कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,946 नए मामले, 198 मरीजों की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,946 नए मामले सामने आए और 198 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,12,093 हो गई है। इनमें से 1,51,727 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,13,603 हो गई है।
देश में बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी हुई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन 17,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक
ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 17,652 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,01,46,763 हो गई है। देश की रिकवरी 96.52 प्रतिशत हो गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,43,191 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 18.42 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,78,044 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,221 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,29,552 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,152 लोगों की मौत हुई है।
8,85,437 मामलों और 7,134 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,28,287 मामलों और 12,242 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,556 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 70 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और नए मामले कम हो रहे हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश में 203 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 300 से कम मामले आ रहे हैं।
वहीं तमिलनाडु में 673 और कर्नाटक में 746 लोगों को संक्रमित पाया गया।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 9.23 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 9.23 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 19.76 लाख की मौत हुई है।
सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.30 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.84 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 82.56 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.06 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।