Loading...
विदेश मंत्री जयशंकर बोले- रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए भारत तैयार
अपने यूक्रेन समकक्ष के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए भारत तैयार

लेखन आबिद खान
Sep 03, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में हर संभव तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम वहां मौजूद हैं।" इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों पर भी चर्चा हुई।

बयान

सिबिहा बोले- युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में अब नई गतिशीलता आएगी

वहीं, सिबिहा ने कहा कि उनका मानना ​​है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में अब एक नई गतिशीलता आएगी, क्योंकि दुनिया भर की राजधानियों में सक्रिय राजनीतिक और राजनयिक जुड़ाव फिर से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि दुनिया भर की कई राजधानियों में राजनीतिक और राजनयिक जुड़ाव के इस सक्रिय चरण की वापसी के साथ, शांति प्रयासों में अब एक नई गतिशीलता आएगी।"

भारत

भारत ने नाविकों की सुरक्षा की मांग की

विदेश मंत्री का यह दौरा काला सागर में रूस और यूक्रेन के बीच हालिया तनाव में भारतीय नाविकों के हताहत होने के बाद हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों और अन्य नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत ने संवाद और कूटनीति के जरिए युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया है।

बता दें कि जुलाई में काला सागर में जहाजों पर हमले में कई भारतीय हताहत हुए थे।

ADVERTISEMENT

यूक्रेन का बयान

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने बताया क्या-क्या हुई चर्चा?

सिबिहा ने कहा, "बातचीत के दौरान हमने काला सागर में जहाजों की आवाजाही बहाल करने और वैश्विक खाद्य सुरक्षा की जरूरत पर चर्चा की। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। बुनियादी ढांचे और फार्मास्युटिकल सेक्टर से लेकर तकनीकी इनोवेशन और डिजिटलीकरण तक, हम अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। हम अपनी अगली अंतर-सरकारी आयोग की बैठक बुलाने पर सहमत हुए ताकि बेहतरीन संभावनाओं को आपसी फ़ायदे वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में बदला जा सके।"

ADVERTISEMENT

दौरा

यूक्रेन और पोलैंड के दौरें पर हैं विदेश मंत्री

विदेश मंत्री 3 और 4 सितंबर को यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर हैं। वे यूक्रेनी विदेश मंत्री सिबिहा के अलावा पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना होगा और यह दोनों पक्षों को क्षेत्रीय घटनाक्रम और पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

ADVERTISEMENT