NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर
    अगली खबर
    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर

    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर

    लेखन भावना साहनी
    Jan 13, 2021
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अभिनय से सजी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के कारण कई फिल्मों की रिलीज और शूटिंग को टाल दिया गया था। इन्हीं में एक परिणीति की भी यह फिल्म थी।

    हालांकि, अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

    ऐलान

    नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

    फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का सिलसिला लगातार जारी है। अब परिणीति चोपड़ा की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' 2021 की पहली बड़ी फिल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक ट्विट अकाउंट पर टीजर पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'परिणीति चोपड़ा के साथ इस अनोखी ट्रेन में यात्रा करें। चेतावनी: अपने रिस्क पर ट्रेन में चढिए।'

    रिलीज

    26 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

    टीजर में परिणीति गंभीर और डरावने अंदाज में दिख रही हैं। इससे पहले उनका यह अवतार कभी पर्दे पर नहीं देखने को मिला। यह 26 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।

    रिभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मीरा नाम की लड़की की कहानी दिखाई जाएगी। जो हर दिन ट्रेन में सफर करती हुई एक परिवार को खुशनुमा जिंदगी जीते देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा होता है कि इस लड़की की जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए फिल्म का टीजर

    Join @ParineetiChopra on a train journey like never before.
    Warning: Board at your own risk. @ParineetiChopra @aditiraohydari @IamKirtiKulhari @avinashtiw85 @tota_rc @ribhudasgupta @Shibasishsarkar @RelianceEnt @amblin @SHAMAUN @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/HQs1OHo2eK

    — Netflix India (@NetflixIndia) January 13, 2021

    रीमेक

    हॉलीवुड फिल्म की हिन्दी रीमक है फिल्म

    गौरतलब है कि 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' 2015 में इसी नाम से रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में एमिली ब्लंट ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म इसी नाम से आये पॉला हॉकिन्स द्वारा लिखी गई नॉवल का अडेप्टेशन है।

    अब परिणीति के साथ इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं परिणीति

    परिणीति की आगामी फिल्मों पर बात करें तो काफी वक्त से अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में हैं।

    इसके अलावा इन दिनों वह बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' की तैयारियों में भी काफी व्यस्त चल रही हैं। वहीं, परिणीति को संदीप रेड्डी की 'एनिमल' में भी देखा जाएगी।

    कुछ वक्त पहले ही खबर आई थी कि परिणीति ने एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए भी रिभु दास गुप्ता से हाथ मिलाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    नेटफ्लिक्स

    नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को देख भड़क पड़े दर्शक, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा #BoycottNetflix बॉलीवुड समाचार
    इस खास दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' करण जौहर
    नेटफ्लिक्स पर होगा एक के बाद एक 17 फिल्मों का धमाका, यहां देखिए पूरी लिस्ट बॉलीवुड समाचार
    रणदीप हुड्डा की 'एक्सट्रैक्शन' ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद के हाथ लगी नई फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर मनोरंजन
    रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज मनोरंजन
    KBC 12: एक बार फिर महिला ने मारी बाजी, डॉक्टर नेहा शाह बनीं चौथी करोड़पति टीवी शो
    कंधार हाईजैक पर बनने जा रही है वेब सीरीज, 'अंधाधुन' के डायरेक्टर करेंगे निर्देशन मनोरंजन

    मनोरंजन

    प्रीति जिंटा बनी प्रोड्यूसर, ऋतिक रोशन को किया वेब सीरीज के लिए साइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत 39 करोड़ रुपये- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के साथ कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू, शेयर किया वीडियो नेटफ्लिक्स

    परिणीति चोपड़ा

    सत्य घटना पर आधारित परिणीति-सिद्दार्थ की 'जबरिया जोड़ी' 2019 में इस डेट को होगी रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    जानें इस साल किन बॉलीवुड सितारों के पास हैं सबसे ज़्यादा फिल्में! अक्षय कुमार
    21 सिख सैनिकों की अफगानों से जंग की कहानी है 'केसरी', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर अक्षय कुमार
    अगले महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025