NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध स्पेन के बार्सिलोना में बनेगा क्रिकेट मैदान, जानिए कैसे बनी बात
    अगली खबर
    फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध स्पेन के बार्सिलोना में बनेगा क्रिकेट मैदान, जानिए कैसे बनी बात

    फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध स्पेन के बार्सिलोना में बनेगा क्रिकेट मैदान, जानिए कैसे बनी बात

    लेखन अंकित पसबोला
    May 25, 2021
    09:53 am

    क्या है खबर?

    फुटबॉल के लिए लोकप्रिय देश स्पेन में अब क्रिकेट भी धीमे-धीमे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। दरअसल, स्पेन के बार्सिलोना में लोगों ने अपनी सरकार से क्रिकेट के मैदान बनवाने की मांग की है।

    बता दें लोगों ने क्रिकेट के मैदान के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट डालकर सरकार के सामने यह मांग रखी है। वोटिंग का परिणाम इतना अप्रत्याशित आया है कि स्थानीय अधिकारी भी इससे हैरान हैं।

    एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    रिपोर्ट

    822 प्रोजेक्ट्स में से क्रिकेट मैदान को सबसे अधिक वोट मिले

    द गार्जियन अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक बार्सिलोना ने अपने नागरिकों को साइकिलिंग लेन से लेकर खेल के मैदानों तक की नई सुविधाओं के लिए 30 मिलियन यूरो (करीब 2.66 अरब रुपये) के पैकेज पर वोट करने का मौका दिया और 822 प्रोजेक्ट्स में से क्रिकेट मैदान को सबसे अधिक वोट मिले।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह सब युवा महिलाओं के एक समूह के नेतृत्व में चले अभियान के कारण संभव हुआ है।

    शुरुआत

    ऐसे हुई महिलाओं के क्रिकेट अभियान की शुरुआत

    रिपोर्ट में 20 वर्षीय हिफ्सा बट के हवाले से कहा गया है कि शहर में क्रिकेट की शुरुआत 2018 में हुई, जब उनके जिम ट्रेनर ने उन्हें स्कूल के बाद क्रिकेट क्लब शुरू करने की जानकारी दी थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, "जब क्लब की घोषणा की गई तो पाकिस्तानी और भारतीय परिवारों की महिलाओं को क्रिकेट के नियमों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी थी। यहां तक कि जिम ट्रेनर को भी इसके बारे में पता नहीं था।"

    रिपोर्ट

    मैदान नहीं होने से दिक्क्तों का सामना किया

    रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद लड़कियों ने खुद मोर्चा संभाला और बेसबाल के मैदान में क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, बेसबाल के सीजन के शुरू होने के बाद उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं मिल सका।

    रिपोर्ट में बट ने कहा है, "इस परियोजना में सिर्फ लड़कियां शामिल हैं। ट्रेनिंग से महिला के रूप में हम सशक्त महसूस करते हैं। हम अपने खेल को स्वतंत्र रूप से विकसित कर सकते हैं।"

    रिपोर्ट

    हम स्पेन में क्रिकेट के बारे में जागरुकता फैलाना चाहते हैं- बट

    बट ने कहा, "हम 11 खिलाड़ियों के साथ एक सख्त गेंद से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम टेनिस गेंद से इंडोर में नहीं खेलना चाहते। इसलिए अब हमें असली, सिंथेटिक घास के साथ एक उचित क्रिकेट पिच की जरूरत है।"

    इसके अलावा बट ने आगे कहा कि हम पाकिस्तान और भारत जैसे देशों से है जो क्रिकेट के बारे में जानते हैं, लेकिन हम स्पेन में भी खेल के बारे में जागरुकता फैलाना चाहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    स्पेन

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की प्रारम्भिक टीम घोषित टी-20 क्रिकेट
    CPL: सेंट लूसिया की कप्तानी से हटे डेरेन सैमी, सलाहकार की भूमिका में आएंगे नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    श्रीलंका में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर स्थगित हुआ एशिया कप एशिया कप क्रिकेट
    BCCI ने जारी की महिला टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, शेफाली का हुआ प्रमोशन BCCI

    स्पेन

    हनीमून की योजना बना रहे हैं, तो जाएँ यूरोप की पाँच सबसे रोमांटिक जगहों पर पेरिस
    अगर करना चाहते हैं कुछ एडवेंचरस, तो इन पांच विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं थाईलैंड
    चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर की साइट की तस्वीरे लेगी NASA, मिल सकती हैं अहम सूचनाएं ऑस्ट्रेलिया
    इस जगह पर केवल महिलाओं के लिए खुला होटल, पुरुषों का जाना वर्जित अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025