NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने XUV700 के दो नए वेरिएंट्स पेश किए, जानिए क्या है खास
    अगली खबर
    महिंद्रा ने XUV700 के दो नए वेरिएंट्स पेश किए, जानिए क्या है खास
    XUV700

    महिंद्रा ने XUV700 के दो नए वेरिएंट्स पेश किए, जानिए क्या है खास

    लेखन अविनाश
    Oct 07, 2021
    09:58 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा ने भारत में अपनी दमदार XUV700 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

    कंपनी पहले ही 17 वेरिएंट्स को पेश कर चुकी है। ऑटोमेकर ने अब टॉप-टियर AX7 डीजल ट्रिम को मैनुअल और आटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया है।

    XUV700 में स्पोर्टी लुक के साथ फीचर-लोडेड केबिन उपलब्ध है और इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।

    आइए जानते हैं इस कार के बारे में।

    जानकारी

    कुल पांच रंगों में मिलेगी XUV700

    डीलरशिप तक पहुंची महिंद्रा XUV700 दो रंगों में नजर आती है, जो डैजलिंग सिल्वर और इलेक्ट्रिक ब्लू रंग है। मॉडल को कुल पांच रंगों में पेश किया जाएगा, जिसमें रेड रेज, मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, इलेक्ट्रिक ब्लू और डैजलिंग सिल्वर रंग विकल्प शामिल है।

    ट्रिम्स

    कुल 34 ट्रिम्स के विकल्प में आएगी यह कार

    XUV700 को चार वेरिएंट्स-MX3, AX3, AX5 और AX7 में पेश किया गया है। कार का हर वेरिएंट 8 से 9 ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर भी शामिल हैं।

    अगर इन्हें इंजन, ट्रांसमिशन विकल्प, बैठने के विकल्प आदि के आधार पर बांटा जाए तो लॉन्च के बाद महिंद्रा XUV700 के कुल 34 ट्रिम्स ग्राहकों के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगे।

    सभी वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में पेश किया गया है।

    फीचर्स

    ये हैं कार के फीचर्स

    महिंद्रा XUV700 के फीचर्स की बात करें तो कार में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर या 7-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

    इस कार में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, सात एयरबैग और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

    आपको बता दें कि भारत में महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी नवंबर 2021 से शुरू हो सकती है।

    कीमत

    ये है XUV700 के सभी वेरिएंट्स की कीमत

    महिंद्रा XUV700 के बेस MX वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू है।

    इसके अलावा MX डीजल वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, AX3 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये और AX5 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये हैं।

    वहीं, कंपनी ने XUV700 के AX7 MT (मैन्युअल) को 19.99 लाख रुपये और AX7 AT AWD (आटोमेटिक) वेरिएंट को 22.89 लाख रुपये में पेश किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारें
    लेटेस्ट कार
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    ऑटोमोबाइल

    10 नवंबर को आ रही मारुति सुजुकी की नई 2021 सेलेरियो हैचबैक मारुति सुजुकी
    लॉन्च हुई डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V2, जानिए कीमत और फीचर्स डुकाटी
    सितंबर में कैसी रही निसान मोटर्स की बिक्री? मैग्नाइट SUV की मांग सबसे ज्यादा कार
    महिंद्रा XUV700 खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा की कारें

    नई स्कॉर्पियो से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक, महिंद्रा अगले साल लॉन्च कर सकती है ये SUVs ऑटोमोबाइल
    सुरक्षा के मामले में नई महिंद्रा थार ने दिखाया दम, मिली 4 स्टार रेटिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा
    नई महिंद्रा थार में कमी, कंपनी ने सुधार के लिए रिकॉल की 1,577 कारें ऑटोमोबाइल
    इस महीने महिंद्रा की इन कारों पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स, जल्द खरीदें ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    स्क्रिप्ट राइटर ने रणदीप को भेजा 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, जानिए मामला हरियाणा
    जीप की नई रेनेगेड फेसलिफ्टेड SUV की तस्वीरें आई सामने, दिखा नया लुक ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने इन पांच हैचबैक कारों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें टाटा मोटर्स
    महिंद्रा थार की तुलना में कितनी दमदार है फोर्स की आने वाली नई SUV गुरखा? ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025