NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
    अगली खबर
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 07, 2021
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने बीते बुधवार को अपने सालाना अवार्ड्स की घोषणा की जिसमें भारत ने क्लीन स्वीप किया है। भारत ने सभी आठ वर्गों के अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। ओलंपिक में चैंपियन रहने वाली टीमों को खाली हाथ रहना पड़ा है।

    अवार्ड्स की घोषणा के बाद से लगातार FIH की आलोचना हो रही है और तमाम एसोसिएशन वोटिंग सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

    बेस्ट खिलाड़ी

    गुरजीत महिला तो वहीं हरमनप्रीत पुरुष वर्ग के बेस्ट खिलाड़ी

    गुरजीत कौर को महिला वर्ग में तो वहीं हरमनप्रीत सिंह को पुरुष वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। हरमनप्रीत ने भारत के लिए सबसे अधिक छह गोल दागे थे। वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    कांस्य पदक चूकने वाली भारतीय महिला टीम के लिए गुरजीत कौर ने चार गोल दागे थे। वंदना कटारिया (4) के साथ वह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी थीं।

    बेस्ट गोलकीपर

    सविता और श्रीजेश बने बेस्ट गोलकीपर्स

    सविता पुनिया को महिला और पीआर श्रीजेश को पुरुष वर्ग का बेस्ट गोलकीपर चुना गया है। सविता ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कई शानदार बचाव किए थे और खास तौर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।

    श्रीजेश ने भी ओलंपिक के दौरान अपना बेस्ट दिया था और कांस्य पदक वाले मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ सात सेकेंड का समय रहने पर महत्वपूर्ण बचाव किया था।

    अन्य अवार्ड्स

    भारत को मिलने वाले अन्य अवार्ड्स

    विवेक सागर प्रसाद और शर्मिला देवी को बेस्ट राइजिंग स्टार चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर भारत के लिए गोल दागे थे।

    41 साल बाद भारत को ओलंपिक पदक जिताने वाले कोच ग्राहम रीड को बेस्ट कोच चुना गया है। इसके अलावा चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला टीम के कोच शोएर्ड मरिने को भी बेस्ट कोच चुना गया है। मरिने अब भारतीय टीम के साथ नहीं हैं।

    वोटिंग

    इस तरह की है वोटिंग प्रक्रिया

    नेशनल एसोसिएशन के कोच और कप्तान मिलकर 50 प्रतिशत वोटिंग करते हैं। इसके अलावा 25 प्रतिशत मीडिया और 25 प्रतिशत फैंस तथा खिलाड़ियों द्वारा किया जाता है। 137 मेंबर एसोसिएशन में से 79 ने वोटिंग में हिस्सा लिया था।

    FIH के मुताबिक रिकॉर्ड 300,000 फैंस ने वोटिंग में हिस्सा लिया था। भारत को तीनों वर्गों से आने वाले वोटों में सबसे अधिक वोट मिले हैं और इसी कारण उन्होंने क्लीन स्वीप किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार
    ओलंपिक
    हरमनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक
    परेश रावल से पहले ये कलाकार अचानक हुए फिल्मों से बाहर, निर्माताओं को हुआ बड़ा नुकसान परेश रावल

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी टूर्नामेंट
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार

    हॉकी समाचार

    हॉकी वर्ल्ड कप से नॉकआउट हुआ भारत, नीदरलैंड और बेल्ज़ियम पहुंचे सेमीफाइनल में हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर बेल्ज़ियम बना चैंपियन हॉकी टूर्नामेंट
    #SportsHeroesOfIndia: भारत के हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह, जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया ओलंपिक
    मैच हारने के बाद कोच के कहने पर बंगाल अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हुए गंजे हॉकी टूर्नामेंट

    ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: पहले राउंड में हारकर बाहर हुई सानिया और अंकिता की टेनिस डबल्स जोड़ी सानिया मिर्जा
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका निशानेबाजी
    टोक्यो ओलंपिक: मेदवेदेव के खिलाफ दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुए सुमित नागल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी टोक्यो ओलंपिक

    हरमनप्रीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025