04 Oct 2021
DC बनाम CSK: दिल्ली ने जीता करीबी मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीन विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने अंबाती रायडू (55*) की बदौलत 136/5 का स्कोर खड़ा किया था।
दुनियाभर में डाउन हुए व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, परेशान हुए यूजर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सोमवार को दुनिया के विभिन्न हिस्सोंं में अचानक ठप पड़ गए।
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिन्दी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कृति कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
DC बनाम CSK: रायडू ने लगाया अर्धशतक, दिल्ली को मिला 137 रनों का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 136/5 का स्कोर खड़ा किया है। CSK के लिए अंबाती रायडू (55*) ने सबसे अधिक रन बनाए। DC के लिए अक्षर पटेल (2/18) ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की।
कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता
'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। इस शो का प्रसारण कलर्स TV पर हो रहा है।
रसोई और बाथरूम के स्टील के नल से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके
बाथरूम के वॉश बेसिन और रसोई के सिंक पर लगे नल पर बार-बार पानी पड़ने की वजह से जंग लगने की संभावना बढ़ सकती है।
कोरोना: तीसरी लहर की अशंका के बीच ICMR की राज्यों को प्रोटोकॉल लागू करने की सलाह
देश में वर्तमान में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन आगामी त्योहारी सीजन में मामलों के फिर से बढ़ने और तीसरी लहर के आने का खतरा बना हुआ है।
आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं?
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
DC बनाम CSK: टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई में चल रहे इस मुकाबले में DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
केटलबेल से एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा भरपूर फायदा
केटलबेल के साथ एक्सरसाइज करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे न सिर्फ शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को जल्द कम करने में मदद मिलती है बल्कि अन्य कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
भारत में होंडा ने हासिल किया नया मुकाम, बेचे पांच करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है कि उसने दो दशकों में भारत में पांच करोड़ से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है।
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने सोमवार को अलग-अलग जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया।
RR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में मंगलवार की रात राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शारजाह में मुकाबला होगा। फिलहाल दोनों ही टीमों के पास प्ले-ऑफ में जाने का मौका है। हालांकि, इस मुकाबले में जो भी टीम हारेगी उसके लिए प्ले-ऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 3 अक्टूबर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इससे पहले NCB ने आर्यन को हिरासत में लेकर उनसे कई घंटे पूछताछ की थी।
वर्क फ्रॉम होम में बढ़ गया है कमर दर्द? इन योगासनों के अभ्यास से पाएं छुटकारा
अभी कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कुछ ऑफिसों ने अपने कर्मचारियों को अब तक वर्क फ्रॉम होम का मौका दिया हुआ है।
लव रंजन की अगली फिल्म में सनी सिंह, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की एंट्री
निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' लंबे समय से सुर्खियों में है। 2015 में यह एक्शन कॉमेडी फिल्म पहली बार सुर्खियों में आई थी। हालांकि, फिर कुछ कारणों से लव रंजन ने इस फिल्म पर काम बंद कर दिया था।
छछुंदर को घर से दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अगर छछुंदर घर में घुस जाए तो इससे खान-पान और घर की अन्य चीजों को बचाकर रख पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह अपनी जहरीले थूक से चीजों को खराब कर देता है।
तापमान और स्पर्श के रिसेप्टर खोजने वाले दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
विश्व प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है और डेविड जूलियस (David Julius) और आर्डम पेटापाउटियन (Ardem Patapoutian) नामक दो शोधकर्ताओं को साझा तौर पर इस साल का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन दोनों को तापमान और स्पर्श के रिसेप्टर्स की खोज के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का किसानों से सवाल, कृषि कानूनों पर रोक के बाद भी प्रदर्शन क्यों?
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर सख्त रुख अपनाया है।
कोहली और गेल को पछाड़कर सबसे तेज 7,000 टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार बल्ले से निरंतरता दिखाने के लिए मशहूर हैं। बाबर ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है तब से ही वह ढेर सारे रन बनाते आ रहे हैं।
किआ सेल्टोस की हुई बंपर सेल, कुल बिक्री की लगभग आधी सिर्फ भारत में बिकी
कोरियाई कार निर्माता किआ के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक सेल्टोस भारत में धूम मचा रही है।
लखीमपुर हिंसा: हिरासत में लिए गए सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री को नहीं मिली दौरे की इजाजत
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का सिलसिला जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है।
बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में कमी आती जा रही है। सरकार ने पाबंदियों में भी ढील दे दी है।
कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी जय भानुशाली? जानिए इनके बारे में दिलचस्प बातें
'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 2 अक्टूबर से शुरू हो चुका है।
RR बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 51वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ की रेस में बनी हुई हैं और दोनों को ही जीत की सख्त जरूरत है।
लखीमपुर खीरी: किसानों और सरकार के बीच समझौता, मृतकों के परिजनों मिलेगा 45 लाख का मुआवजा
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के दौरे के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों की मौत के मामले में सरकार और किसानों के बीच सोमवार को समझौता हो गया है।
टीजर में दिखा TVS जुपिटर 125 स्कूटर, जल्द होगा लॉन्च
TVS मोटर कंपनी ने अपने जुपिटर 125 स्कूटर का टीजर जारी किया है, जिसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
कोविड से मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 50,000 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की नीति को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में ये नीति बनाई थी और सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी थी।
टाटा ने पेश की मिनी SUV पंच, चार ट्रिम्स के साथ शुरू हुई बुकिंग
लंबे इंतजार के बाद टाटा की लेटेस्ट पंच SUV को आखिरकार पेश कर दिया गया है।
NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स केस उजागर हुआ है। इसके बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार नामी-गिरामी लोगों पर अपना शिकंजा कस रही है।
कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी साहिल श्रॉफ? कर चुके हैं बाउंसर की नौकरी
कलर्स TV पर 'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। लग रहा है कि यह एक बार फिर दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने वाला है।
पैंडोरा पेपर्सः सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी सहित कई अन्य की छिपी हुई संपत्ति का खुलासा
पनामा पेपर्स के बाद अब पैंडोरा पेपर्स के नाम से लीक हुए दस्तावेज में 300 से अधिक भारतीयों की विदेशों में छिपी हुई संपत्ति का खुलासा हुआ है।
बड़े काम आ सकते हैं ब्लोटिंग पेपर से जुड़े ये बेहतरीन हैक्स
आजकल मार्केट में अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग ब्लोटिंग पेपर मौजूद हैं, लेकिन आप चाहें तो चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लोटिंग पेपर से अपने कई काम कर सकते हैं।
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से उबली राजनीति, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के दौरे के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों की मौत ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है।
टी-20 विश्व कप: शुरु हुई टिकटों की बिक्री, मैदान में आ सकेंगे लगभग 70 प्रतिशत दर्शक
आगामी टी-20 विश्व कप के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरु कर दिया है। बीते रविवार से इस मेगा इवेंट के टिकटों की बिक्री शुरु कर दी गई।
महिंद्रा वापिस बुला रही XUV300 के डीजल वेरिएंट्स, ये कारण बनी रिकॉल की वजह
महिंद्रा ने अपनी फेमस XUV300 कार के डीजल वेरिएंट को रिकॉल करने का ऑर्डर जारी किया है।
पेरिस फैशन वीक में नजर आईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, तस्वीरें हुईं वायरल
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूखसूरती से लाखों दिलों पर राज किया है। आज भी किसी कार्यक्रम में पहुंचते ही प्रशंसकों की निगाहें ऐश्वर्या पर टिक जाती हैं।
ये है दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, मारुति ऑल्टो से भी कम होगी कीमत
चीनी कार निर्माता वूलिंग होंगगुआंग एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है, जो न सिर्फ कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है।
दिसंबर में आ रही ऑडी की 2021 Q7 फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
ऑडी का Q7 मॉडल दिसंबर, 2021 में फेसलिफ्टेड अवतार में भारत में आने वाला है। पहले के मॉडल के विपरीत फेसलिफ्टेड अवतार लग्जरी पेट्रोल मॉडल में आएगा।
ठंडे बस्ते में नहीं गई फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा', विक्की कौशल ने किया खुलासा
विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा शिखर धवन का प्रदर्शन?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में आज रात होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अंक तालिका की दो टॉप टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 20,799 नए मामले, 200 से नीचे आईं मौतें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,799 नए मामले सामने आए और 180 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,38,34,702 हो गई है। इनमें से 4,48,997 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर फिल्म बना रहे महेश मांजरेकर, देखिए टीजर पोस्टर
निर्देशक महेश मांजरेकर ने अपने लंबे करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कई बेहतरीन फिल्मों से वह बतौर निर्देशक भी जुड़े हैं।
हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के दौरे के समय हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रियंका घर में नजरबंदी के आदेश का उल्लंघन कर लखीमपुर जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरगांव में हिरासत में ले लिया।
अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत दिलाने में सक्षम हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास
पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान महिलाओं को न केवल पेट दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग्स बल्कि इसकी अनियमिता की समस्या से भी भी दो-चार होना पड़ता है।
03 Oct 2021
KKR बनाम SRH: शुभमन गिल के अर्धशतक से कोलकाता ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 49वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ KKR ने प्ले-ऑफ की ओर कदम बढ़ाया है।
डीलरशिप तक पहुंचा यामाहा ऐरोक्स 155 मैक्सी-स्टाइल स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
पिछले महीने लॉन्च हुआ यामाहा ऐरोक्स 155 मैक्सी-स्टाइल स्कूटर डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो चुका है।
कई गुणों से भरपूर होता है मारुला का तेल, मिल सकते हैं ये फायदे
मारुला एक सदाबहार पेड़ हैं, जिसके फल के तेल का इस्तेमाल काफी समय से सौंदर्य उत्पादों के लिए किया जा रहा है।
ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार
शाहरुख खान अपने बड़े बड़े आर्यन खान के चलते विवादों से घिर गए हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स पार्टी में छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया था।
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मंत्रियों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा, आठ की मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (MoS) अजय मिश्रा के बेटे की कार की टक्कर से दो किसानों की मौत होने के बाद किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई।
फोर्स 2021 गुरखा के फ्यूचर वेरिएंट्स की जानकारी आई सामने
फोर्स मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई ऑफ-रोड एडवेंचर लाइफस्टाइल SUV गुरखा को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जिसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू होगी।
ट्विटर पर ऑफ कर सकते हैं रीट्वीट्स और कॉमेंट्स, ऐसे मिलेगी 'फुल प्राइवेसी'
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यूजर्स को उनकी फीड पर पूरा कंट्रोल और बेहतर अनुभव देने के लिए कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।
KKR बनाम SRH: पहले खेलते हुए हैदराबाद ने बनाए सिर्फ 115 रन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 49वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 115/8 का स्कोर बनाया है।
रोमछिद्रों को बड़ा करने का कारण बन सकती हैं स्किन केयर से जुड़ी ये गलतियां
आमतौर पर लोग रोमछिद्रों के बड़े होने का कारण अतिरिक्त तेल, डेड स्किन सेल्स, गंदगी और कीटाणु आदि को मानते हैं, लेकिन इनके अलावा स्किन केयर से जुड़ी कुछ गलतियां भी इसकी जिम्मेदार हो सकती हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का निधन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से ख्याति प्राप्त कर चुके कलाकार घनश्याम नायक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शो में अपने अंदाज से घनश्याम ने सभी को प्रभावित किया था।
टिक-टॉक और PUBG मोबाइल सबसे कमाने वाली और सबसे लोकप्रिय ऐप्स बनीं- रिपोर्ट
मोबाइल ऐप्स और गेम्स का मार्केट दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और सेंसर टावर की लेटेस्ट रिपोर्ट में इनसे जुड़ा डाटा शेयर किया गया है।
RCB बनाम PBKS: मैक्सवेल के अर्धशतक और शानदार गेंदबाजी से जीता बैंगलोर, बने ये रिकॉर्ड्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को छह रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही RCB ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
KKR बनाम SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद ने लिया बल्लेबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 49वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं।
क्या आपके फोन में है वाई-फाई कॉलिंग फीचर? एंड्रॉयड और आईफोन में ऐसे करें इनेबल
अगर आपको कहीं कमजोर सेल्युलर नेटवर्क के चलते कॉलिंग में दिक्कत आ रही है तो वाई-फाई कॉलिंग फीचर मददगार साबित हो सकता है।
डाइट में जरूरत से ज्यादा फाइबर सेहत के लिए है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये समस्याएं
अगर डाइट में सीमित मात्रा में फाइबर मौजूद हो तो इससे पाचन क्रिया के बेहतर तरीके से काम करने और वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है।
DC बनाम CSK: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला होगा। फिलहाल दोनों टीमों के पास 18-18 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन-रेट के कारण CSK पहले स्थान पर है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। पिछले कुछ समय से नेहा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं।
पूरे दिन हाई हील्स पहनकर भी रहेंगी कंफर्टेबल, बस अपनाएं ये बेहतरीन हैक्स
स्टाइलिश फुटवियर्स के तौर पर महिलाओं के बीच हाई हील्स का चलन काफी बढ़ गया है।
यूट्यूबर भुवन बाम ने जारी किया अपनी सीरीज 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक
मौजूदा हालात में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों का रुझान बढ़ा है। इसी के मद्देनजर मेकर्स भी OTT प्लेटफॉर्म के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
RCB बनाम PBKS: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, पंजाब को मिला 165 रनों का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 164/7 का स्कोर खड़ा किया है। शारजाह में खेले जा रहे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल (57) ने RCB के लिए सबसे अधिक रन बनाए।
DC बनाम CSK: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 50वें मुकाबले में अंक तालिका की दो टॉप टीमें आपस में भिड़ेंगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आपस में भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों के पास फिलहाल 18-18 अंक हैं।
पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिलाओं के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया डे-नाइट टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 272 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में उन्होंने 36/2 का स्कोर बनाया।
आपके फोन पर खतरनाक फ्लूबॉट मालवेयर का अटैक, हैकर्स से खुद को ऐसे बचाएं
एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर मालवेयर अटैक का खतरा लगातार बना रहता है और साइबर क्रिमिनल्स ऐसा करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते रहते हैं।
बंगाल: मुख्यमंत्री पद पर बनी रहेंगी ममता बनर्जी, भवानीपुर से रिकॉर्ड वोटों से जीतीं
भवानीपुर विधानसभा सीट से आसान जीत दर्ज कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी कुर्सी बचा ली है। उन्होंने अपनी विरोधी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को रिकॉर्ड 58,832 वोटों से हराया। उन्हें इस बार 2011 विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा वोट मिले हैं।
कोविड: 'गेम-चेंजिंग' दवा ने 50 प्रतिशत कम किया अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा
लगभग दो साल के संघर्ष के बाद अब आखिरकार कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी और सरल उपचार मिलनी की उम्मीद जागी है। अमेरिकी कंपनी मर्क एंड कंपनी की दवा 'मोलनुपिरावीर' को कोरोना वायरस से मरने और अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 50 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।
RCB बनाम PBKS: टॉस जीतकर बैंगलोर ने लिया बल्लेबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के आज के डबल हेडर में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शुरु होने वाला है। शारजाह में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। हाल के दिनों में वह अपने पिता के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में बने हुए थे।
फिल्म 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
एसएस राजामौली काफी समय से अपनी फिल्म 'RRR' को लेकर लाइम लाइट में बने हुए हैं। यह फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
चेहरे के आकार के अनुसार दें आइब्रो को शेप, लगेंगी बहुत खूबसूरत
परफेक्ट आइब्रो शेप चेहरे के फीचर्स को संतुलित करने के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती को दोगुना कर देती है।
अफगानिस्तान की सीमाओं पर आत्मघाती हमलावरों की बटालियन तैनात करेगा तालिबान- रिपोर्ट
सैन्य ताकत के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने अपने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तालिबान देश की सीमाओं पर आत्मघाती हमलावरों की विशेष बटालियन तैनात करेगा।
आईफोन की बैटरी खत्म कर रही है यह म्यूजिक ऐप, अपडेट के बाद यूजर्स परेशान
ऐपल ने आईफोन यूजर्स के लिए हाल ही में नया iOS 15 अपडेट रोलआउट किया है और इसमें ढेरों नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें
'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 2 अक्टूबर की रात से शुरू हो चुका है। शो का प्रसारण कलर्स TV पर हो रहा है।
हीरो पैशन प्रो हुई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
त्योहारी सीजन से पहले हीरो मोटोकॉर्प अपने हर उत्पाद के दाम बढ़ा रही है।
गूगल पिक्सल फोन्स को मिला ऑटोमैटिक इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने इसकी पर्सनल सेफ्टी ऐप में नया इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर शामिल किया है।
कश्मीर: एक दिन में तीन आतंकी हमले; एक शख्स की मौत, CRPF बंकर पर फेंका बम
कश्मीर में शनिवार को तीन आतंकी हमले हुए जिनमें एक शख्स की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। एक आतंकी हमले में अनंतनाग स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बंकर पर ग्रेनेड फेंका गया, हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाकी दो हमले श्रीनगर में हुए।
परमानेंट वर्क फ्रॉम होम का मन बना रहे हैं? पहले इन बातों पर करें गौर
कोरोना काल में एक साल से भी ज्यादा समय से वर्क फ्रॉम होम करने के बाद ज्यादातर लोगों को घर से ही काम करने की आदत हो गई है।
NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया
बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनके बेटे आर्यन खान को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों की तादाद में है।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,842 नए मामले, एक बार फिर 250 से कम मौतें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,842 नए मामले सामने आए और 244 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,38,13,903 हो गई है। इनमें से 4,48,817 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
2030 से सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बनाएगी लग्जरी वाहन निर्माता रोल्स रॉयस
फॉक्सवैगन, बेंटले और जगुआर लैंड रोवर के बाद लग्जरी कार निर्माता रोल्स रॉयस ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है।
बंगाल: उपचुनाव की मतगणना जारी, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों में भवानीपुर की सीट भी शामिल है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और समसेरगंज सीट पर भी उपचुनाव हुए थे।
सितंबर में महिंद्रा को बिक्री में हुआ 22 प्रतिशत का नुकसान
भारत की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है।
सिट अप्स से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं शारीरिक समस्याओं का कारण
सिट अप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे रोजाना करके आप फिट एंड फाइन रह सकते हैं।