रूस ने 8 घंटे कीव पर दागे मिसाइल-ड्रोन; 12 की जान गई, बच्चों का अस्पताल क्षतिग्रस्त
क्या है खबर?
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों का क्रम जारी है। बुधवार रात को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों को निशाने पर लिया। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, रूस ने सैंकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जो 8 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान कई आवासीय इमारतों और गोदाम पर बम गिरे। यूक्रेन ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 32 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हमला
शहरों में शोक दिवस घोषित किया गया
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने आधी रात को हमले शुरू किए थे, जो सुबह साढ़े 8 बजे तक जारी रहे। इस बीच, सुबह 6:16 बजे विस्फोटों का नया और बड़ा दौर शुरू हुआ।
सुबह के समय, हमलों की लहर के बीच, शहर के ऊपर हवा में धुएं की गंध फैली हुई थी। कीव के ऊपर से जेट-चालित ड्रोन उड़ने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
हमले के बाद 21 अगस्त को शहरों में शोक दिवस घोषित किया गया है।
हमला
बच्चों का अस्पताल भी क्षतिग्रस्त
रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े हमले में अपार्टमेंट ब्लॉक और गोदामों को निशाना बनाया गया, जबकि एक बच्चों के अस्पताल और स्कूल को भी नुकसान पहुंचा है।
ध्वस्त इमारतों के मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है। अभी तक 2 जीवित लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
शहर के डार्नीत्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की में 12 हमले हुए हैं। सोलोमियांस्की जिले में एक बाल अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया। वहां खड़े वाहन जल गए।
ट्विटर पोस्ट
रूस का हमला
❗️I am in shock, a barage of ballistic missiles just hit Kyiv, 8 more Kalibr cruise missiles are about to impact, ETA: 15-30 minutes.
— Richard Woodruff 🇺🇦 (@frontlinekit) August 19, 2026
Please if you are reading this: SEEK SHELTER!!!
You don't have to die tonight 🫂
PLEASE, just this once, seek shelter. pic.twitter.com/Wdd9vH3KlT