LOADING...
यूक्रेन ने 'रूसी दावोस' शुरू होने से पहले सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल पर ड्रोन दागे
यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आर्थिक सम्मेलन के शुरू होने से पहले तेल टर्मिनल पर ड्रोन दागे

यूक्रेन ने 'रूसी दावोस' शुरू होने से पहले सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल पर ड्रोन दागे

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग (पूर्व में लेनिनग्राद) में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रमुख आर्थिक मंच के शुरू होने से पहले बड़ा हमला किया है। कीव सेना ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक तेल टर्मिनल और नौसैनिक अड्डों पर ड्रोन की बौछार की है। हालांकि, इससे पहले रूस ने क्षेत्र में 60 से अधिक ड्रोन को मार चुका है। यूक्रेन ने यह हमला ऐसे समय पर किया है, जब अंतरराष्ट्रीय नेता 'रूसी दावोस' सम्मेलन के लिए रूस में हैं।

हमला

यूक्रेन ने दागे 350 से अधिक ड्रोन

रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर, सेंट पीटर्सबर्ग (50 लाख से अधिक आबादी) के 3 जिलों में बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने बताया कि हमलों में कई सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल हुए हैं। कोई हताहत नहीं है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना ने मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और नोवगोरोड में 350 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

हमला

शहर में जमा हैं अंतरराष्ट्रीय नेता

यूक्रेन ने आर्थिक मंच के उद्घाटन से पहले सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर न केवल पुतिन को शर्मिंदा करने की कोशिश की है, बल्कि अन्य देशों को सचेत भी किया है। बता दें कि पुतिन के गृह नगर (सेंट पीटर्सबर्ग) में आयोजित उनके अपने 'दावोस' (विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक भव्य वार्षिक आर्थिक मंच) में व्यापारिक नेता और सरकारी अधिकारियों का जमावड़ा है। सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल यूक्रेनी सीमा से 1,100 किलोमीटर दूर है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हमले की जानकारी दी

Advertisement