LOADING...
जूतों के लिए मदद मांगने वाली पोस्ट को लेकर मुश्किल में फंस सकते हैं रयान बर्ल

जूतों के लिए मदद मांगने वाली पोस्ट को लेकर मुश्किल में फंस सकते हैं रयान बर्ल

लेखन Neeraj Pandey
May 26, 2021
06:48 pm

क्या है खबर?

हाल ही में जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रयान बर्ल ने ट्विटर पर जूतों के लिए मदद मांगी थी। बर्ल ने पुराने जूतों की फोटो पोस्ट करके अपने और टीम के लिए स्पॉन्सर मांगा था। कुछ ही देर में उन्हें मदद मिल भी गई थी। हालांकि, अब इस पोस्ट के कारण वह मुश्किल में फंस सकते हैं। उनके साथी खिलाड़ियों को इस तरह खुले में मदद मांगने का तरीका पसंद नहीं आया है।

जानकारी

जिम्बाब्वे के पत्रकार ने दी जानकारी

जिम्बाब्वे के पत्रकार एडम थियो ने ट्विटर पर बताया कि बर्ल द्वारा किए गए पोस्ट से बोर्ड के अधिकारी खुश नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मुझे बताया गया है कि जिम्बाब्वे क्रिकेट के कुछ उच्च अधिकारियों को बर्ल द्वारा स्पॉन्सर से लिए की गई पोस्ट पसंद नहीं आई है। इससे संस्था का नाम खराब हो रहा है। मुझे बताया गया है कि वही सदस्य अब बर्ल के खिलाफ कार्यवाही चाहते हैं। यह जिम्बाब्वे क्रिकेट की खराब कार्यवाही होगी।"

मदद

बर्ल ने ट्विटर पर मांगी थी मदद

बीते 22 मई को बर्ल ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करके अपने लिए स्पॉन्सर की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि वह पुराने जूतों में ग्लू लगाकर खेलने को मजबूर हैं। थोड़ी ही देर बाद स्पोर्ट्स के सामान बनाने की अग्रणी कंपनियों में से एक प्यूमा ने उन्हें जवाब दिया था। कंपनी ने कहा था कि अब ग्लू हटाने का समय आ गया है क्योंकि उन्हें कंपनी स्पॉन्सर करेगी।

Advertisement

कार्यवाही

टीम से बाहर किए जा सकते हैं बर्ल

पत्रकार एडम ने संकेत दिए हैं कि बर्ल को टीम से बाहर करके कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने लिखा, "क्रिकेट बोर्ड के काम को जानते हुए यह कह सकता हूं कि खुल तौर पर कार्यवाही होने के बावजूद पर्दे के पीछे काम हो सकता है। टीम चयन में बाहर किए जाने को देखकर आश्चर्य नहीं होगा। उम्मीद है कि मैं गलत साबित हो जाउं।" फिलहाल जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement

करियर

2017 में बर्ल ने किया था अंतरराष्ट्रीय पदार्पण

27 साल के बर्ल ने जिम्बाब्वे के लिए तीन टेस्ट, 18 वनडे और 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 24, वनडे में 243 और टी-20 में 393 रन बनाए हैं। वह अब तक दो अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगा चुके हैं। बर्ल ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उन्होंने टेस्ट में चार, वनडे में सात और टी-20 में 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2017 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

Advertisement