यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के इस्पात संयंत्र को रूस ने निशाना बनाया, 2 लोगों की मौत
क्या है खबर?
यूक्रेन और रूस के बीच भारतीय कारोबारी लक्ष्मी मित्तल को नुकसान हुआ है। रूस की ओर से रात भर किए गए हमलों में उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्वामित्व वाले एक इस्पात संयंत्र पर हमला किया गया है। रॉयटर्स के अनुसार, हमला यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र, आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह को निशाना बनाकर किया गया, जो राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की के गृह नगर, औद्योगिक शहर क्रिवी रिह में स्थित है। हमले में 2 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हैं।
हमला
संयंत्र को पहुंचा नुकसान
कंपनी की ओर से बताया गया कि हमले में बिजली उत्पादन और भट्टी संचालन से जुड़ी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन आंशिक रूप से रुक गया है।
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्रों में प्रमुख उत्पादन सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। संयंत्र को कुछ देर के लिए बंद किया गया है।
आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह संयंत्र, भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल के नेतृत्व वाली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है।
हमला
एक-दूसरे के औद्योगिक ढांचों पर चोट
यूक्रेन और रूस एक-दूसरे के औद्योगिक ढांचों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक दिन पहले यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी रिटेलर चेन वाइल्डबेरी को निशाना बनाया था, जहां आग लग गई थी।
एक दिन पहले दोनों ओर से ड्रोन हमलों की बौछार हुई थी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने देश भर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को रोका है।
रूस के हमले में अब तक यूक्रेन में 16,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
संयंत्र में आग
Indian-origin billionaire Lakshmi Mittal’s steel factory comes under fire during Russian attack on Kyiv. pic.twitter.com/Et9JPq1wlb
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 17, 2026