08 Oct 2021
SRH बनाम MI: मुंबई ने 42 रनों से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 42 रनों से हरा दिया है। इस जीत के बावजूद MI प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
RCB बनाम DC: भरत-मैक्सवेल के अर्धशतक से जीता बैंगलोर, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सात विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने शिखर धवन (43) की बदौलत 164/5 का स्कोर खड़ा किया था।
गूगल मैप्स पर दिखाए जाएंगे ईको-फ्रेंडली रास्ते, नए फीचर्स से प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
लोकप्रिय नेविगेशन सेवा गूगल मैप्स में कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं, जिनकी मदद से कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
मलयालम फिल्म 'होम' का बनेगा हिन्दी रीमेक, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट करेगी निर्माण
दक्षिण भारतीय फिल्मों की रीमेक बनाने का प्रचलन बॉलीवुड में काफी पुराना रहा है। ऐसी फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। इसी कड़ी में एक और सुपरहिट फिल्म का नाम जुड़ गया है।
SRH बनाम MI: मुंबई ने बनाए 235 रन, सूर्यकुमार-ईशान ने खेली बेहतरीन पारियां
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने बल्लेबाजी करते हुए 235/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
RCB बनाम DC: धवन ने खेली 43 रनों की पारी, बैंगलोर को मिला 165 का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 164/5 का स्कोर खड़ा किया है।
नए अपडेट के बाद मोजिला फायरफॉक्स में दिखने लगे ऐड, ऐसे कर सकते हैं ऑफ
मोजिला फायरफॉक्स ब्राउजर में यूजर्स को 93.0 अपडेट मिल रहा है, जिसके साथ एड्रेस बार सजेशंस को इसका हिस्सा बनाया गया है।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांक खेतान
बॉलीवुड कलाकारों के बच्चों के फिल्म जगत में डेब्यू करने को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आते हैं।
बग की वजह से इंस्टॉल नहीं कर पा रहे हैं विंडोज 11, ऐसे करें फिक्स
माइक्रोसॉफ्ट का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 11 लाइव हो चुका है और इसका स्टेबल अपडेट यूजर्स को मिल रहा है।
अफगानिस्तान: कुंदुज शहर की मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका, 50 से अधिक लोगों की मौत
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बेहद खराब हैं। वहां के लोग पहले ही तालिबान की तानाशाही से त्रस्त हैं और अब आतंकी हमले भी शुरू हो गए हैं।
टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए सरफराज, फखर और हैदर अली
टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब चंद दिनों का समय बचा है। सभी देशों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी टीम घोषित कर दी थी और इसमें बदलाव के लिए उन्हें 10 अक्टूबर तक का समय मिला है।
TVS ने लॉन्च की नई अपाचे RTR 160 4V सीरीज, इन शानदार फीचर्स से है लैस
TVS मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपडेटेड अपाचे RTR 160 4V सीरीज को लॉन्च करने की घोषणा की है।
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत 'शहजादा' से बाहर हुईं एकता कपूर
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिन्दी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कृति कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
SRH बनाम MI: मुंबई ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं।
स्कोडा भारत में लेकर आ रही अपनी नई सेडान कार स्लाविया
स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह इस साल के अंत में देश में स्कोडा स्लाविया सेडान को लॉन्च कर सकती है।
RCB बनाम DC: टॉस जीतकर बैंगलोर ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। लीग इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो मैच एक ही समय पर खेले जा रहे हैं।लीग के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत हो रही है।
एयर इंडिया की हुई घर वापसी, टाटा संस ने 18,000 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा
सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को निजी हाथों में देने के केंद्र सरकार के प्रयासों को आखिरकार सफलता मिल ही गई है।
वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत अब नया वाहन खरीदने पर टैक्स में भी मिलेगी छूट
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन स्क्रैपिंग नीति से संबंधित प्रोत्साहन की एक सूची जारी की है।
शमिता शेट्टी बनीं 'बिग बॉस 15' की पहली कैप्टन, नॉमिनेशन से हुईं सुरक्षित
'बिग बॉस 15' अभी शुरू ही हुआ है और अभी से इसमें भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में प्रतियोगियों के बीच तकरार देखने को मिली।
व्हाट्सऐप में जल्द आएगा ग्लोबल वॉइस मेसेज प्लेयर, जानें कैसे काम करेगा फीचर
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिसके साथ यूजर्स को वॉइस मेसेजेस की प्लेबैक स्पीड बदलने का विकल्प मिलता है।
महिंद्रा XUV700 के दाम बढे, कीमतों में हुआ 50,000 रुपये तक का इजाफा
महिंद्रा ने शुक्रवार को XUV700 की बुकिंग विंडो एक नई कीमत के साथ खोली, जिसमें 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
ड्रग्स मामला: अदालत ने खारिज की आर्यन खान की जमानत याचिका, जेल भेजे गए
क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। कोर्ट में आर्यन समेत आठ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज यानी 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौटीं शहनाज गिल, देखें वायरल वीडियो
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं। फैंस शहनाज की एक झलक देखने को तरस रहे थे और अब आखिरकार प्रशंसकों को उनका दीदार हो गया है।
पिक्सल 6 सीरीज के साथ आएंगे गूगल पिक्सल फोल्ड, पिक्सल वॉच और नए नेस्ट स्पीकर्स
सर्च इंजन कंपनी गूगल इस साल मार्केट में कई हार्डवेयर उतारने वाली है और अपनी नई पिक्सल 6 सीरीज लगातार टीज कर रही है।
दिल्ली सरकार ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों के कार्यालयों में प्रवेश पर लगाई रोक
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैक्सनी को ही एकमात्र उपचार माना जा रहा है। यही कारण है कि सरकार ने जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान की गति को रफ्तार दे दी है।
मणिपुर: फर्जी आधार कार्ड के साथ म्यांमार के 28 नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
मणिपुर में म्यांमार की सीमा से लगे तेंगनौपल जिले में इन दिनों म्यांमार के नागरिकों द्वारा फर्जी आधार कार्ड के दम पर भारत में बसने का प्रयास किया जा रहा है।
IPL 2018 से लेकर अब तक कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी। हालांकि, PBKS के कप्तान केएल राहुल पूरे सीजन के दौरान जोरदार फॉर्म में रहे।
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज
अक्षय कुमार पिछले काफी समय से फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। 'सूर्यवंशी' का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं।
पत्रकार मारिया रेसा और दमित्री मुरातोव को दिया जाएगा शांति का नोबेल पुरस्कार
फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को संयुक्त रूप से इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिए ऑनलाइन पढ़ाई में गरीब बच्चों की मदद के आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौर में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई को देखते हुए दिल्ली सरकार को आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) और गरीब बच्चों की मदद की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम उत्तर प्रदेश सरकार के कदमों से संतुष्ट नहीं
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं है।
टाटा मोटर्स इस महीने अपनी गाड़ियों पर दे रही 30,000 रुपये तक के शानदार ऑफर्स
अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स अपनी कुछ कारों पर शानदार ऑफर्स दे रही है।
विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
बीते गुरुवार को भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इतिहास रच दिया है। वह विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी हैं।
RBI ने बढ़ाई IMPS की सीमा, अब दो की जगह पांच लाख किए जा सकेंगे ट्रांसफर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। RBI ने लोगों को तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के जरिए बड़ी रकम ट्रांसफर करने में आ रही परेशानी को देखते हुए इसकी सीमा बढ़ाई है।
दोबारा हुई स्टोक्स की अंगुली की सर्जरी, मिस करेंगे टी-20 विश्व कप और एशेज
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की अंगुली की दोबारा सर्जरी हुई है। इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।
रंजीत सिंह हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम हत्या का दोषी करार, मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा
पंचकुला स्थित CBI की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच लोगों को रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है।
रवीना भी आर्यन खान के समर्थन में उतरीं, बोलीं- उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो
जब से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान NCB की गिरफ्त में आए हैं, बॉलीवुड के कई सितारे आर्यन का समर्थन करते दिखे हैं। बीते दिनों ऋतिक रोशन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिस पर कंगना रनौत से लेकर कई यूजर्स ने भी उनकी क्लास लगाई थी।
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है।
IPL 2021: प्ले-ऑफ में वापसी कर सकते हैं आंद्रे रसेल, मेंटोर हसी ने दिए संकेत
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर प्ले-ऑफ में लगभग अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
कश्मीर में हो रही हत्याओं पर सरकार का रवैया सख्त, आतंकरोधी विशेषज्ञों को घाटी भेजा गया
जम्मू-कश्मीर में हो रही आम नागरिकों की हत्या पर सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है और शीर्ष आतंकरोधी विशेषज्ञों को घाटी में भेजा है। ये स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
हैकर्स फोरम पर दिखा 1.5 अरब फेसबुक यूजर्स का डाटा, बिक्री के लिए था उपलब्ध
फेसबुक का इतिहास यूजर्स डाटा की सुरक्षा को लेकर अच्छा नहीं रहा है और एक बार फिर करोड़ों यूजर्स का डाटा ऑनलाइन दिखा है।
IPL 2021: कैसे प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। प्ले-ऑफ में तीन टीमों का स्थान पक्का हो चुका है और चौथे स्थान के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।
बॉलीवुड में बड़े अभिनेता महिला केंद्रित फिल्मों में काम नहीं करना चाहते- तापसी पन्नू
तापसी पन्नू अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के साथ होने वाले भेदभाव पर भी तापसी खुलकर बात कर चुकी हैं।
सैर-सपाटे के लिए भारत आ सकेंगे विदेशी, 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करेगी सरकार
कोरोना महामारी के काबू में आने के बाद स्थिति में सुधार को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने का फैसला किया है।
भारतीय तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने 31 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने 31 साल की उम्र में ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मिथुन ने बीते गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबे मैसेज के साथ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
TVS का दमदार जुपिटर 125 स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
TVS मोटर ने अपने नए जुपिटर 125 स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है।
फिल्म 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया 14 किलो वजन
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह काफी समय से अपनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हाल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है।
अरुणाचल सेक्टर में आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, बड़ा टकराव टला
पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच अरुणाचल सेक्टर में भी भारत और चीनी सैनिकों के बीच तनातनी की खबरें हैं।
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 21,257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 21,257 नए मामले सामने आए और 271 मरीजों की मौत हुई।
महिंद्रा XUV700 की बुकिंग शुरू, एक घंटे से कम समय में बुक हुईं 25,000 कार
महिंद्रा ने XUV700 को लॉन्च कर दिया है और अब इसकी आधिकारिक बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है।
UK ने बदले नियम, कोविशील्ड ले चुके भारतीय यात्रियों को नहीं होना होगा क्वारंटीन
यूनाइटेड किंगडम (UK) ने ऐलान किया है कि उन भारतीय यात्रियों को देश में प्रवेश करने पर क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं होगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ली हुई हैं।
अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक लगाएं उबटन, आसान है बनाने का तरीका
किसी भी तरह की चीज को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखना जरूरी है ताकि उससे आपको भरपूर मिल सके।
भारत में लॉन्च हुई लेक्सस ES (फेसलिफ्ट), कीमत 56.6 लाख रुपये
टोयोटा द्वारा खरीदी गई लग्जरी ब्रांड लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपनी ES सेडान का फेसलिफ़्टेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।
जानिए पुश अप्स से मिलने वाले फायदे और इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें
शरीर में लचीलापन लाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और फैट से फिट होने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जो रोजाना कुछ मिनट पुश अप्स करने से मिल सकते हैं।
07 Oct 2021
कपड़े पर लग जाए सूप के दाग तो इन आसान तरीकों से करें साफ
अकसर सूप परोसते या पीते समय कपड़े पर गिर जाता है और इससे कपड़े पर दाग लग जाता जो बेहद जिद्दी होता है।
त्योहारों के मौसम में होंडा दे रही है अपनी इन गाड़ियों पर बम्पर छूट
होंडा मोटर्स ने इस बार अपने ग्राहकों के दशहरा और दिवाली को और खास बनाने के लिए 'ग्रेट होंडा फेस्ट' बिक्री की घोषणा की है।
KKR बनाम RR: कोलकाता ने दर्ज की 86 रनों से जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 86 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही KKR ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
ये हैं भारत में लॉन्च होने वाली अपकमिंग CNG गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
अगर आप एक नई गाड़ी लेने का सोच रहे हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम की वजह से परेशान भी हैं तो क्यों न इस बार CNG वाली गाड़ियों को ट्राय किया जाए?
महिंद्रा ने XUV700 के दो नए वेरिएंट्स पेश किए, जानिए क्या है खास
महिंद्रा ने भारत में अपनी दमदार XUV700 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं।
ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान का समर्थन, कंगना बोलीं- पप्पू आ गए बचाव करने
मुद्दा चाहे कोई भी हो, कंगना रनौत बेखौफ होकर अपनी राय रखती हैं। एक बार फिर उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
महंगी हुई जीप कंपास SUV, कीमत में इतने रुपये तक का हुआ है इजाफा
जीप इंडिया ने कंपास SUV की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
KKR बनाम RR: गिल ने लगाया अर्धशतक, राजस्थान को मिला 172 रनों का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 171/4 का स्कोर खड़ा किया है। KKR के लिए शुभमन गिल (56) ने सबसे अधिक रन बनाए।
क्यों हो रही है जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन के इस्तेमाल में देरी?
कोरोना वायरस के खिलाफ गुजरात स्थित फार्मा कंपनी जायडस-कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिले हुए डेढ़ महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन उसका अभी तक वैक्सीनेशन अभियान में इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है।
ट्विटर पर आपस में ना लड़ें यूजर्स, इसके लिए ट्वीट करने से पहले चेतावनी देगी कंपनी
ट्विटर पर करोड़ों यूजर्स अपने विचार रखते हैं और कई बार उनके बीच टकराव की स्थिति बन जाती है।
SRH बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में शुक्रवार शाम 07:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आपस में भिड़ेंगी।
आ गई टोयोटा फॉर्च्यूनर की लेजेंडर 4x4 SUV, जानें कीमत और खासियत
कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपने टॉप-स्पेक ट्रिम लेजेंडर SUV के 4X4 वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है।
ड्रग्स मामला: आर्यन खान को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज यानी 7 अक्टूबर को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया।
कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, कहा- दिसंबर तक बरतनी होगी विशेष सावधानी
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है और बाजारों में फिर से लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में अभी भी महामारी की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है।
KKR बनाम RR: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत हो रही है। शारजाह में हो रहे इस मुकाबले में RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
पिनट्रेस्ट ने लॉन्च किया नया एडवर्टाइजिंग फीचर, शॉपिंग का विकल्प दे सकेंगे ब्रैंड्स
सोशल प्लेटफॉर्म पिनट्रेस्ट की ओर से बैंड्स के लिए नए फीचर्स रोलआउट किए गए हैं, जिनकी मदद से वे अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर सकेंगे।
CSK बनाम PBKS: राहुल के आक्रामक अर्धशतक से पंजाब ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हरा दिया है।
हाथों में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत
कई बार अधिक समय तक लैपटॉप में टाइपिंग करने, अर्थराइटिस की बीमारी, चोट, भारी सामान उठाने या असामान्य गतिविधियों के कारण हाथों में दर्द की समस्या हो सकती है।
निमोनिया के जोखिम को कम करने में सहायक हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास
निमोनिया एक संक्रामक रोग है, जिससे फेफड़े बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि इसके कारण फेफड़ों में सूजन, मवाद भरना और सांस लेने में तकलीफ जैसी कई समस्याएं होती हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 14 ऐप्स ने लीक किया यूजर्स का डाटा, देखिए लिस्ट
करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से अपने डिवाइसेज में ऐप्स डाउनलोड करते हैं।
IPL में कैसे होती है नेट रन रेट की गणना?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने प्ले-ऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं चौथी टीम अभी तय होनी बाकी है।
RCB बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत होगी। प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी दोनों ही टीमें जीत के साथ ग्रुप स्टेज को समाप्त करना चाहेंगी।
कर्नाटक: भारी बारिश के बाद मकान के ढहने से दो बच्चों सहित सात की मौत
कर्नाटक के बेलगावी में भारी बारिश की वजह से बुधवार रात एक मकान के ढहने जाने से उसमें रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका अकाउंट? पता लगाएगा गूगल का पासवर्ड चेकअप टूल
इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले हर यूजर पर हैकिंग का खतरा लगातार बना रहता है।
CSK बनाम PBKS: डु प्लेसिस के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाए 134 रन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद छह विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं।
RCB बनाम DC: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत होगी। अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद DC आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भी जीत दर्ज करना चाहेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कटा मेनका और वरुण गांधी का नाम, जानिए क्या है कारण
पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को भाजपा प्रबंधन ने बड़ा झटका दिया है।
अंबाला में भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद जारी विवाद के बीच हरियाणा के अंबाला में भी ऐसी ही एक घटना हुई है। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया है कि सांसद के काफिले में शामिल गाड़ी ने एक किसान को टक्कर मार दी।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन के समर्थन में आए ऋतिक रोशन, लिखा लंबा-चौड़ा नोट
शाहरुख खान इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है।
भारत में बनी मर्सिडीज-बेंज S-क्लास हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में असेंबल किए गए अपने S-क्लास मॉडल को लॉन्च कर दिया है।
नवरात्रि: पहली बार उपवास रखने जा रहे हैं तो इन बातों पर दें विशेष ध्यान
शक्ति-स्वरूप मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का आगाज आज हो गया है।
पिछड़ी जातियों को 75 साल बाद भी योग्यता के समान स्तर पर नहीं पहुंचा सके- केंद्र
सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (ST) और अनुसूचित जनजाति (SC) के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
CSK बनाम PBKS: टॉस जीतकर पंजाब ने लिया गेंदबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं।
व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो छुपाने का नया विकल्प मिलेगा, चल रही है टेस्टिंग
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर्स को कई प्राइवेसी फीचर्स देता है और अब नई प्राइवेसी सेटिंग्स टेस्ट कर रहा है, जो प्रोफाइल फोटो से जुड़ी हैं।
आर्यन की गिरफ्तारी के बीच शाहरुख खान ने रद्द की अपनी फिल्मों की शूटिंग
शाहरुख खान ने बेटे आर्यन के क्रूज ड्रग्स मामले के बीच शूटिंग सहित फिल्मों से जुड़े सभी काम रोक दिए हैं। सेट से सुपरस्टार ने अनिश्चितकाल के लिए दूरी बना ली है।
SRH बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में शुक्रवार शाम 07:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।
प्रभास ने किया अपनी 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' का ऐलान, निर्देशक संदीप वांगा से मिलाए हाथ
बीते दिनों खबर आई थी कि 'बाहुबली' स्टार प्रभास जल्द ही अपनी 25वीं फिल्म की घोषणा करेंगे, जो बेहद खास होगी। लिहाजा फैंस के बीच उनकी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था।
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भूकंप से सैकड़ों घर ढहे, कम से कम 20 लोगों की मौत
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में आए भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक जख्मी हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सरकारी स्कूल में घुसकर की महिला सहित दो शिक्षकों की हत्या
जम्मू-कश्मीर में अचानक से आतंकी हमलों में इजाफा होने लगा है। आतंकी आम नागारिकों को अपना निशाना बना रहे हैं।
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने बीते बुधवार को अपने सालाना अवार्ड्स की घोषणा की जिसमें भारत ने क्लीन स्वीप किया है। भारत ने सभी आठ वर्गों के अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। ओलंपिक में चैंपियन रहने वाली टीमों को खाली हाथ रहना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बस और ट्रक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं।
नवरात्रि के दिनों में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ये तो सभी जानते हैं कि नवरात्र में मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है और इस दौरान कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों के लिए कलश स्थापित कर उपवास भी रखते हैं।
मशहूर अभिनेत्री और निर्देशक रेवती की फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में मुख्य भूमिका निभाएंगी काजोल
काजोल ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और हमेशा की तरह इस फिल्म में भी काजोल के अभिनय को सराहा गया था।
जियो की कनेक्टिविटी सामान्य हुई, नेटवर्क डाउन से प्रभावित यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड डाटा
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की सेवाएं बुधवार को लंबे वक्त के लिए प्रभावित रहीं।
भारत में पेश हुई ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660, जानिए फीचर्स
यूके स्थित दिग्गज ऑटोमेकर ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने वैश्विक बाजारों में टाइगर स्पोर्ट 660 मोटरसाइकिल को पेश कर दिया है। इस बाइक को खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए बनाया गया है।
निसान ने बढ़ाए मैग्नाइट SUV के सभी वेरिएंट्स के दाम, जानें नई कीमतें
त्योहारी सीजन के शुरू होते ही निसान इंडिया ने अपनी मैग्नाइट कॉम्पैक्ट SUV की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसमें 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
लखीमपुर खीरी हिंसा: जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, दो महीने में देगा रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है।
IPL 2021: CSK ने चोटिल सैम कर्रन की जगह डॉमिनिक ड्रेक्स को किया साइन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए मैचों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने डॉमिनिक ड्रेक्स को साइन किया है। कैरेबियन तेज गेंदबाज ड्रेक्स को चोटिल सैम कर्रन की जगह साइन किया गया है।
मलेरिया के खिलाफ मजबूत होगी लड़ाई, WHO ने पहली वैक्सीन को दिखाई हरी झंडी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को मलेरिया के खिलाफ दुनिया की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 22,431 लोग, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए और 318 मरीजों की मौत हुई। दो दिनों बाद देश में नए मामलों की संख्या फिर से 20,000 से ऊपर पहुंच गई है।
लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया; पीड़ित परिवारों से मिले राहुल और प्रियंका
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद राजनीति में उबाल आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।
अक्षय और इमरान अभिनीत 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिन्दी रीमेक को प्रोड्यूस करेंगे पृथ्वीराज
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल है। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। हाल में उनका नाम 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिन्दी रीमेक के साथ जुड़ा है।
'बिग बॉस 15' के घर में किस प्रतियोगी को मिल रही कितनी फीस?
'बिग बॉस 15' जब से शुरू हुआ है, तभी से लोगों के दिमाग में सवाल घूम रहा है कि घर का सबसे महंगा सदस्य कौन है? शो का नया सीजन भी खूब सुर्खियों में है।
अग्नाशय को स्वस्थ रखने में सहायक हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास
अग्नाशय यानी पैंक्रियाज पाचन क्रिया का एक छोटा सा हिस्सा है और इसका स्वस्थ और सक्रिय रहना शरीर के लिए बहुत जरूरी है।