रूसी ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
क्या है खबर?
रूस के एक ड्रोन हमले में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कई दूसरे गणमान्य नागरिक बाल-बाल बच गए। दरअसल, रूस ने पोलैंड की सीमा के पास कीव से वारसॉ जा रही एक यात्री ट्रेन को ड्रोन से निशाना बनाया। इससे कुछ ही मिनट पहले एक राजनयिक ट्रेन वहां से गुजरी थी, जिसमें जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट और यूरोपीय संघ के कई देशों के सुरक्षा सलाहकार मौजूद थे।
घटना
कुछ मिनट पहले ही रवाना हुई थी राजनयिकों की ट्रेन
रूस ने याहोदिन-दोरोहस्क सीमा चौकी के पास एक यात्री ट्रेन पर हमला किया था। इसके बाद ट्रकों में आग लग गई और एक गैस स्टेशन परिसर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, यात्रियों को समय रहते नीचे उतार लिया गया।
इसके बाद जॉनसन जिस ट्रेन में सवार थे, उसे कुछ देर के लिए रोका गया।
रिपोर्टों के मुताबिक, जॉनसन और दूसरे विदेशी प्रतिनिधि कीव में एक सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के बाद ट्रेन से पोलैंड की ओर लौट रहे थे।
बयान
जॉनसन ने घटना की निंदा की
जॉनसन ने घटना की निंदा करते हुए इसे बेवजह किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा, "यूक्रेन में आम लोगों और रेलवे कर्मचारियों को लगातार ऐसे हमलों का सामना करना पड़ रहा है।"
उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमता मजबूत करने की अपील की।
स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री बिल्ड्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि जिस ट्रेन पर हमला हुआ, वह उनकी ट्रेन नहीं थी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की।
ट्विटर पोस्ट
देखें ड्रोन हमले का वीडियो
This wasn’t our train, but the one just minutes after us by the 🇵🇱 border crossing. It was evacuated as the 🇷🇺 drone approached and no one was hurt. Very good safety system. Our train just had an evacuation warning but could proceed to Dorohusk. The 🇷🇺 attacks against 🇺🇦 are…
— Carl Bildt (@carlbildt) September 13, 2026