Loading...
हेमा मालिनी को उम्मीद से बढ़कर लगी रणबीर की 'रामायण', बांधे तारीफों के पुल
हेमा मालिनी ने फिल्म 'रामायण' का रिव्यू किया

हेमा मालिनी को उम्मीद से बढ़कर लगी रणबीर की 'रामायण', बांधे तारीफों के पुल

Nov 10, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म 'रामायण' की तारीफ की है। उनका कहना है कि वह रणबीर कपूर अभिनीत पौराणिक गाथा को कम उम्मीदें लेकर सिनेमाघर में पहुंची थीं, लेकिन इसे देखकर उनकी सांसें थम सी गईं। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर 'श्रीराम' का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में हैं और यश ने 'रावण' का किरदार निभाया है।

तारीफ

हेमा ने 'रामायण' का अपने शब्दों में रिव्यू किया

अभिनेत्री ने एक्स पर अपनी शुरुआती सोच का जिक्र करते हुए लिखा, 'रामायण फिल्म का ताजा संस्करण देखा। क्योंकि यह एक एपिक थी, इसलिए मैंने कम उम्मीदें रखी थीं। क्योंकि एक कथावाचन में बहुत कुछ बदला जा सकता है जिसके बारे में छोटे बच्चे भी जानते हैं। मैं शानदार प्रेजेंटेशन देखकर खुश हो गई। जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्स ने मेरी सांसें रोक दीं।'

उन्होंने फिल्म में अभिनेत्रियों की कास्टिंग को सही ठहराते हुए दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया साझा की।

अनुभव

भारतीय दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव

हेमा ने आगे लिखा, 'मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सकती थी, जैसे वे किसी दूसरे दौर में पहुंच गए हों और जो हो रहा था उसमें हिस्सा लेने को मजबूर हों। असल में, लेटेस्ट टेक्निकल इनोवेशन के इस्तेमाल ने सारा फर्क ला दिया। इंभारतीय दर्शकों के लिए यह सच में एक बिल्कुल अनोखा अनुभव था।'

'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ जिसने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेत्री का पोस्ट

ADVERTISEMENT