13 Jan 2021
मेकअप रिमूवर के अलावा इन कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है माईसैलर वॉटर
बहुत सी महिलाएं मेकअप रिमूव करने के लिए माईसैलर वॉटर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल महज यहीं तक सीमित नहीं है और आप चाहें तो माईसैलर वॉटर का इस्तेमाल अन्य कई कार्यों के लिए भी कर सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद हैं ओट्स के फेस पैक, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
बेदाग खूबसूरत चेहरा पाना हर किसी की चाहत होती है और इसके लिए लोग कई मेकअप उत्पादों का सहारा लेते हैं। लेकिन मेकअप उत्पादों में कैमिकल मौजूद होते हैं जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ऐसे रहे हैं भारतीय टीम द्वारा गाबा में खेले गए सभी छह टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।
स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला वन 5G ऐस
लंबे इंतजार के बाद मोटोरोला के अपने नए 5G स्मार्टफोन वन ऐस को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। वहां आज यानी 13 जनवरी से यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ब्रिसबेन टेस्ट: चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है भारतीय टीम, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशानी में नजर आ रही है।
किसानों ने रुकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, सेट पर करने लगे ये मांग
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म 'गुड लक जेरी' का हाल ही में ऐलान किया गया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी इस फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है। फिल्म से जाह्नवी का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है। जिसमें वह पंजाब की गलियों में घूमती दिख रही हैं।
15 वर्षीय लड़की बच्चे पैदा कर सकती है तो शादी की उम्र 21 क्यों- कांग्रेस नेता
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बेतुका बयान दिया है।
ब्रिसबेन टेस्ट: BCCI के दखल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं
बीते मंगलवार को ब्रिसबेन पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने वहां खराब व्यवस्था की शिकायत की थी।
वरुण धवन और नताशा दलाल इसी महीने करने जा रहे हैं शादी- रिपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन लंबे वक्त से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, किसी न किसी वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा जाता है।
लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे वाला टेक्नो कैमोन 16 प्रीमियर स्मार्टफोन, जानिये कीमत
भारत में अपने यूजर्स बढ़ाने और उन्हें लुभाने के लिए टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन कैमोन 16 प्रीमियर लॉन्च कर दिया है।
महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये सुपरफूड
सुपरवूमन की तरह कई जिम्मेदारियों का भार संभालने वाली महिलाओं को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है, इस बात पर शायद ही किसी को संदेह हो।
कोरोना वायरस: क्यों वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को जारी रखना होगा नियमों का पालन?
कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद ज्यादातर लोग मान कर चल रहे हैं कि वैक्सीन लगने के बाद वे पहले की तरह "लापरवाह" होकर घूम सकेंगे।
भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान; 48,000 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी
भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े में अब 83 नए तेजस लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
'मिर्जापुर' के अलावा इन पांच फिल्मों में 'मुन्ना भैया' ने की बेहतरीन एक्टिंग
तेजी से मशहूर होते बॉलीवुड अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा को हाल ही में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में देखा गया था।
बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक
देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसारता रहा है। देश में अब तक 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
ब्रिसबेन टेस्ट: अगर पुकोव्स्की फिट नहीं हुए तो मार्कस हैरिस ओपनिंग करेंगे- जस्टिन लैंगर
पिछले सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से विल पुकोव्स्की ने अपना अंतरराष्ट्रीय पर्दापण किया। उन्होंने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया।
BMC ने बॉम्बे हाईकोर्ट में सोनू सूद को कहा 'आदतन अपराधी', लगाया अवैध निर्माण का आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को जहां एक ओर पूरा देश लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के कारण मसीहा के रूप में देख रहा है, वहीं दूसरी ओर अभिनेता ब्रह्नमुंबई नगर निगम (BMC) के साथ लगातार विवादों में फंसे हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: लैंगर ने खिलाड़ियों की चोट के लिए IPL को ठहराया जिम्मेदार
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक तीन मैच हो चुके हैं। इस दौरान दोनों देशों के कई खिलाड़ी चोटिल हुए हैं जबकि सीरीज का आखिरी ब्रिसबेन टेस्ट अभी खेला जाना बाकि है।
हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में कई गांवों ने भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के कई गांवों ने भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
सशस्त्र बलों में व्याभिचार को अपराध मानने वाली केंद्र की याचिका की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट की ओर से भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 (व्याभिचार) को रद्द किए जाने के बाद अब केंद्र सरकार ने इस कानून को सशस्त्र बलों में जारी रखने की मांग की है। सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अभिनय से सजी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के कारण कई फिल्मों की रिलीज और शूटिंग को टाल दिया गया था। इन्हीं में एक परिणीति की भी यह फिल्म थी।
बर्ड फ्लू के चलते चिकन नहीं खा रहे हैं तो ट्राई करें ये शाकाहारी विकल्प
जहां एक तरफ कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर बर्ड फ्लू के प्रकोप ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
टाटा अल्ट्रोज i टर्बो की प्री बुकिंग हुई शुरू, 22 जनवरी को होगी लॉन्च
दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार अल्ट्रोज के टर्बो पेट्रोल मॉडल से आधिकारिक रूप से पर्दा उठा दिया है। इसे 22 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
केंद्र सरकार के यू-टर्न के बाद फिर से विवादों में 'कोवैक्सिन', कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' एक बार फिर से विवादों में हैं और इस बार इसका कारण है केंद्र सरकार का यू-टर्न।
उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी (HYV) के कार्यकर्ता को कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने मंगलवार को सम्मानित किया।
BCCI सर्वोच्च परिषद की बैठक 17 जनवरी को होगी, रणजी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सर्वोच्च परिषद की बैठक आगामी 17 जनवरी को होगी, जिसमें रणजी ट्रॉफी के आयोजन और डोमेस्टिक क्रिकेट (जूनियर और महिला क्रिकेट समेत) मुख्य मुद्दे होंगे।
किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी
बॉलीवुड अदाकारा और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि आंदोलनकारी किसानों को ये नहीं पता है कि कृषि कानूनों में क्या दिक्कत है और वे किसी और के कहने पर धरने पर बैठे हुए हैं।
दिल्ली: 10वीं और 12वीं कक्षाओें के लिए 18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लगभग 10 महीनों से बंद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं।
फिल्म 'आधार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'आधार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनकी इस सोशल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है।
वीवो का नया स्मार्टफोन Y12s किफायती दाम में भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
भारत के मिडिल क्लास स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर वीवो ने अपने नए बजट रेंज स्मार्टफोन Y12s को भारत में लॉन्च कर दिया है।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने घोषित की 22 सदस्यीय टीम
श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने घर में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को होस्ट करने की तैयारी में है।
कोरोना वैक्सीन: जिन मुस्लिमों को भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं- भाजपा विधायक
अपने भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कोरोना वायरस वैक्सीनों पर कुछ मुस्लिम संगठनों की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि जिन मुसलमानों को देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं है, वे पाकिस्तान जा सकते हैं।
भारत में लॉन्च हुआ होंडा अफ्रीका ट्विन का 2021 मॉडल, दिया गया टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट पैनल
जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपनी 2021 CRF1100L अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च कर दिया है।
बिहार: गैंगरेप के बाद मूक-बधिर किशोरी की फोड़ी आंखें, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में महिलाएं आए दिन दरिंदगी का शिकार हो रही हैं।
बायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विस को 73 अरब रुपये में खरीदा- रिपोर्ट
देश के सबसे बड़े ऑनलाइन-एजुकेशन स्टार्टअप बायजू (byju's) ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड को एक अरब डॉलर (73.12 अरब रुपये) में खरीदने का सौदा कर लिया है।
टेस्ला ने बेंगलुरू में खोला पहला ऑफिस, अब देश में बेचेगी अपनी इलेक्ट्रिक कारें
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज ऑटो कंपनी टेस्ला अब भारत में अपना करोबार शुरू करने जा रही है। कंपनी ने बेंगलुरू में अपना ऑफिस खोला है।
थाईलैंड ओपन: गलत थी साइना की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, बुधवार को खेलेंगी अपना मुकाबला
थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेने गई स्टार भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बीते मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव बताया गया था।
BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'
14 जून, 2020 को हुई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या भी एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब जिया खान के मामले में सोमवार को देर शाम एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई है।
कोरोना वैक्सीनेशन: आपको जाननी चाहिए रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोविन प्लेटफॉर्म से जुड़ी ये बातें
देश के अलग-अलग शहरों में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप पहुंचना शुरू हो चुकी है।
अब यूट्यूब ने निलंबित किया डोनाल्ड ट्रंप का चैनल, भड़काऊ वीडियो भी हटाया
गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चैनल को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है और इस चैनल पर अब सात दिन तक कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया जा सकेगा।
ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर्स: अंकिता रैना ने अंतिम दौर में बनाई जगह, रामनाथन हुए बाहर
भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया है और अंतिम दौर में अपनी जगह बनाई है।
क्रीज मार्क विवाद पर स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझ पर लग रहे आरोप गलत
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट तो समाप्त हो गया है, लेकिन इससे जुड़े विवाद अभी खत्म नहीं हुए हैं।
एक साल से अधिक चल सकता है कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान- केंद्र सरकार
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को पूरा होने में एक साल या इससे अधिक समय लग सकता है। मंगलवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान के पांच मुख्य सिद्धांत होंगे और ये एक साल से अधिक चल सकता है।
अमित शाह से बैठक के बाद बोले खट्टर और चौटाला- गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दोहराया कि गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
लोहड़ी: जानिए इस त्योहार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
लोहड़ी पंजाबियों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।
CES 2021: कोरोना संक्रमण का डर नहीं, बिना छुए बज जाएगी यह वीडियो डोरबेल
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 में www.alarm.com की ओर से खास डोरबेल लॉन्च की गई है, जो बिना हाथ लगाए बज जाएगी।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,968 नए मामले, 202 मौतें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,968 नए मामले सामने आए और 202 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
देश के 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 56 लाख से ज्यादा खुराकें
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मंगलवार को भारत ने बड़ा कदम उठाया।
गाबा में कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दौरे का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेला जाना है।
बहुत कम लोग जानते होंगे 'KGF' अभिनेता यश से जुड़ी ये बातें
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ रॉकिंग स्टार यश "KGF' फिल्म के बाद पूरे देश में लोकप्रिय हो गए।
जल्द लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन रेडमी K40, कीमत का हुआ खुलासा
रेडमी K40 का इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। इसे कंपनी अगले महीने यानी फरवरी में लॉन्च करने वाली है।
वृक्षासन: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक है यह योगासन
आजकल योग का चलन काफी बढ़ गया है और इसे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है।
12 Jan 2021
पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट, मार्च में हो सकती है लॉन्च
दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इस साल अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट को अपडेट कर भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ब्रिसबेन में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं वाशिंग्टन सुंदर- रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम दौरे के अंत के समय गंभीर समस्या में फंस गई है।
ओप्पो ऐस 2 जैसा होगा रिलयमी रेस का डिजाइन, फीचर्स हुए लीक
रियलमी के आने वाले स्मार्टफोन रेस के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। यह इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का यह पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ब्रिसबेन टेस्ट में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स
हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रा रहा। इस मुकाबले के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
हनीमून के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें
नवविवाहित जोड़ों के लिए सही हनीमून डेस्टिनेशन का चयन करना कोई आसान काम नहीं है और भारतीय जोड़े अक्सर हनीमून के लिए विदेश का रुख करते हैं।
भारत में रियलमी और वनप्लस से आगे निकली पोको, पहली बार टॉप-3 में शामिल
स्मार्टफोन मेकर पोको शाओमी के सबब्रैंड से अलग कंपनी बनने के बाद कई डिवाइसेज भारत में लॉन्च कर चुकी है और अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी है।
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान: वैक्सीन चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा, 28 दिनों में लगेगी दो खुराक
भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' को सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान की सभी तैयारी पूरी कर ली है। 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान का आगाज किया जाएगा।
त्रिपुरा: पति ने की पत्नी और सास की हत्या, बच्चों के सामने किए शवों को टुकड़े
त्रिपुरा के धलाई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
'धमाका' की 10 दिनों की शूटिंग के लिए कार्तिक आर्यन ने लिए 20 करोड़ रुपये- रिपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'धमाका' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी फिल्म के साथ उन्होंने इतिहास भी रच डाला है।
कोरोना वायरस: भारत में इन चार और वैक्सीनों पर टिकी हैं निगाहें
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में देश को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' के रूप में दो वैक्सीनें मिल चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: अब तक दोनों टीमों के ये खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस समय 1-1 से बराबरी पर है।
टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW 220i M स्पोर्ट
ऑटोमोबाइल कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी कार 2 सीरीज 220i M स्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है। यह 2 सीरीज ग्रैन कूपे का पेट्रोल वेरिएंट है।
त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करती है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल
हर कोई खूबसूरत त्वचा पाना चाहता है और इसके लिए लोग बिना कुछ सोचे-समझे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बेहिसाब रूपये खर्च कर देते हैं। हालांकि इनके अधिक फायदा नहीं मिलता है।
अब N95 मास्क से दे पाएंगे कॉल का जवाब, आ गया 'मास्कफोन'
साल 2020 में आई कोरोना वायरस महामारी ने सारी दुनिया को मास्क की अहमियत समझा दी और अब यह रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है।
ब्रिसबेन: होटल में 'लॉक' हुई भारतीय टीम, खुद साफ कर रहे टॉयलेट- रिपोर्ट
तमाम संशय और बयानों के बाद आखिरकार मंगलवार दोपहर भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिसबेन पहुंच गई है।
सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य आल्वा गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार
कर्नाटक के दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य की गिरफ्तारी सोमवार को आधी रात को हुई है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ब्रिसबेन टेस्ट में पुकोव्स्की के खेलने पर संदेह बरकरार
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस समय 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट ब्रिसबेन में 15 जनवरी से खेला जाना है, जिसमें मेजबान टीम के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
CES 2021: छोटा-बड़ा हो जाता है इस LG फोन का डिस्प्ले
टेक कंपनी LG का पहला रोलेबल फोन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 में देखने को मिला है और इसका डिस्प्ले छोटा या बड़ा किया जा सकता है।
सांस रोकने पर बढ़ जाता है कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा- IIT स्टडी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया है कि सांस रोकने या सांस लेने की कम दर होने पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
मध्य प्रदेश: दुकानदार ने किया किशोरी का रेप, फिर पत्नी के साथ मिलकर की हत्या
देश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में महिलाओं से गैंगरेप के बाद दरिंदगी की तीन घटनाए सामने आ चुकी है।
किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने समिति में इन लोगों को किया शामिल, उठे सवाल
मंगलवार को कृषि कानूनों पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक इनके अमल पर रोक लगा दी है।
पहली बार साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और रोनित रॉय, वेब सीरीज 'कैंडी' में करेंगे काम
2020 डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काफी अच्छा रहा है। सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने एक दूसरे को कड़ा कॉम्पिटिशन दिया है। वहीं, वूट सेलेक्ट भी बीते साल कई बेहतरीन कॉन्टेंट के जरिए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है।
फॉर्मूला-1: कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलियन और चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स स्थगित
कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते ऑस्ट्रेलियन और चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स टाल दी गई है।
बर्ड फ्लू के कारण चिकन और अंडों की कीमतों में भारी गिरावट
देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसारता जा रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड में भी इसके मामलों की पुष्टि होने के साथ देश में इससे प्रभावित राज्यों की संख्या 10 हो गई है।
कालीन पर लगे दाग-धब्बों को छुटाने में नहीं होगी परेशानी, बस अपनाएं ये घरेलू तरीके
बहुत से लोग सर्दियों में ठंडे फर्श को कवर करने के लिए कालीन बिछाते हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी कारणवश इस पर दाग लग जाते हैं।
ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप समर्थक समूह के 70,000 से अधिक अकाउंट्स निलंबित किए
ट्विटर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्यू-एनॉन (QAnon) समूह के 70,000 से अधिक अकाउंट्स को निलंबित कर दिया है। कई कांस्पिरेसी थ्योरीज का जन्मदाता यह दक्षिणपंथी समूह अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है और 6 नवंबर को अमेरिकी संसद पर हुए हमले में भी इसके कई सदस्य देखे गए थे।
पेन ने किया स्मिथ का बचाव, बोले- वे पंत का क्रीज मार्क नहीं मिटा रहे थे
सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के ड्रॉ रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्टीव स्मिथ की हरकत का बचाव किया है।
FWICE ने राम गोपाल को किया बैन, वर्कर्स के 1.25 करोड़ रुपये न देने का आरोप
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक बार फिर से वह नई मुसीबत में पड़ गए हैं।
ऐपल आईफोन SE (2021) और एयरपॉड्स प्रो अप्रैल में हो सकते हैं लॉन्च- रिपोर्ट
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी पिछले साल अफॉर्डेबल कीमत पर आईफोन SE (2020) लेकर आई थी, जिसे मिडरेंज सेगमेंट में खूब पसंद किया जा रहा है।
अब भारत में महंगी मिलेंगी TVS और बजाज की ये बाइक्स, कीमतों में हुई बढ़ोतरी
रॉयल एनफील्ड की तरह अब बजाज और TVS ने भी अपनी लोकप्रिय बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
नोएडा: 251 रुपये में स्मार्टफोन का दावा करने वाले मोहित गोयल एक और घोटाले में गिरफ्तार
एक समय 251 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च करने का वादा करने वाले नोएडा के एंटरप्रेन्योर मोहित गोयल ड्राई फ्रूट से जुड़े एक कथित घोटाले में गिरफ्तार हुए हैं।
संतरे के छिलकों को फेंकने की बजाय इस तरह करें उनका इस्तेमाल
आमतौर पर लोग संतरे खाने के बाद उनके छिलकों को फेंक देते हैं और शायद आप भी ऐसा ही करते होंगे, लेकिन अगर आप चाहें तो इन छिलकों का यूनिक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
कोरोना वायरस: अमेरिका में लगभग 90 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, बेहद कम है रफ्तार
कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में अब तक लगभग 90 लाख नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हालांकि अभी तक महामारी पर वैक्सीनेशन का असर दिखना शुरू नहीं हुआ है और राज्य संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज करने पर जोर दे रहे हैं।
नस्लीय टिप्पणी विवाद के लिए वॉर्नर ने सिराज और भारतीय टीम से माफी मांगी
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा और इसमें कुछ विवाद भी देखने को मिले।
भारत में पूरा हुआ स्पुतनिक-V के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल, तीसरे चरण की अनुमति मांगी
कोरोना महामारी के बीच भारत को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' के रूप में दो वैक्सीनें मिल चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कृषि कानूनों के अमल पर रोक, स्थिति समझने के लिए बनाई समिति
नए कृषि कानूनों पर अहम फैसला सुनाते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक इनके अमल पर रोक लगा दी। कोर्ट ने जमीनी स्थिति समझने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन भी किया है और सभी पक्षों को इसके सामने अपनी दलीलें रखने को कहा है।
क्या अनुष्का और विराट की अपनी नन्हीं परी को दिया ये नाम?
बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। सोमवार को अनुष्का ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है।
व्हाट्सऐप ने दी सफाई, कहा- दोस्तों और फैमिली के साथ मेसेजिंग पूरी तरह सुरक्षित
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं और इन्हें स्वीकार करने के लिए यूजर्स को 8 फरवरी, 2021 तक का वक्त दिया गया है।
मध्य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत, दर्जनभर बीमार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से दो गांवों के 10 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं।
IPL 2021: स्मिथ को रिलीज कर सैमसन को कप्तान बना सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।
वीवो ने लॉन्च किया Y31s, स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन
वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Y31s चीन में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है।
करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन
बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले ही करण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।
दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo 7, दिया गया 13MP का पोर्ट्रेट कैमरा
लंबे समय से इंतजार कर रहे ग्राहकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। iQoo 7 आज लॉन्च कर दिया गया है।
थाईलैंड ओपन: कोरोना पॉजिटिव मिले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रनोय
थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: चोटिल हनुमा विहारी चौथे टेस्ट से बाहर- रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का क्रम निरंतर जारी है। अब इस सूची में और नाम जुड़ गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S20 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स के दाम हुए कम, जानें नई कीमतें
आने वाले समय में सैमसंग अपनी नई सीरीज S21 लॉन्च करने वाली है।
अमेरिका: FBI की चेतावनी- बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले हो सकता है सशस्त्र विरोध प्रदर्शन
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले सशस्त्र विरोध प्रदर्शन की चेतावनी जारी की है। FBI ने कहा है कि वॉशिंगटन डीसी समेत सभी 50 अमेरिकी राज्यों की राजधानियों में ऐसे प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में घायल, पत्नी और निजी सहायक की मौत
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। नाइक येलापुर से गोकरन जा रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: चोट के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह- रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 12,584 नए मामले, 167 मरीजों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,584 नए मामले सामने आए और 167 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। जून मध्य के बाद एक दिन में मिले ये सबसे कम मामले हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट से निकली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, आज 13 स्थानों पर पहुंचेगी कोविशील्ड
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार सुबह निकल चुकी है।
आजकल क्या कर रहे हैं 'इंडियन आइडल' के ये मशहूर प्रतिभागी?
वर्तमान में टीवी पर कई रियलिटी शो आते हैं और 'इंडियन आइडल' लोगों के पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है।
टाटा की कारें खरीदने का शानदर अवसर, मिल रही 65,000 रुपये तक की छूट
जनवरी में टाटा की कारों को खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। कंपनी अपनी लोकप्रिय कारों टियागो, हैरियर, नेक्सन और टिगोर पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है।
मकर संक्रांति के मौके पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट बाजरे की खिचड़ी
मकर संक्रांति पर घरों में खिचड़ी दान करने और खाने की एक परंपरा होती है इसलिए लोग मकर संक्रांति पर अपने विभिन्न पकवानों के साथ खिचड़ी भी बनाते हैं।