Page Loader
मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह

मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह

May 25, 2021
03:07 pm

क्या है खबर?

हाल में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर विवादों में छा गई थीं। मामला इतना बढ़ गया था कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'ओम शांति ओम' की फेम अभिनेत्री युविका चौधरी की सोशल मीडिया पर ग‍िरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग होने लगी है।

जानकारी

जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का लगा आरोप

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युविका ने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उनके पति प्रिंस नरूला बाल कटवाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री कहती हुई नजर आई हैं कि उन्हें खुद के लिए इतना समय नहीं मिलता कि वह अच्छे से तैयार हो सके। इसी दरमियान वीडियो में वह आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। उनपर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा है।

माफीनामा

गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद युविका ने मांगी माफी

ट्विटर पर गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद इस अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पोस्ट में माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपने आखिरी व्लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, उसका मुझे मतलब पता नहीं था। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कभी नहीं कर सकती। मैं आप सभी से माफी मांगती हूं और आशा करती हूं कि आप समझेंगे।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए युविका का ट्विटर पोस्ट

सूचना

आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने पर मुनमुन की हुई थी गिरफ्तारी की मांग

हाल में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर मुनमुन की भी आलोचना की गई थी। मुनमुन ने एक वीडियो में इसी तरह की जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था। इसके बाद उनकी भी ग‍िरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। इस घटना के बाद मुनमुन ने अपना बयान जारी करके माफी मांगी थी। माफी के बावजूद मुनमुन पर कई जगह मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द का गलत अर्थ निकाला गया।

ट्विटर पोस्ट

मुनमुन का ट्विटर पोस्ट

करियर

ऐसा रहा युविका का करियर

युविका को 'अम्मा', 'कॉमेडी क्लास', 'दफा 420', 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी', 'लव स्कूल' जैसे शो में देखा गया है। वह 'कुमकुम भाग्य', 'नच बलिए 9' और 'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकी हैं। वह टीवी की दुनिया की चर्तित अभिनेत्री मानी जाती हैं। युविका को फिल्म 'ओम शांति ओम' से विशेष पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्हें डॉली अरोड़ा के किरदार में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।