Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
IPL नीलामी 2021
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
खेलकूद

विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
लेखन अंकित पसबोला
Oct 08, 2021, 01:53 pm 3 मिनट में पढ़ें
विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
अंशु मलिक ने जीता रजत

बीते गुरुवार को भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इतिहास रच दिया है। वह विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी हैं। महिलाओं की 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत की अंशु, अमेरिका की हेलेन लुईस मारौलिस की चुनौती को पार नहीं कर सकी थी। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

लेखा-जोखा
ऐसा रहा स्वर्ण पदक का मुकाबला

स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में अंशु ने पैसिविटी पॉइंट की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन 30 वर्षीय मारौलिस ने अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए कड़े मुकाबले में वापसी की और 4-1 की बढ़त बना ली। अंततः मारौलिस ने विक्ट्री बाई फॉल से मुकाबला अपने नाम कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मुकाबले के बाद दर्द में नजर आ रही अंशु को मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी थी।

टोक्यो ओलंपिक
ओलंपिक में रेपचेज में हारी थी अंशु

टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत की अंशु मलिक को प्रीक्वार्टर फाइनल में बेलारूस की इरिना कुराचकिना ने 8-2 से हराया था। अंशु को हराने वाली कुराचकिना ने फाइनल में जगह बनाई और अंशु को रेपचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने के लिए एक और मौका मिला, जिसमें भी उन्हें हार मिली थी। ROC की वी. कोब्लोवा ने रेपचेज-2 में अंशु को 5-2 से हरा दिया था।

सरिता मोर
सरिता मोर ने जीता कांस्य

वहीं 59 किग्रा भार वर्ग में भारत की सरिता मोर ने कांस्य पदक हासिल किया। सरिता ने कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में स्वीडन की सारा जोहाना लिंडबोर्ग पर एकतरफा अंदाज में 8-2 से जीत दर्ज की और अपने नाम पर विश्व चैंपियनशिप का पदक दर्ज करवाया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं का विश्व चैंपियनशिप में अब तक यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। भारत ने मौजूदा चैंपियनशिप में एक रजत और एक कांस्य जीता है।

विश्व चैंपियनशिप
विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारतीय महिलाएं

इससे पहले दिव्या काकरान (72 किग्रा) को सुबह के सत्र में अपने रेपेचेज मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें मंगोलिया की दवानासन एंख अमर ने हराया था। अब तक विश्व चैंपियनशिप में भारत की ओर से अलका तोमर (2006), गीता फोगट (2012), बबीता फोगट (2012), पूजा ढांडा (2018), विनेश फोगट (2019) और सरिता मोर (2021) ने कांस्य पदक जीते हैं। वहीं अंशु (2021) ने रजत अपने नाम किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
कुश्ती
ताज़ा खबरें
मानसून से पहले ऐसे करें अपनी कार को तैयार, कहीं नहीं होगी परेशानी
मानसून से पहले ऐसे करें अपनी कार को तैयार, कहीं नहीं होगी परेशानी ऑटो
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शुरु होने से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव हुए केन विलियमसन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शुरु होने से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव हुए केन विलियमसन खेलकूद
कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक
कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक देश
लहसुन से बनाएं ये पांच तरह के लजीज व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी
लहसुन से बनाएं ये पांच तरह के लजीज व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
वॉटर पार्क का सुरक्षित तरीके से लुत्फ उठाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
वॉटर पार्क का सुरक्षित तरीके से लुत्फ उठाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
कुश्ती
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण खेलकूद
अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति
अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति खेलकूद
निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत
निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत खेलकूद
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विनेश फोगाट को किया निलंबित, जानें क्या है मामला
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विनेश फोगाट को किया निलंबित, जानें क्या है मामला खेलकूद
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारे बजरंग पुनिया, टूटा स्वर्ण या रजत जीतने का सपना
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में हारे बजरंग पुनिया, टूटा स्वर्ण या रजत जीतने का सपना खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022