NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक
    अगली खबर
    बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक

    बर्ड फ्लू: उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने लगाई चिकन की बिक्री पर रोक

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 13, 2021
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसारता रहा है। देश में अब तक 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

    ऐसे में प्रभावित राज्यों की सरकारों ने इससे बचाव के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

    बुधवार को उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी है।

    होटल और रेस्त्रां संचालकों को चिकन की बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    पृष्ठभूमि

    10 राज्यों में 30,000 से अधिक पक्षियों की हुई मौत

    देश में बर्ड फ्लू के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में इसके मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

    इन राज्यों में अब तक 30,000 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों में चिकन और अंडे खाने को लेकर डर बढ़ गया है। ऐसे में बाजार में चिकन और अंडों की मांग में भारी कमी आ गई है।

    आदेश

    सुरक्षा के लिए चिकन और अंड़ों की बिक्री पर लगाया जा रहा है प्रतिबंध

    उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि NDMC के तहत आने वाली क्षेत्र की सभी मांस और पोल्ट्री की दुकानें और मांस प्रसंस्करण इकाइयों पर चिकन का भंडारण या प्रसंस्कृत या पैकेज्ड चिकन की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है।

    यह आदेश जनहित में जारी किया गया है और सभी को इसका पालन करना चाहिए। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी

    क्षेत्रीय उपनिदेशक जांच कर करेंगे कार्रवाई

    दोनों नगर निगमों ने सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को आदेश दिया है कि किसी भी सूरत में ग्राहकों को पोल्ट्री उत्पाद या अंडे नहीं परोसें। क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

    चेतावनी

    स्वास्थ्य विभाग ने चिकन और अंडों को लेकर जारी की चेतावनी

    बर्ड फ्लू के खतरे पर स्वास्थ्य विभाग ने भी चिकन और अंडों के उपयोग को लेकर चेतावनी जारी की है।

    विभाग की ओर से कहा गया है कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए लोगों को अधपका चिकन और उबले या तले हुए अंडों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

    विभाग ने कहा है कि इंफ्लूएंजा टाइप ए वायरस के H5N1 स्ट्रेन पक्षियों में तेजी से फैलता है। हालांकि, इसके इंसानों तक पहुंचने की संभावना बहुत ही कम है।

    सलाह

    पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से पकाकर खाएं- स्वास्थ्य विभाग

    स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि पोल्ट्री उत्पाद और अंडों को 30 मिनट तक 70 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर पकाया जाना चाहिए।

    इसके बाद इनका सेवन करने से संक्रमण का खतरा न के बराबर होता है। ठीक तरह से पकाए गए पोल्ट्री उत्पादों के सेवन से चिंता की बात नहीं होगी।

    बता दें कि गत दिनो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से पकाकर खाने की सलाह जारी की थी।

    जानकारी

    DDA के 14 पार्कों में मृत मिले 91 कौवे

    दिल्ली की संजय झील में कई बत्तखें मृत मिली हैं। अधिकारियों ने इलाके को 'अलर्ट क्षेत्र' घोषित कर दिया। बीते कुछ दिन में DDA के 14 पार्क में 91 कौवे मृत मिले हैं। इनमें से आठ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

    तैयारी

    बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार

    इधर, दिल्ली सरकार बर्ड फ्लू के प्रसार को फैलने से रोकने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले को लेकर लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

    इसी तहर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बर्ड फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसमें चिकन और अंडों से दूरी बनाना भी शामिल है।

    कारोबार

    गाजीपुर पोल्ट्री बाजार में प्रभावित हुआ 2.5 करोड़ का कारोबार

    दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद सरकार ने गाजीपुर पोल्ट्री बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा शहर के बाहर से आयातीत और पैक चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

    गाजीपुर होलसेल पोल्ट्री मार्केट एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि यहां प्रतिदिन 250- 300 टन चिकन की खपत होती है, लेकिन बिक्री पर रोक से करीब 2.5 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    मनीष सिसोदिया

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,432 नए मामले, छह महीने में सबसे कम तमिलनाडु
    दिल्ली: पैसे नहीं देने पर पोते ने हथौड़ा मारकर की दादी की हत्या दिल्ली पुलिस
    बिहार: कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर राजभवन की ओर उमड़े हजारों किसान बिहार
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट्स लगवाएगी आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस: दो महीने बाद फिर उसी मोड़ पर आकर खड़ी हुई दिल्ली, बिगड़ रही स्थिति दिल्ली
    पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू मुंबई
    दिल्ली: दो सप्ताह में तीन गुना बढ़ी कोरोना टेस्टिंग, पॉजीटिविटी रेट में भी इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस की दूसरी लहर के उच्च स्तर को पार कर चुकी है दिल्ली- अरविंद केजरीवाल दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025