NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गाबा में कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    गाबा में कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    गाबा में कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 13, 2021, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    गाबा में कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया और भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दौरे का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेला जाना है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और अंतिम मुकाबले के साथ सीरीज का भी निर्णय निकल सकता है। गाबा में ऑस्ट्रेलिया टीम का काफी दबदबा है तो वहीं भारत ने यहां काफी निराश किया है। आइए जानते हैं इस मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन।

    ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए हैं 62 में से केवल आठ टेस्ट

    ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर खेले 62 में से 40 टेस्ट जीते हैं। उन्होंने इस मैदान पर केवल आठ टेस्ट गंवाए हैं। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं जबकि एक टाई रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक छह टेस्ट खेले हैं और उन्हें पांच में हार मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा है। इस मैदान पर केवल इंग्लैंड (4), न्यूजीलैंड (1) और वेस्टइंडीज (3) ही ऑस्ट्रेलिया को हरा सके हैं।

    इस मैदान पर दोनों टीमों का उच्चतम स्कोर

    ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 1946 में इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 645 रन बनाए थे जो इस मैदान पर किस टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। कंगारू टीम ने उस मुकाबले में 158 ओवर बल्लेबाजी की थी और उस समय आठ गेंद का एक ओवर होता था। भारत ने दिसंबर 2003 में इस मैदान पर 409 रन बनाए थे। यह ब्रिसबेन में भारत का सर्वोच्च स्कोर है।

    ब्रिसबेन में दोनों टीमों का न्यूनतम स्कोर

    नवंबर 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 58 के स्कोर पर लुढ़क गई थी। टेस्ट क्रिकेट में यह भारत का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। यह ब्रिसबेन में बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर भी है। दिसंबर 1936 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर 58 के स्कोर पर सिमटी थी। भारत ने 21.3 तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने केवल 12.3 ओवर्स ही खेले थे।

    पोंटिंग ने बनाए हैं इस मैदान पर सबसे अधिक रन

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (1,335) इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वर्तमान समय में डेविड वॉर्नर (817) इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई हैं। एमएल जयसिम्हा ने यहां खेले एक मैच में 175 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वर्तमान समय में अजिंक्या रहाणे (91) यहां सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं।

    वॉर्न ने लिए हैं इस मैदान पर सबसे अधिक विकेट

    शेन वॉर्न (68) इस मैदान पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वर्तमान समय में नाथन ल्योन (35) इस मैदान पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर एरापिल्ली प्रसन्ना ने ब्रिसबेन में दो मैचों में आठ विकेट लिए हैं और सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। वर्तमान समय में इशांत शर्मा (6) सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं जो दौरे का हिस्सा नहीं हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    CSK बनाम KKR: नितीश राणा ने जड़ा इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    IPL 2023: KKR ने CSK को हराकर दर्ज की छठी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम SRH: मार्करम और राशिद के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 145 रन का लक्ष्य, शिवम दूबे की उम्दा पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    RR बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने 4,000 IPL रन पूरे किए, चौथे विदेशी खिलाड़ी बने  फाफ डु प्लेसिस

    टेस्ट क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में विश्व की पहले नंबर की टीम बनी, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ईशान किशन और रुतुराज सहित 5 खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में शामिल- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम आयरलैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  ईशान किशन
    IPL 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी बीच सीजन में टीमों को कह सकते हैं अलविदा इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत की कैसी है तबियत, कब तक क्रिकेट खेलते नजर आएंगे?  ऋषभ पंत
    जन्मदिन विशेष: सचिन तेंदुलकर के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना है मुश्किल, जानिए अनोखे आंकड़े सचिन तेंदुलकर

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, मिचेल मार्श को मिला मौका  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL के बीच मिचेल मार्श शादी के बंधन में बंधे, उनकी पत्नी के बारे में जानिए मिचेल मार्श
    भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन भारतीय क्रिकेट टीम
    टिम पेन आजमा सकते हैं कोचिंग में अपना हाथ, संन्यास के बाद दिया ये बयान टिम पेन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023