NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फ्रेंच ओपन में इतिहास रच सकते हैं राफेल नडाल, जानिए उनकी उपलब्धियां
    खेलकूद

    फ्रेंच ओपन में इतिहास रच सकते हैं राफेल नडाल, जानिए उनकी उपलब्धियां

    फ्रेंच ओपन में इतिहास रच सकते हैं राफेल नडाल, जानिए उनकी उपलब्धियां
    लेखन अंकित पसबोला
    May 25, 2021, 07:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फ्रेंच ओपन में इतिहास रच सकते हैं राफेल नडाल, जानिए उनकी उपलब्धियां

    फ्रेंच ओपन 2021 की शुरुआत 30 मई से होनी है, जिसमें स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगे। फिलहाल नडाल संयुक्त रूप से रोजर फेडरर के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी नजर अपने पसंदीदा ग्रैंडस्लैम को जीतकर फेडरर को पीछे छोड़ने पर होगी। उन रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिसे नडाल अपने नाम कर सकते हैं।

    रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन जीत सकते हैं नडाल

    नडाल रोलैंड गैरोस में करियर का रिकॉर्ड 14वां स्लैम जीत सकते हैं। उन्होंने 2005-2008, 2010-2014 और 2017-2020 के बीच में यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। नडाल अपने शानदार करियर में दूसरी बार लगातार पांचवां फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा वह 15वीं बार एक साल में एक से इससे अधिक ग्रैंडस्लैम जीत सकते हैं।

    रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतना चाहेंगे नडाल

    फिलहाल, नडाल और फेडरर दोनों ने सर्वाधिक 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। फ्रेंच ओपन 2021 जीतकर, नडाल फेडरर से आगे निकल जाएंगे और नोवाक जोकोविच से और बढ़त हासिल करेंगे, जिन्होंने 18 खिताब जीते हैं।

    ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं नडाल

    नडाल ने अब तक 13 फ्रेंच ओपन फाइनल खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। वह फाइनल में जीत के रिकॉर्ड को 14 तक बढ़ा सकते हैं। अगर नडाल टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं हारते हैं, तो यह पांचवीं बार होगा जब वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नडाल भी 30 साल की उम्र के बाद से अपना सातवां स्लैम जीतने की होड़ में हैं। जोकोविच ने भी 30 की उम्र के बाद अब तक छह स्लैम जीते हैं।

    सबसे उम्रदराज चैंपियन बन सकते हैं नडाल

    आगामी 3 जून को नडाल 35 साल के हो जाएंगे। अगर नडाल फ्रेंच ओपन जीत जाते हैं, तो वह रोलैंड गैरोस में जीत हासिल करने वाले प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे उम्रदराज पुरुष एकल खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान रिकॉर्ड स्पेन के एंड्रेस गिमेनो के पास है, जिन्होंने 34 साल 301 दिनों में खिताब जीता था। स्पेन के एंड्रेस ने 1972 में ग्रैंड स्लैम जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

    हाल ही में नडाल ने 10वीं बार जीता इटैलियन ओपन

    16 मई को रोम में हुए इटैलियन ओपन के फाइनल में नडाल ने जोकोविच को मात दी थी। स्पेन के दिग्गज ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-3 से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ नडाल ने अपना 10वां इटैलियन ओपन खिताब जीता था। दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच यह 57वीं भिड़ंत थी जिसमें जीत हासिल करके नडाल ने दोनों के बीच की टैली को 28-29 कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फ्रेंच ओपन
    टेनिस

    ताज़ा खबरें

    'सेक्रेड गेम्स' का तीसरा सीजन नहीं आएगा, अनुराग कश्यप बोले- OTT में अब हिम्मत नहीं सेक्रेड गेम्स
    नई हुंडई वेन्यू पर चल रहा काम, ट्रिम्स के आधार पर जानिए इनके फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी
    नेपाल से 2 बड़े शालिग्राम पत्थर अयोध्या पहुंचे, इनसे बनेगी श्रीराम की मूर्ति अयोध्या
      भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर   भारतीय क्रिकेट टीम

    फ्रेंच ओपन

    ऑस्ट्रेलिया ओपन: आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हारीं सानिया मिर्जा, महिला युगल में खत्म हुआ सफर रोहन बोपन्ना
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा और एन्ना दानिलिना की जोड़ी दूसरे दौरे में पहुंची, जानिए आंकड़े सानिया मिर्जा
    राफेल नडाल को पैर में लगी चोट, लगभग दो महीने तक कोर्ट से रहेंगे दूर राफेल नडाल
    सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया ओपन होगा करियर का आखिरी टूर्नामेंट सानिया मिर्जा

    टेनिस

    टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच तुलना, जानिए रोचक आंकड़े  नोवाक जोकोविच
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन
    ऑस्ट्रेलिया ओपन: एरिना सबालेंका ने जीता खिताब, एलेना राइबकिना को दी मात ऑस्ट्रेलिया ओपन
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023