NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर
    अगली खबर
    जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर

    जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 26, 2021
    07:47 pm

    क्या है खबर?

    जोया अख्तर को बॉलीवुड की बेहतरीन निर्देशकों में से एक माना जाता है। इन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्मों की सौगात दी है।

    'लक बाय चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों के जरिए जोया ने दर्शकों का दिल जीता है।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि वह मशहूर लेखक व अपने पिता जावेद अख्तर और सलीम खान को केंद्र में रख कर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी।

    बयान

    सलीम-जावेद की उपलब्धियों को सामने लाना चाहिए- जोया

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद और सलीम पर जोया एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाली हैं।

    खबरों की मानें तो जोया पिछले दो साल से अपने पिता जावेद और लेखक सलीम के जीवन पर फिल्म बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "जोया को लगता है कि सलीम-जावेद की जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को एक नया आधार दिया है। उनकी उपलब्धियों को हमें लोगों के सामने लाना चाहिए।"

    जानकारी

    डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनाई जाएगी फिल्म

    फिल्म का निर्माण डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए किया जाएगा।

    जोया पहले इस डाक्यूमेंट्री को सिनेमाघरों रिलीज करने के बारे में सोच रही थीं। मौजूदा महामारी के हालात को देखते हुए उन्हें लगता है कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना बेहतर होगा।

    सलीम-जावेद की यह बायोपिक सच्ची घटना से प्रेरित होगी। इसके जरिए भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी के लिए जोया सलीम-जावेद से बातचीत में लगी हैं।

    सूचना

    जोया ने सलीम-जावेदी से की कई बार मुलाकात

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सलीम और जावेद से कई बार मुलाकात की है।

    अभी इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है कि सलीम व जावेद खुद अपनी कहानियों को लोगों के सामने सुनाएंगे या फिर इसे किसी और के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

    जावेद बेटे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोजेक्ट के साथ वापसी के लिए तैयार है। जावेद इस प्रोजेक्ट से 15 साल बाद लेखक के रूप में वापसी करेंगे।

    सलीम-जावेद

    हिट रही है सलीम-जावेद की जोड़ी

    सलीम और जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी रही है।

    सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 'जंजीर', 'शोले', 'डॉन' और 'शान' जैसी कई शानदार फिल्मों की पटकथा लिखने का काम किया है। सलीम और जावेद ने आखिरी बार 1987 में सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में साथ काम किया था।

    इसके अलावा इन दोनों ने एक साथ मिलकर 'दीवार', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल', और 'शक्ति' जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    जोया अख्तर

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    मुंबई

    'दृश्यम 2' की हिन्दी रीमेक के प्रोड्यूसर कुमार मंगत के खिलाफ केस दर्ज, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    संजय कपूर की 'द लास्ट आवर' अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 मई को होगी रिलीज ट्विटर
    कॉमेडियन सुनील पाल पर केस, डॉक्टरों को बताया था 'राक्षस' और 'चोर' मानहानि का मामला
    सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम हो सकता है 'भाई जान' बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना के कारण कैटरीना और अली अब्बास की सुपरहीरो फिल्म एक साल के लिए टली मुंबई
    मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर रिलीज, 4 जून को प्रसारित होगी सीरीज मुंबई
    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव मुंबई
    'क्या कहना' के सेट पर हादसे के बाद सैफ अली खान को लगे थे 100 टांके मुंबई

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी की डेडलाइन खत्म की, नहीं डिलीट होंगे कोई अकाउंट्स फेसबुक
    इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई पोस्ट पर दिखेगा 'रीशेयर' स्टिकर, चल रही टेस्टिंग इंस्टाग्राम
    बग की वजह से डिलीट हुईं यूजर्स की स्टोरीज, इंस्टाग्राम हेड ने मांगी माफी इंस्टाग्राम
    व्हाट्सऐप यूजर्स के पास 15 मई तक का वक्त, जानें इसके बाद क्या बदलेगा फेसबुक

    जोया अख्तर

    हिप-हॉप पसंद है तो 'गली बॉय' के बाद देखें रैपर के ऊपर बनी ये पाँच फिल्में हॉलीवुड समाचार
    जोया बनाएंगी 'गली बॉय' का सीक्वल, बताया- कौन सा एक्टर रैपर के रोल में नहीं फिट दीपिका पादुकोण
    नेटफ्लिक्स ने की भारतीय मूल की दस फिल्मों की घोषणा, ये फेमस फिल्ममेकर करेंगे डायरेक्ट करण जौहर
    जोया अख्तर की शार्ट फिल्म से जाह्नवी कपूर करेंगी डिजिटल डेब्यू करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025