव उनादकट

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 2010 में ही भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन डेब्यू टेस्ट के बाद वह दोबारा भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेल सके हैं।

बिहार: पूर्णिया में महादलितों की बस्ती जलाई गई, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीड़ ने महादलितों की बस्ती पर धावा बोलकर इसे आग के हवाले कर दिया।

सरकार की छवि पर महामारी के असर को लेकर भाजपा-RSS में महामंथन, मोदी-शाह भी हुए शामिल

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रविवार शाम उच्च-स्तरीय बैठक कर कोरोना वायरस महामारी के पार्टी और सरकार की छवि पर असर को लेकर महामंथन किया।

बुरी तरह उजड़ गया फिल्म 'मैदान' का सेट, निर्माता बोनी कपूर बोले- सोचूं तो रो दूंगा

'मैदान' अजय देवगन की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। कोरोना काल में इस फिल्म को काफी नुकसान हुआ है।

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन पर कोरोना वायरस को 'कोरोना का भारतीय वेरिएंट' कहकर भ्रम फैलाने का आरोप है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.22 लाख मरीज, अब तक तीन लाख से अधिक मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,22,315 नए मामले सामने आए और 4,454 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्री के पत्र के बाद रामदेव ने वापस लिया एलोपैथी को बेकार बताने वाला बयान

एलोपैथी के खिलाफ टिप्पणी कर चर्चा में आए योगगुरू रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया है।

भारतीय यूजर्स का PUBG मोबाइल से जुड़ा डाटा ऑनलाइन मौजूद, नए लॉन्च पर सवाल

PUBG मोबाइल गेम पर भारत में पिछले साल बैन लगा दिया गया है और गेम डिवेलपर क्राफ्टॉन अब बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया नाम से नया गेम ला रही है।

पेट के अल्सर से परेशान हैं तो रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास, मिलेगा काफी आराम

अल्सर पेट से जुड़ी बीमारी है। यह तब होती है जब भोजन को पचाने में मदद करने वाला एसिड पेट की दीवारों और छोटी आंत को नुकसान पहुंचाने लगता है।

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आ गई क्लबहाउस, लेकिन साइन-अप नहीं कर पा रहे यूजर्स

ऑडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म क्लबहाउस लंबे इंतजार के बाद एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपनी ऐप लेकर आया है।