NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम MI: मुंबई ने बनाए 235 रन, सूर्यकुमार-ईशान ने खेली बेहतरीन पारियां
    अगली खबर
    SRH बनाम MI: मुंबई ने बनाए 235 रन, सूर्यकुमार-ईशान ने खेली बेहतरीन पारियां
    ईशान किशन और रोहित शर्मा

    SRH बनाम MI: मुंबई ने बनाए 235 रन, सूर्यकुमार-ईशान ने खेली बेहतरीन पारियां

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 08, 2021
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने बल्लेबाजी करते हुए 235/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

    MI की ओर से ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82) ने आक्रामक बल्लेबाजी की।

    वहीं SRH ओर से जैसन होल्डर ने सर्वाधिक चार विकेट (4/52) अपने नाम किए।

    एक नजर डालते हैं MI की पारी पर।

    पॉवरप्ले

    मुंबई ने की शानदार शुरुआत

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और ईशान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ डाले।

    MI के कप्तान रोहित 13 गेंदों में 18 रन बनाकर राशिद खान के ओवर पर पवेलियन लौट गए।

    ईशान ने पॉवरप्ले में जबरदस्त तरिके से फायदा उठाया और MI ने शुरुआती छह ओवरों के बाद एक विकेट खोकर 83 रन बना डाले।

    अर्धशतक

    ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

    ईशान किशन ने सिर्फ 16 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपने IPL करियर का नौवां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगा दिया। यह IPL 2021 में सबसे तेज अर्धशतक बन गया है।

    ईशान ने महज 32 गेंदों में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। वह उमरान मलिक की गेंद पर पारी के 10वें ओवर में 124 के टीम स्कोर पर आउट हुए।

    रिकार्ड्स

    ईशान ने बनाए ये रिकार्ड्स

    ईशान ने MI की ओर से सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा यह UAE में भी किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बन गया है।

    ईशान ने शुरुआती छह ओवरों के भीतर 63 रन जोड़े और यह IPL 2021 में पॉवरप्ले में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

    सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार ने भी खेली अर्धशतकीय पारी

    सूर्यकुमार यादव ने अपने IPL करियर का 13वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक सात चौकों और दो छक्कों की मदद से सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया।

    इस दौरान उन्होंने अपने टी-20 करियर में 4000 रन पूरे कर लिए हैं।

    सूर्यकुमार ने 40 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के भी लगाए हैं। यह उनके IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

    गेंदबाजी

    महंगे साबित हुए हैदराबाद के गेंदबाज

    राशिद खान ने अपने चार ओवरों में 40 रन देकर दो विकेट लिए।

    सिद्धार्थ कौल भी महंगे साबित हुए और 14 की इकॉनमी रेट से 56 रन दिए। वह इस दौरान विकेट भी नहीं ले सके।

    मोहम्मद नबी ने तीन ओवरों में बिना विकेट लिए 33 रन दिए।

    जैसन होल्डर ने चार ओवरों में 52 रन देकर चार विकेट लिए।

    अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए।

    उमरान मलिक भी महंगे (1/48) साबित हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    SRH बनाम CSK: पहले खेलते हुए हैदराबाद ने बनाए 134 रन, हेजलवुड ने झटके तीन विकेट चेन्नई सुपरकिंग्स
    SRH बनाम CSK: छह विकेट से जीतकर प्ले-ऑफ में पहुंची चेन्नई, मैच में बने ये रिकार्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स
    पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगाया ऐतिहासिक शतक भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    RR बनाम CSK: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2021: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: ब्रार की गेंदबाजी से लेकर बटलर के शतक तक, पहले हाफ की यादगार चीजें इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    DC बनाम SRH: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? ऋषभ पंत
    IPL: दिल्ली के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? केन विलियमसन

    IPL 2021

    KKR बनाम SRH: पहले खेलते हुए हैदराबाद ने बनाए सिर्फ 115 रन कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम SRH: शुभमन गिल के अर्धशतक से कोलकाता ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा शिखर धवन का प्रदर्शन? चेन्नई सुपरकिंग्स
    RR बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025