Loading...
रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन का कथित ड्रोन हमला, लगी आग
यूक्रेन ने कथित तौर पर रूस की कापोटन्या तेल रिफाइनरी पर हमला किया है

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन का कथित ड्रोन हमला, लगी आग

लेखन आबिद खान
Sep 20, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

खबर है कि यूक्रेन ने रूस की कापोटन्या स्थित तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है। इसके बाद रिफाइनरी के एक बड़े हिस्से में आग लग गई, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक न ही यूक्रेन और न ही रूस ने हमले को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, मॉस्को और रामेंस्कोये में कुछ और जगहों को भी यूक्रेन ने निशाना बनाया है।

रिफाइनरी

रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में होती है गिनती

कापोटन्या जिले में स्थित 'गजप्रोमनेफ्ट MNPZ' रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है। इसकी सालाना क्षमता 11 मिलियन टन तेल प्रोसेस करने की है।

यह मॉस्को की लगभग 40 प्रतिशत और इस इलाके में पेट्रोल-डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की 70 प्रतिशत मांग को पूरा करती है।

साथ ही यह शहर की एकमात्र रिफाइनरी है, जिसकी क्षमता लगभग 2.80 लाख बैरल प्रतिदिन है।

जून 2026 से यहां पर कई बार हमले हुए हैं।

ट्विटर पोस्ट

हमले के बाद रिफाइनरी में लगी आग

ADVERTISEMENT

बयान

ट्रंप ने कहा था- ऊर्जा ठिकानों पर हमले नहीं करेंगे दोनों देश

ये कथित हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने पर सहमत हो गया है।

उन्होंने कहा था, "और रूस भी ऐसा ही करने पर सहमत हुआ है और दुनिया भर में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण है, न कि ईरान के कारण।"

ADVERTISEMENT