NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'
    मनोरंजन

    BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'

    BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'
    लेखन भावना साहनी
    Jan 13, 2021, 12:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'

    14 जून, 2020 को हुई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या भी एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब जिया खान के मामले में सोमवार को देर शाम एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई है। जिया खान की मौत पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री को BBC ने रिलीज किया है। इसे 'डेथ इन बॉलीवुड' शीर्षक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच यह काफी वायरल हो रही है।

    तीन भागों में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री

    इस डॉक्यूमेंट्री को कुल तीन भागों में बनाया गया है। जिसका पहला भाग सोमवार को ही प्रसारित कर दिया गया। जबकि दूसरा और तीसरा भाग मंगलवार और बुधवार को प्रसारित किया जाएगा। पहले भाग की शुरुआत में छह पन्नों में हाथ से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट दिखाया गया। इसी के साथ आदित्य पंचोली के बेटे और जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की गिरफ्तारी भी दिखाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री में घटना से संबंधित कई पहलुओं को दिखाया है।

    भारत में नहीं रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री

    डॉक्यूमेंट्री में जिया के परिवार का वर्जन भी दिखाया गया है। जिसमें उन्होंने इस मामले से संबंधित कई दावे किए थे। कॉपी राइट मजबूरियों के कारण इस डॉक्यूमेंट्री को भारतीय दर्शकों के बीच रिलीज नहीं किया जाएगा।

    सूरज पंचोली पर लगे थे गंभीर आरोप

    वहीं दूसरी ओर जिया की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा गंभीर आरोप लगाए था। कई महनों की जांच के बाद पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, एक महीने बाद ही अभिनेता को जमानत भी मिल गई। 2014 में यह मामला CBI को सौंप दिया गया था। इस मामले की जांच में सूरज पंचोली पर कई चार्ज लगे हैं।

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जिया खान

    गौरतलब है कि जिया ने अपने शुरुआती करियर में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम कर लिया था। उन्होंने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नि:शब्द' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में देखा गया था। इसके बाद वह 2008 में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ फिल्म 'गजिनी' का हिस्सा बनी। आखिरी बार उन्हें 2010 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल' में देखा गया था।

    जून, 2013 में मृत मिली थीं जिया खान

    बता दें कि जिया खान 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। वह सिर्फ 25 साल की थीं। उस समय भी जिया की मौत पर कई सवाल खड़े हुए, जिनका जवाब आज तक किसी को नहीं मिल पाया। जिया की मां ने साफ शब्दों में कहा था कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया। जिया बॉलीवुड की एक उभरती हुई अदाकारा थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    जिया खान
    सूरज पंचोली

    ताज़ा खबरें

    साइनोसाइटिस (साइनस): जानिए नाक से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    जिया खान

    साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकालने के लिए महिला आयोग ने मंत्री को लिखा पत्र अनुराग ठाकुर
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की जिया खान मामले की दोबारा जांच की मांग वाली याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार

    सूरज पंचोली

    आदित्य पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज, प्रोड्यूसर ने लगाया मारपीट का आरोप मुंबई
    सूरज पंचोली की अगली फिल्म पेश करेंगे सलमान, जैकलीन हो सकती हैं हीरोइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    जिया खान सुसाइड केस: आठ साल से लंबित पड़े मामले की सुनवाई करेगी CBI कोर्ट बॉलीवुड समाचार
    मार्च में इस दिन रिलीज होगी इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की 'टाइम टू डांस' मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023