NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बहुत कम लोग जानते होंगे 'KGF' अभिनेता यश से जुड़ी ये बातें
    अगली खबर
    बहुत कम लोग जानते होंगे 'KGF' अभिनेता यश से जुड़ी ये बातें

    बहुत कम लोग जानते होंगे 'KGF' अभिनेता यश से जुड़ी ये बातें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 13, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ रॉकिंग स्टार यश "KGF' फिल्म के बाद पूरे देश में लोकप्रिय हो गए।

    जल्द ही यश की फिल्म "KGF' का चैप्टर 2 भी रिलीज होने वाला है।

    उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए यश लाखों दिलों पर राज करते हैं।

    ऐसे में आज हम आपको यश से जुड़ी पांच ऐसी बातें बताएंगे, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

    #1

    बस ड्राइवर के बेटे हैं यश

    यश का जन्म कर्नाटक के छोटे शहर हसन में एक बहुत साधारण परिवार में हुआ था।

    बचपन में यश का नाम नवीन कुमार गौड़ा था और उनके पिता KSRTC ट्रांसपोर्ट में बस ड्राइवर थे।

    मैसूर से पढ़ाई करने के बाद यश बैंगलोर चले आए और अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए बेनाका थिएटर से जुड़ गए।

    यश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता आज भी बस चलाते हैं।

    #2

    टीवी से शुरू किया करियर

    फिल्मों में आने और रॉकिंग स्टार बनने से पहले यश टीवी सीरियल्स में काम करते थे।

    उनका पहला टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

    उसके बाद यश को कन्नड़ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल मिलने लगे और धीरे-धीरे वो काफी लोकप्रिय हो गए।

    कन्नड़ फिल्मों में यश को 2007 में बड़ा मौका मिला और 'जंबड़ा हुडुगी' फिल्म में कैमियो के रूप में काम किया। उसके बाद यश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    #3

    पत्नी राधिका पंडित से फिल्मों की तरह हुआ प्यार

    यश ने टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' में पहली बार राधिका पंडित के साथ काम किया था।

    उसके बाद दोनों ने साथ में 'मोग्गिना मनसु' फिल्म में भी काम किया था। वहीं दोनों दोस्त बने और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

    कुछ समय एक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने गोवा में गुप्त तरीके से सगाई कर ली।

    बाद में दोस्तों और परिवार वालों के बीच दोनों ने बैंगलोर में शादी कर ली।

    जानकारी

    रिसेप्शन में किया था पूरे कर्नाटक के लोगों को आमंत्रित

    आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि यश ने अपने शादी की रिसेप्शन पार्टी बैंगलोरे पैलेस में दी थी। जहां उन्होंने पूरे कर्नाटक के लोगों को आमंत्रित किया था। यश और राधिका के रिसेप्शन में मशहूर हस्तियों से लेकर आम लोग भी शामिल हुए थे।

    #4

    सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कन्नड़ कलाकार

    पिछले एक दशक में यश ने काफी लोकप्रियता पाई है और लाखों फैंस के चहेते बन चुके हैं।

    इसलिए उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती है।

    यश की लगभग सभी फिल्में अच्छी चलती हैं, इसलिए उन्हें मुंह मांगी फिस भी मिलती है।

    बता दें कि वर्तमान में यश सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कन्नड़ कलाकार बन चुके हैं। 'KGF' फिल्म के बाद से अब यश हर फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

    #5

    पत्नी के साथ मिलकर करते हैं सामाजिक कार्य

    गरीबी में जीवन बिताने की वजह से यश को अच्छे से पता है कि मजबूर और जरुरतमंद लोगों की मदद करना बहुत जरूरी है।

    यही वजह है कि यश ने पत्नी राधिका के साथ मिलकर 'यशो मार्ग' नाम का फाउंडेशन खोला है।

    अपने फाउंडेशन के माध्यम से यश और राधिका सामाजिक कार्य करते हैं और जरुरतमंद लोगों की मदद करते हैं।

    दोनों ने कोप्पल जिले में स्थित एक झील के पुनर्निर्माण ने लिए चार करोड़ रुपए भी दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    गोवा

    कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारियों के इस्तीफे, बड़े नेताओं को पद छोड़ने के लिए दिये तीन दिन मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर रस्सी से बांधा मुंबई
    गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन कर्नाटक
    कर्नाटक और गोवा में संकट पर संसद में राहुल और सोनिया का प्रदर्शन, भाजपा को घेरा कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025