NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 26, 2021, 09:45 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,08,921 नए मामले सामने आए और 4,157 मरीजों की मौत हुई। एक दिन की गिरावट के बाद देश में फिर दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से अधिक रही है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,71,57,795 हो गई है। इनमें से 3,11,388 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 24,95,591 रह गई है।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 2.96 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,95,955 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,43,50,816 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 22,17,320 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 33.49 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    महाराष्ट्र में मृतकों का आंकड़ा 90,000 पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 56,26,155 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 90,349 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 24,72,973 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 26,399 मौतें हुई हैं। इसी तरह 23,95,590 मामलों और 7,731 मौतों के साथ केरल और 19,11,496 मामलों और 21,340 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 24,136 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 601 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ हफ्तों से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसी तरह कर्नाटक में 22,758 लोगों को संक्रमित पाया गया और 588 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 29,803 मामले सामने आए और 177 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 34,285 नए मामले सामने आए और 468 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 20,06,62,456 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 20,39,087 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    दुनियाभर में 16.76 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.76 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 34.81 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.31 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.91 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.62 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.52 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    कर्नाटक

    लापरवाही: कहीं घोड़े के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग, कहीं विमान में रचाई शादी तमिलनाडु
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.22 लाख मरीज, अब तक तीन लाख से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.57 लाख नए मामले, लगभग 4,200 मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    CBI को मिला नया बॉस, सुबोध कुमार जायसवाल होंगे नए निदेशक एनवी रमन्ना
    ब्लैक फंगस: केवल तीन राज्यों में 60 प्रतिशत मामले, गुजरात में सबसे ज्यादा गुजरात
    कोरोना: देश में प्रमुखता से फैल रहा B.1.617 स्ट्रेन, जीनोम सीक्वेंसिंग में आया सामने कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.59 लाख मरीज, 4,200 से अधिक मौतें केरल

    कोरोना वायरस

    एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' कहने से लेकर 'कोरोनिल' के समर्थन तक रामदेव के प्रमुख विवादित बयान पतंजलि
    कोविड-19 से जुड़ी राहत मरीजों तक पहुंचाएगी ट्रूकॉलर ऐप, जल्द मिलेगा अपडेट ट्रूकॉलर
    फंगस संक्रमण को लेकर विशेषज्ञों की सलाह, कहा- रंग की बजाय लक्षणों पर ध्यान दें महामारी
    कोरोना काल में 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे अक्षय अक्षय कुमार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में 41 दिन बाद दो लाख से कम नए मामले, 3,511 मौतें कोरोना वायरस
    वुहान लैब: महामारी से पहले कोरोना जैसे लक्षणों से अस्पताल में भर्ती हुए थे तीन कर्मचारी कोरोना वायरस
    उत्तर प्रदेश: 10 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को वैक्सीन लगाने की तैयारी योगी आदित्यनाथ
    क्या अक्षय की 'पृथ्वीराज' और रणबीर की 'शमशेरा' OTT पर होगी रिलीज? कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023