Loading...
स्कॉटलैंड ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध किए सीमित, अब केवल ICC टूर्नामेंट में खेलेंगे
स्कॉटलैंड ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध किए सीमित

स्कॉटलैंड ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध किए सीमित, अब केवल ICC टूर्नामेंट में खेलेंगे

Nov 10, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने हाल ही में आयोजित स्कॉटलैंड काउंसिल लिमिटेड (CSCL) की बैठक में सर्वसम्मति से अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को रोकने का फैसला किया है। इसके तहत स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ किसी भी द्विपक्षीय सीरीज या त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेगी। दोनों टीमें अब केवल इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) के आधिकारिक टूर्नामेंटों और उनके अभ्यास मैचों में ही एक-दूसरे के सामने होंगी।

बयान

क्रिकेट स्कॉटलैंड का आधिकारिक बयान

अफगानिस्तान के साथ संबंध सीमित करने के फैसले पर क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा, "क्रिकेट स्कॉटलैंड अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज को सक्रिय रूप से शेड्यूल नहीं करेगा और न ही किसी त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगा, जब तक कि अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट की स्थिति और व्यापक मानवाधिकारों के संदर्भ में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव नहीं आता। यह नीति पूरी तरह से खेल में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने की हमारी रणनीतिक प्रतिबद्धता पर आधारित है।"

समीक्षा

अपनी नीति की हर साल समीक्षा करेगा क्रिकेट स्कॉटलैंड

बोर्ड ने आगे कहा, "इस नीति की हर साल समीक्षा की जाएगी या ICC के किसी बड़े फैसले के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है।"

स्कॉटलैंड का यह कदम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की नीतियों के समान है, जिन्होंने पहले ही महिलाओं के अधिकारों के हनन के विरोध में अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर रोक लगा रखी है।

अब स्कॉटलैंड ने भी यह कदम उठाते हुए अफगानिस्तान पर दबाव बनाया है।

ADVERTISEMENT

रुख

खिलाड़ियों के अनुबंध और NOC पर रुख

स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुनसे अफगान प्रीमियर लीग (APL) के ड्राफ्ट में चुने जाने वाले एकमात्र स्कॉटिश खिलाड़ी हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि वे अपने खिलाड़ियों के अनुबंधों का सम्मान करेंगे और ICC से लीग को मंजूरी मिलने के बाद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करेंगे।

बोर्ड ने कहा, "यदि किसी खिलाड़ी को NOC जारी की जाती है, तो खिलाड़ी की लीग में भागीदारी को वर्तमान अफगान शासन (तालिबान) के समर्थन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।"

ADVERTISEMENT