NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका
    अगली खबर
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका

    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 25, 2021
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    हाल में मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' को लेकर सुर्खियों में थे। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि 'बैजू बावरा' संजय की आगामी फिल्म हो सकती है।

    अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो संजय की इस फिल्म में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण डकैत क्वीन रूपमती के किरदार में नजर आने वाली हैं।

    दीपिका फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

    रिपोर्ट

    दीपिका और संजय ने फिल्म को लेकर की कई बार मुलाकात

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय की फिल्म 'बैजू बावरा' में दीपिका को कास्ट किया जा सकता है। फिल्म में दीपिका डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका में नजर आएंगी।

    एक सूत्र ने कहा, "जब संजय ने 'बैजू बावरा' के प्रोजेक्ट को शुरू करने का निर्णय लिया, तो यह स्पष्ट था कि वह फिल्म में दीपिका को डकैत क्वीन की भूमिका के लिए कास्ट करेंगे। दीपिका और संजय ने फिल्म पर चर्चा करने के लिए कई बार मुलाकात की है।"

    जानकारी

    2022 के मध्य में शुरू होगी शूटिंग

    खबरों की मानें तो दीपिका और संजय ने फिल्म के कैरेक्टर और फिल्म को लेकर काफी विमर्श किया है। अभी इस संबंध में पेपर वर्क किया जाना बाकी है।

    बताया जा रहा है कि दीपिका और संजय कई पहलुओं पर आपसी सहमति होने के बाद चीजों को अंतिम रूप देंगे। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग को 2022 के मध्य में शुरू करने का विचार कर रहे हैं।

    यह एक भव्य फिल्म होगी जिसमें कई बड़े कलाकार शामिल हो सकते हैं।

    सूचना

    कास्टिंग पूरा होने के बाद होगा आधिकारिक ऐलान

    सूत्र ने आगे बताया, "संजय अभी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। संजय की टीम अभी 'बैजू बावरा' के काम को आगे बढ़ाने में जुटी है। जो कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, उनसे भी बातचीत चल रही है। इस फिल्म की कास्टिंग पूरा होने के बाद संजय इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।"

    यह फिल्म संजय की ड्रीम प्रोजेक्ट बताई जा रही है।

    जानकारी

    दीपिका और संजय की चौथी फिल्म होगी 'बैजू बावरा'

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय इस फिल्म की कास्टिंग काफी सावधानी से कर रहे हैं। संजय इस फिल्म की संगीत पर काम कर रहे हैं। म्यूजिक इस फिल्म की कहानी का अहम पहलू है।

    दीपिका और संजय ने इससे पहले कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। दीपिका और संजय ने 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।

    'बैजू बावरा' इन दोनों को चौथी फिल्म होगी।

    सूचना

    स्थितियां सामान्य होने के बाद शुरू होगी शूटिंग

    यह एक म्यूजिकल महागाथा फिल्म होगी। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 2019 में 'बैजू बावरा' का ऐलान किया था।

    वह 'गंगूबाई काठियावाडी' की रिलीज के बाद इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' पर आधारित होगी।

    बताया जा रहा है कि भव्यता, संगीत और कहानी के अलावा स्टार-कास्ट फिल्म का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसकी शूटिंग तब शुरू होगी, जब स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

    कहानी

    1952 में आई 'बैजू बावरा' की कहानी

    अगले साल तक कोरोना के हालात सामान्य नहीं होंगे तो मेकर्स फिल्म को छोटे लेवल पर बना सकते हैं।

    'बैजू बावरा' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे।

    फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक 'तानसेन' से लेता है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका

    फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

    शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

    दीपिका शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक में भी दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली

    ताज़ा खबरें

    नई हुंडई वेन्यू का फ्रंट लुक आया सामने, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई पुलिस को 112 पर कॉल कर बम धमाके की सूचना दी, लगातार मिल रही धमकी महाराष्ट्र
    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक

    मुंबई

    सलमान खान की 'राधे' के चार गानों में दो गाने यूलिया वंतूर ने गाए बॉलीवुड समाचार
    जरीन खान की फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' का ट्रेलर हुआ रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सारा और अनन्या ने RSVP की फिल्म में कॉन्डम टेस्टर की भूमिका को किया रिजेक्ट- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान की 'पठान' में खुफिया एजेंट बनेंगी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे है इन मेक-अप आर्टिस्टों का हाथ प्रियंका चोपड़ा
    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार? बॉलीवुड समाचार
    नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड डेब्यू में एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडिस हॉलीवुड समाचार
    कोरोना के चलते पति को खोने वाली विधवाओं की मदद के लिए करीना ने की पहल इंस्टाग्राम
    कोरोना वायरस महामारी में छलका हिमानी शिवपुरी का दर्द, बोलीं- काम न मिलने से कमाई बंद कोरोना वायरस
    अमिताभ ने मुंबई में 25 बेड ऑक्सीजन वाले कोविड केयर सेंटर के निर्माण में की मदद मुंबई

    संजय लीला भंसाली

    संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ होंगे रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों रुपये की नई कार, देखें वायरल तस्वीरें मुंबई
    क्या 'धूम 4' कर रहे हैं शाहरुख खान? अभिनेता ने खुद दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    भंसाली साथ काम करने को लेकर बोली तनुश्री, कहा- वह सिर्फ टॉप स्टार्स को लेते हैं बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025