NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार

    उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 13, 2021, 04:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी (HYV) के कार्यकर्ता को कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने मंगलवार को सम्मानित किया। विधायक ने उसका माला पहनाकर स्वागत किया और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी का अपमान करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी को लेकर फेंकी थी स्याही

    AAP विधायक सोमनाथ भारती ने शनिवार को राय बरेली में महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए राज्य के अस्पतालों और स्कूलों की दुदर्शा पर बयान दिया था। इसके बाद भारती का विरोध शुरू हो गया था। सोमवार सुबह भारती एक स्कूल के दौरे पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी कर दी। इससे नाराज होकर HYV जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने उन पर स्याही फेंक दी थी।

    "उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में पैदा हो रहे कुत्ते के बच्चे"

    विधायक भारती ने कहा था, "हम उत्तर प्रदेश में आए हैं। हम यहां के स्कूल देख रहे हैं। अस्पताल देख रहे हैं। ऐसी बदतर हालत में है कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।"

    पुलिस ने भारती को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला

    मामले में पुलिस ने विधायक भारती को मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमाजनक टिप्पणी करने तथा एक पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ जगदीशपुर कोतवाली में धारा 505 और 153A के तहत मामला भी दर्ज किया था। इतना ही नहीं पुलिस ने 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस ने भारतीय पर स्याही फेंके जाने के मामले में भी शिकायत दर्ज की थी। उसकी जांच जारी है।

    विधायक सिंह ने स्याही फेंकने वाले को किया सम्मानित

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मंगलवार को विधायक राकेश सिंह ने AAP विधायक भारती पर स्याही फेंकने वाले HYV संयोजक संजय सिंह ने माला पहनाकर और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि AAP विधायक ने मुख्यमंत्री के बारे में अपमानजनक बयान दिए और इस युवा पदाधिकारी ने उनका मुंह काला करके उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया। ऐसे में उन्होंने उसे 51,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय किया।

    विधायक ने कही संगठन को मजबूत करने की बात

    सम्मान हासिल करने के बाद HYV संयोजक ने कहा कि वह विधायक राकेश सिंह के निमंत्रण पर उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने माला पहनाकर और 51,000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने को कहा है।

    राकेश सिंह ने कांगेेस के टिकट पर जीता था चुनाव

    बता दें कि विधायक राकेश सिंह को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन उनके भाई और कांग्रेस के पूर्व MLC दिनेश सिंह ने कुछ समय बाद भाजपा का समर्थन करना शुरू कर दिया। उन्होंने साल 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य ठहराने की कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    उत्तर प्रदेश
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश

    किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी मथुरा
    कोरोना वायरस: PM केयर्स फंड उठाएगा वैक्सीनों का खर्च, नेताओं को प्राथमिकता नहीं नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: पानी नहीं पिलाने पर विधवा महिला से गैंगरेप, निजी अंग में डाली रॉड मध्य प्रदेश
    नौ राज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सामने आए मामले दिल्ली

    सोनिया गांधी

    कृषि कानून: सरकार और किसानों की बैठक आज, कृषि मंत्री ने जताई हल निकलने की उम्मीद किसान
    सोनिया गांधी ने असंतुष्ट नेताओं से की मुलाकात, नए अध्यक्ष के चुनाव पर की चर्चा शशि थरूर
    असंतुष्ट नेताओं से मिलने को तैयार हुईं सोनिया गांधी, आज हो सकती है बैठक- रिपोर्ट राहुल गांधी
    राजस्थान: कोटा के अस्पताल में 24 घंटों में नौ शिशुओं की मौत, सरकार ने मांगी रिपोर्ट राजस्थान

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे हरियाणा
    पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री का धरना, केंद्र से की वापस बुलाने की मांग नरेंद्र मोदी
    भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान राजस्थान
    अमेरिकी संसद पर धावे के समय ये व्यक्ति लहरा रहा था भारत का तिरंगा शशि थरूर

    भाजपा समाचार

    कोरोना वैक्सीन: जिन मुस्लिमों को भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं- भाजपा विधायक भारत की खबरें
    हरियाणा: किसानों के विरोध के कारण रद्द हुई कृषि कानूनों के समर्थन में खट्टर की रैली हरियाणा
    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को कहा 'बुढ़िया', मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी उत्तराखंड
    कोवैक्सिन: कांग्रेस ने उठाए सवाल, AIIMS निदेशक बोले- बैकअप के तौर पर होगी इस्तेमाल भारत की खबरें

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023