यूक्रेन ने रूसी अरबपति के सह-स्वामित्व वाली पानी की कंपनी की जब्ती के शुरू किए प्रयास
क्या है खबर?
यूक्रेन के अधिकारियों ने देश में बोतलबंद पानी बेचने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल IDS यूक्रेन को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने (जब्त करने) के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस कंपनी में ब्रिटिश थिएटर फिल्ममेकर लियाना पतारकात्सिस्विली के परिवार की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि मिखाइल फ्रिडमैन जैसे रूसी निवेशकों और ओलिगार्च के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यूक्रेन ने 2022 में ही इन संपत्तियों को फ्रीज कर दिया था और कब्जे की तैयारी है।
कार्रवाई
ARMA कर रहा है जब्ती की कार्रवाई
यूक्रेन की संपत्ति वसूली और प्रबंधन एजेंसी (ARMA) को कानूनी और नौकरशाही बाधाओं के बीच IDS यूक्रेन के संचालन को संभालने के लिए एक स्वतंत्र प्रबंधन नियुक्त करने का काम सौंपा गया है।
एजेंसी की प्रमुख यारोस्लावा मक्सिमेंको ने मौजूदा प्रबंधन के तहत संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के खतरों का आरोप लगाया है।
हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि या निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसके बाद भी ARMA ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बचाव
पतारकात्सिस्विली परिवार का बचाव और कानूनी लड़ाई
पतारकात्सिस्विली परिवार ने यूक्रेनी अदालतों और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय अदालतों में अपना पक्ष रखने का निर्णय किया है।
परिवार के प्रवक्ता का कहना है कि जिन गैर-प्रतिबंधित शेयरधारकों के खिलाफ कोई आरोप या चिंता नहीं है, उनसे उनकी संपत्ति जबरन नहीं छीनी जानी चाहिए। इस कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी उन्हें साल 2008 में अपने पिता बद्री पतारकात्सिस्विली की मृत्यु के बाद मां इन्ना, लियाना और उनकी बहन इया को विरासत में मिली थी।
संचालन
हमलों के बीच भी जारी रहा कंपनी का संचालन
रूस के पूर्ण पैमाने पर किए गए आक्रमण के बाद से तमाम हवाई हमलों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद IDS यूक्रेन ने देश में पीने के पानी की आपूर्ति को बिना रुके जारी रखा है।
कंपनी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह यूक्रेनी कानूनों के अनुसार काम कर रहे हैं और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग या अवैध रूप से फंड निकालने की किसी भी जांच की जानकारी नहीं है। वह इस मामले में बचे बचाव के सभी प्रयास करेंगे।